RJD की बैठक में शक्ति सिंह यादव का दावा: चुनाव परिणाम जनता का नहीं, मशीनरी मैनेजमेंट का
पटना में आज RJD की बैठक के बाद पार्टी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस बार का जनादेश जनता का नहीं बल्कि मशीनरी मैनेजमेंट का परिणाम है। उन्होंने कहा, “दुनिया की कोई भी राजनीतिक पार्टी 90% स्ट्राइक रेट हासिल नहीं कर सकती।”बैठक में सभी नेताओं ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना। समीक्षा बैठक में पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वरिष्ठ नेता जगदनंद सिंह और उदय नारायण सिंह ने जनता के जनादेश पर अपनी राय रखी। शक्ति सिंह ने कहा कि न जनता और न ही राजनीतिक पार्टियां इस जनादेश को स्वीकार कर पा रही हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|