Back
तेजस्वी यादव विदेश गए, एक महीने बाद भारत लौटेंगे; बिहार में राजनीतिक हलचल
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Jan 04, 2026 07:55:07
Patna, Bihar
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बीच में ही छोड़कर विदेश गए तेजस्वी यादव लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं तो वही एक महीने बाद तेजस्वी यादव अब भारत लौटेंगे और पार्टी की बैठक दिल्ली और पटना में करेंगे अब बीजेपी और जेडीयू ने तेजस्वी पर सवाल खड़ा किया है बोला है कि वह गैर जिम्मेवार नेता है तेजस्वी यादव के यात्रा जो किए हैं उसकी भी जांच होनी चाहिए कहां गए किससे मिले
वहीं एनडीए के नेताओं के बयान के बाद राजद के विधायक और प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज भी बिहार के आवाम पर मुझे गर्व है कि चुनाव में सबसे ज़्यादा, यानी सभी पॉलिटिकल पार्टियों से ज़yada राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में मत मिले हैं। 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा मत राष्ट्रीय जनता दल के प्रति, माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति लोगों ने आस्था व्यक्त किया है। आज लोग उन्हें नेता मानते हैं, तो निश्चित तौर पे हमें कार्यकर्ता पर भरोसा है। कार्यकर्ताओं के आयाम को ले के निश्चित रूप से आने वाला समय में जो जनता का समस्या है, जो बिहार से पलायन है, जो भ्रष्टाचार है, और लगातार लॉ एंड ऑर्डर गिर रहा है, उसको ले के हम जन-आंदोलन करेंगे। तेजस्वी प्रसाद यादव निश्चित तौर पे लगातार टेलीफोन के माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में निर्देशित करते आ रहे हैं और उन्हीं के निर्देशन पर राष्ट्रीय जनता दल काम कर रही है。
निश्चित तौर पे राष्ट्रीय जनता दल तो हमेशा से कामों में, कार्यकर्ताओं के भरोसे ही पार्टी खड़ी है।भारतीय जनता पार्टी मुद्दों को डाइवर्ट करना चाह रही है। एनडीए के लोग बड़ी चालाक हैं, और चतुर भी हैं। बिहार का जो समस्या है—पलायन, रोज़गार, लॉ एंड ऑर्डर—इन मुद्दों पर बताना चाहिए, लेकिन लगातार ये बदले की भावना से राजनीति कर रहे हैं
तेजस्वी यादव को लेकर भाजपा कोटे से बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा बड़ा ही चिंता का विषय है कि एक राज्य का नेता प्रतिपक्ष लंबे समय से गायब हो, और न उनके उस पार्टी के नेता को मालूम है कि वो कहाँ गए, न राज्य की जनता को मालूम है कि वो कहाँ गए। तो जैसे उनकी संपत्ति की जाँच हो रही है, तो कितने दिनों तक कहाँ रहे, क्या किए, किससे मिले, इसकी भी जाँच होनी चाहिए।
मंत्री ने कहा मैं तो सरकार से माँग करूँगा कि जिस तरह से उनकी संपत्ति की जाँच कर रहे हैं, तो इतने लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष, कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, कहाँ गए, किससे मिले, क्या किए, इसकी तो जाँच होनी चाहिए और किसी को नहीं पता है। न उनके... उस पार्टी के न नेता को पता है, न उस पार्टी के कार्यकर्ता को पता है, और देश की जनता का तो दूरी बात है। जब नेता ही... जिस पार्टी के नेता हैं, उस पार्टी के ही अन्य लोगों को नहीं पता है, तो देश के, राज्य की जनता को कहाँ से पता होगा? इसकी भी जाँच होनी चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा बिहार भाजपा के नेताओं से पूछना चाहती हूँ कि तेजस्वी जी कहाँ गए, कब आए, राहुल जी कब विदेश जा रहे हैं, कब इंडिया आ रहे हैं, उनकी शादी हुई कि नहीं हुई, इससे देश को कोई मतलब नहीं है। बिहार भाजपा के नेताओं से मैं कहना चाहती हूँ कि बिहार में चुनाव के टाइम में आप लोगों ने जो कहा था उसे कब तक जनता के लिए पूरा करेंगे
बिहार सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा तेजस्वी यादव गैर-ज़िम्मेदार नेता हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जितना सत्ता पक्ष अहम् है, उतना ही महत्वपूर्ण नेता प्रतिपक्ष का पद भी है। लेकिन सदन चल रहा हो और नेता प्रतिपक्ष एकाएक गायब हो जाएँ, उनकी गुमशुदगी के बारे में तरह-तरह की बातें कही जाने लगें, आरोप लगें और कोई संतोषजनक जवाब उनकी पार्टी की ओर से नहीं आए... दरअसल ये उनकी आदत में शामिल है。
पिछली बार बाढ़ की विभीषिका बिहार की जनता झेल रही थी, तेजस्वी जी दुबई में थे। लेकिन इस बार तो बहुत मुश्किल से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी वो बचा पाए हैं। और उसके बाद ऐसा गैर-ज़िम्मेदाराना रवैया, ये हैरानी पैदा करने वाला है。
और निस्संदेह आरजेडी के लिए आने वाली राह बहुत ही मुश्किल होने जा रही है, इसलिए कि उनके पार्टी के जो निर्वाचित विधायक हैं, उन्हें भी ऐसा लगता है कि एक तरफ बिहार के करिश्माई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का विराट व्यक्तित्व... कि मौसम की प्रतिकूलताओं के बावजूद वो लगातार सड़क पर जो वायदे उन्होंने किए उसको पूरा करने के लिए निकल पड़े हैं, मुआयना कर रहे हैं, निर्देश दे रहे हैं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये अधिकारियों को समय-समय पर जो भी आवश्यक जो उनके निर्देश हैं वो मिल रहे हैं।
दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष गायब! और उसके बाद कब आएँगे... पहले तो दिल्ली आएँगे, फिर पटना आएँगे, ये सिलसिला चलने वाला नहीं है और इसकी कीमत आरजेडी को चुकानी पड़ेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ABArup Basak
FollowJan 05, 2026 05:19:530
Report
PDPradyut Das
FollowJan 05, 2026 05:18:390
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 05, 2026 05:17:550
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 05, 2026 05:16:240
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 05, 2026 05:16:120
Report
JAJhulan Agrawal
FollowJan 05, 2026 05:15:440
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 05:06:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 05:05:350
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowJan 05, 2026 05:04:520
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 05, 2026 05:03:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 05:03:200
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 05:02:430
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 05:02:320
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 05, 2026 05:02:170
Report