Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

बाढ़ में एनएच-31 पर सड़क हादसे में छात्र की मौत, शादी शोक में बदली

CRCHANDAN RAI
Feb 21, 2026 04:04:27
Barh, Bihar
बाढ़ थाना क्षेत्र में सविता सिनेमा हॉल के समीप एनएच-31 पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आनंद कुमार मलाही गांव का रहनेवाला था। वह मलाही गांव से बाढ़ के एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटने के दौरान सविता सिनेमा हॉल के पास एनएच-31 पर उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिरकर अचेत हो गया। देर रात काफी जोर की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक को गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी समारोह में शोक का माहौल छा गया। सौरव कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ। उन्होंने बताया कि बाइक सड़क किनारे गिरी हुई थी और युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बाइट - मृतक के परिजन
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar
Feb 21, 2026 07:32:33
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 21, 2026 07:32:18
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फिजिक्स का तूफान! छात्रा की जंग – हार न मानो बेटी "फिजिक्स का सवाल बना शत्रु भयंकर, पेट दर्द आया, चक्कर का कहर। सताक्षी बोली – 'हार मानूंगी न कभी!', हिम्मत की तलवार से काट डाला डर ये भारी!" फर्रुखाबाद में परीक्षा का सुपरस्टार बना एक लड़की! CBSE 12वीं फिजिक्स पेपर के दौरान मौत से भिड़ी सताक्षी तिवारी! 'ओह माय फिजिक्स!' – ये चीख सुनकर रोंगटे खड़े! क्या हुआ? कैसे जीती? चलिए, रील लाइफ ड्रामा देखते है "कल सुबह, ब्लूवेल स्कूल का हॉल... जेएसएम की सुपरस्टार सताक्षी, पापा विमल तिवारी की शेरनी! कलम हाथ में, फिजिक्स का कठिन पेपर खुला... अचानक! पेट में बिजली चमकी, चक्कर का तूफान! 'पापा... सह लूंगी!' – ये डायलॉग बोलकर बोली गई जंग!पिता विमल जी बेटी रात 2 बजे तक जूझी किताबों से, सुबह खाली पेट उतरी मैदान में। पेपर ने दिमाग घुमाया, कमजोरी ने चाबुक मारा... लेकिन मेरी राजकुमारी ने पूरा पेपर फाड़ डाला!'" "बेल बजी! परिवार दौड़ा लोहिया अस्पताल बेटी, घर जाओ!' राहत की पटाखे फूटे!लेकिन डॉक्टर की वार्निंग – 'भूखे पेट न लड़ो जंग! खाओ, पढ़ो, जीतो!'
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 21, 2026 07:31:41
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 21, 2026 07:31:33
Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू, 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, नकल रोकने को कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू उत्तराखंड बोर्ड की आज से परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग और बोर्ड प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकल विहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके, बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी, इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा चुकी हैं, लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन और सुरक्षित भंडारण के लिए प्रदेशभर में कुल 39 संग्रह केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुमाऊं मंडल में 13 और गढ़वाल मंडल में 26 केंद्र स्थापित किए गए हैं, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड स्तर पर तीन सचल दलों का गठन किया गया है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे. नकल रोकने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 भी लागू कर दी गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके, प्रशासन और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं ताकि छात्रों को शांत और सुरक्षित वातावरण मिल सके. पहले दिन इंटरमीडिएट में ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की गई, परीक्षा के पहले दिन छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला, कई परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने पूरे साल मेहनत से तैयारी की है, हालांकि प्रश्नपत्र के स्वरूप को लेकर हल्का तनाव भी स्वाभाविक है, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक संचालित होंगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, बोर्ड और प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल मुक्त वातावरण में सफलतापरक संपन्न कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित और परिणाम विश्वसनीय रह सके.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 21, 2026 07:31:11
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय संगीत देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के दो खाली खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पति से रह रही थी अलग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संगीत देवी पिछले काफी समय से अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग अपने दो बच्चों के साथ सनलाइट कॉलोनी में रह रही थी। पति के साथ उसका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते वह अलग रह रही थी। पति परिवार के साथ पहुंचा घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब संगीत देवी किसी काम से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान उसका पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे। महिला के घर पर न मिलने पर वे लौटने लगे। इसी बीच गली में संगीत को आता देख उन्होंने उसे रोक लिया। पति ने 3 राउंड गोली चलाई बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीत ने खुद को बचाने की कोशिश की और पीछे हटने लगी, तभी उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घायल संगीत को सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी बिहार का रहने वाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी पति मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। पुलिस कर रही है मामले की जांच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट = विकास मृतक का भाई बाइट = यशपाल पुलिस प्रवक्ता
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 07:25:10
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- उत्तरप्रदेश को मिलेगा बड़ी सौगात आज होगा यूपी के पहले सेमीकंडक्टर पार्क का शिलान्यास सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैभव रहेंगे मौजूद पीएम मोदी में भी वर्चुअली कार्यकम में जुड़ेंगे 5 हजार लोगों की जनसभा को सीएम करेंगे संबोधित जेवर में बन रहे एचसीएल और फॉक्सकॉन कंपनी संयुक्त उद्यम इंडिया चिप प्रा. लि (सेमीकंडक्टर पार्क) का होगा शिलान्यास शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एक्टिव जनसभा स्थल की तैयारियां हुई लगभग पूरी सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा में भारी पुलिस फोर्स जेवर में लगाए गए एयरपोर्ट, फिल्मसिटी के बाद पहले सेमीकंडक्टर पार्क से यूपी के विकास को लगेंगे पंख बाइट -शाद मिया खान dcp greaternoida
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 21, 2026 07:17:28
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरुद के जीजमागांव में आज आस्था और राष्ट्र चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला..... छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को समर्पित राष्ट्रीय गौरव यात्रा नासिक से चलकर उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची..... जहाँ माँ मातंगी दिव्य धाम में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का सागर उमड़ पड़ा..... 14 फरवरी को नासिक से शुरू हुई यह यात्रा शिव जन्मोत्सव मनाने के बाद वापसी मार्ग में कुरुद पहुँची...... बिरेझर चौकी के पास रथ के पहुँचते ही जय भवानी, जय शिवाजी के नारे गूंज उठे.... धाम में भव्य स्वागत, पूजन, आरती और शोभायात्रा के साथ पूरा माहौल रूहानी और भक्तिमय हो गया..... श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में शामिल रहे.... यह आयोजन छावा भारत क्रांति मिशन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य उन स्थानों पर शिवाजी महाराज जयंती मनाना है जहाँ अब तक यह परंपरा नहीं बन सकी..... वही संस्था ने राज्य सरकार से माँग की है कि शिवाजी महाराज की जीवनी और शौर्यगाथा को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए और केंद्र सरकार शिवाजी जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस घोषित करे...... माँ मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने कहा अगर आज भारत के मंदिर महफूज़ हैं, तो यह शिवाजी महाराज की देन है..….. उन्होंने सनातन धर्म की हिफ़ाज़त के लिए अपनी ज़िंदगी कुर्बान कर दी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top