804452
मसौढ़ी में छात्रों से यौन दुराचार के आरोप में निजी स्कूल का प्राचार्य गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्राचार्य को दो छात्रों के साथ यौन दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने सोमवार की दोपहर छात्रों को अपने आवास पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर छात्रों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाने में एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली विजय विहार में फर्जी लोन कॉल सेंटर भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के विजय विहार थाना पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कॉल सेंटर की टीम लीडर और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बताकर लोगों को 20 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया, इंश्योरेंस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूलकर फोन उठाना बंद कर देते थे। पुलिस के मुताबिक, विजय विहार के फेज-2 में रहने वाले विकास नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उन्हें 20 लाख रुपये का लोन कम या जीरो ब्याज दर पर दिलाने का भरोसा दिया था। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर कुल 10.15 लाख रुपये दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद विजय विहार थाने में 17 नवंबर को धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल की लोकेशन, IMEI नंबर और इंटरनेट से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की। इसके अलावा आईपी लॉगर और पैकेट कैप्चर जैसी तकनीकों की मदद से कॉल सेंटर की डिजिटल गतिविधियों का पता लगाया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 17 नवंबर को दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में छापा मारा। यहां फर्जी लोन कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में बाकायदा टीम लीडर और मैनेजर की व्यवस्था थी। टेलीकॉलर को पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट दी जाती थी, जिसके आधार पर वे लोगों को फोन कर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झंसा देते थे। टीम लीडर और मैनेजर समेत छह गिरफ्तार पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहदरा निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कॉल सेंटर की टीम लीडर थी, जबकि रघुवीर नगर निवासी 24 वर्षीय जतिन मैनेजर के तौर पर काम करता था। इनके अलावा उत्तम नगर निवासी नीरज (39), द्वारका निवासी आकाश (28), विकास नगर निवासी सनी (34) और वजीरपुर निवासी दया प्रसाद (34) टेलीकॉलर के रूप में काम करते थे। कॉल सेंटर से क्या-क्या मिला छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैंडलाइन फोन, फिक्स्ड वायरलेस टर्मिनल, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन और नोटपैड बरामद किए हैं। इन नोटपैड में लोगों को फोन कर ठगने के लिए पहले से तैयार बातचीत की स्क्रिप्ट लिखी हुई थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कॉल सेंटर के जरिए अब तक कितने लोगों को ठगा गया है। आरोपियों के बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरीके से अपना शिकार बनाया हो सकता है。0
0
Report
नरसिंहपुर हाईवे जाम: शव रखकर प्रदर्शन, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर – 16 तारीख को शव रखकर स्टेट हाईवे जाम करने के मामले में कार्रवाई। 11 नामजद और एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज। नरसिंहपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के पति सुरेंद्र पटेल सहित कांग्रेस नेता गौतम पटेल, लखन पटेल, राघव राजौरिया, मनोज दुबे, किसान नेता रोहित ढिमोले समेत कुल 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। हाइवा वाहन से मौत के बाद स्टेट हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया; सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन के द्वारा कोई मदद नहीं किए जाने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल ने मृतक के परिजनों की पांच लाख रुपए से मदद की है। नरसिंहपुर के गाडरवारा थाने में BNS की धारा 126(2), 285 में मामला पंजीबद्ध। FIR में शासकीय रास्ता रोकने, रास्ते में बाधा डालने का आरोप है।0
0
Report
जयपुर जलभवन के दफ्तर समेत 20 करोड़ बकाया मामले में कुर्की, कोर्ट आदेश जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जलभवन में कुर्की की कारवाई, chief इंजीनियर शहरी का दफ्तर को कुर्क की कार्रवाई, करीब 15 साल पुराने मामले में कार्रवाई, सचदेवा मेटल्स फर्म के बकायया भुगतान का मामला, फर्म का भुगतान ब्याज समेत 20 करोड़ तक पहुंची राशि, अब कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू0
0
Report
Advertisement
गंगा एक्सप्रेसवे पर पिकअप टक्कर, एक की मौत, 12 घायल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल अमरोहा जनपद के गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव तरारा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मजदूरों और उनके परिवार से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं निवासी 45 वर्षीय कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मजदूरी करने वाला परिवार दीपावली पर घर आया था और बुधवार रात पिकअप से दिल्ली लौट रहा था। बहजोई के पास वाहन खराब होने पर दूसरी पिकअप मंगाकर दोनों गाड़ियों को टो चेन से जोड़ दिया गया था। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे तरारा गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
भीलवाड़ा में देवताओं के मंडप पर चोरों का कहर: देवनारायण मंदिर से नकदी-जेवरात चोरी
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिले में मंदिर भी चोरों के निशाने पर हैं. दान पात्र के साथ मूर्ति पर चढ़े जेवरात चुरा कर ले जा रहे हैं. ऐसा ही मामला मांडल थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ी में अज्ञात चोरों ने भगवान देवनारायण जी के मंदिर को निशाना बनाया. चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी और मूर्ति पर चढ़े कीमती जेवरात चोरी कर ले गए, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है. घटना रात्रि की बताई जा रही है; पुजारी बाहर थे... मंदिर में कोई मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर मंदिर में दाखिल हुए. चोरों ने दानपात्र तोड़ा और उसमें रखी नकदी के साथ भगवान के कीमती जेवरात भी चोरी कर लिए. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गांवावासी और मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी है. पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए नकदी व जेवरात बरामद करने की मांग की गई है.0
0
Report
उत्तरकाशी में कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:हनुमान चौक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव करने, सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं की अनदेखी करने और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के प्रति संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार और क्षेत्र की समस्याओं को उचित महत्व न दिया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में न्याय की मांग आज भी प्रदेश की जनता की एक महत्वपूर्ण आवाज है। पीड़िता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर भाजपा नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। प्रदेश सरकार की चुप्पी और ऐसे मामलों में प्रभावी जवाबदेही का अभाव जनता के मन में गंभीर सवाल खड़े करता है।0
0
Report
Advertisement
बांदीकुई के शादी समारोह में फूड पोइजन से 20 से अधिक बीमार
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा) फूडपोइजन से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार एक शादी समारोह में जीमने के बाद बिगड़ी सभी की तबीयत परसों शादी समारोह में खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत उल्टी दस्त बुखार के बाद सभी को लाया गया उपजिला अस्पताल बांदीकुई बांदीकुई के पास ऊनबडा गांव के बिरला की ढाणी का मामला तीन एंबुलेंसो में भरकर लाया गया सभी ग्रामीण बच्चे महिला और बुजुर्गो को वहीं अस्पताल में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उपचार किया शुरु0
0
Report
दीपा सागर मौत: पुलिस फॉरेंसिक जांच मोबाइल व हैंडराइटिंग पर केंद्रित
Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपा सागर मौत मामले में पुलिस की जांच अब डिजिटल और हैंडराइटिंग साक्ष्यों पर केंद्रित हो गई है, परिजनों ने पुलिस को दीपा का मोबाइल फोन और उसकी वास्तविक लिखावट वाली कॉपी सौंपी है। अब मोबाइल की एफएसएल जांच कराई जाएगी, वहीं कथित सुसाइड नोट का मिलान दीपा की हैंडराइटिंग से किया जाएगा। दोनों साक्ष्यों को जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी है ,पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर का विश्लेषण करने के साथ ही मामले से जुड़े कई लोगों के बयान भी दर्ज कर चुकी है। कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।गौरतलब है कि बाफना हाउस की छत पर सेल्स गर्ल दीपा सागर का शव मिला था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुके हैं। अब सभी की निगाहें फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। बाइट – लीलाधर राठौर, थाना प्रभारी, कोतवाली0
0
Report
ED समन पर RJD MLC सुनील सिंह पटना ED दफ्तर बुलाए गए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना RJD MLC सुनील सिंह को ED का समन पूछताछ के लिए ED ने सुनील सिंह को किया है तलब आज पटना ED कार्यालय में सुनील सिंह से होना है पूछताछ विस्कोमान कॉपरेशन के ज़रिए दाल मंगवाकर बेचने के दौरान लाखों की गड़बड़ी करने का सुनील सिंह पर है आरोप पहले के दो नोटिस पर सुनील सिंह नहीं पहुचे थे ED कार्यालय आज ED ने तीसरा नोटिस भेज सुनील सिंह को ED कार्यालय पहुँच अपना पक्ष रखने को कहा है0
0
Report
Advertisement
बीकानेर पुलिस ने गैंगस्टर के गुर्गे को गिरफ्तार कर संगठित अपराध पर दबाव बढ़ा दिया
Bikaner, Rajasthan:रोहित गोदारा के गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस दबोचा। आरोपी की पत्नी हाल ही में बनी सरपंच। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कोटगेट पुलिस और डीएसटी बीकानेर ने कार्रवाई की। रंगदारी के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की। गैंगस्टर का गुर्गा शिवपाल सिंह गिरफ्तार। रोहित गोदारा गैंग का बताया जा रहा सदस्य। सीओ सिटी अनुज डाल ने दी जानकारी। संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा के सक्रिय गुर्गे शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है। डीएसटी बीकानेर, कोटगेट थाने और मंडावा पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पंचायत चुनाव के दौरान अपनी पत्नी के सरपंच चुनाव प्रचार में जुटा हुआ था। जिस दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, उसी चुनाव में उसकी पत्नी सरपंच बनीं। सीओ सदर अनुज डाल ने बताया कि शिवराज सिंह लंबे समय से संगठित अपराध के मामले में वांछित था। उस पर रंगदारी वसूली, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। बीकानेर के अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। बताया गया कि इस कार्रवाई में झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर का सहयोग रहा। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और उनकी टीम ने डीएसटी बीकानेर व मंडावा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में रोहित गोदारा गिरोह के नेटवर्क, रंगदारी वसूली और संगठित अपराध से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण खुलाव हो सकते हैं।0
0
Report
ED ऑफिस में हाजिर हुए RJD MLC सुनील सिंह, दाल खरीद मामले मोड़
Patna, Bihar:पटना- RJD MLC सुनील सिंह की आज ED ऑफिस में पेश होने के लिए पहुंचे बिस्कोमान के अध्यक्ष रहते हुए दाल खरीद का है मामला0
0
Report
बजट सरकार के 3 साल के मौके पर कृषि विभाग बड़ा अभियान, एमओयू की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर मौजूदा भाजपा सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। 15 दिवसीय आयोजनों में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा भी कई आयोजन किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट यानी ग्राम के आयोजन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। वहीं इसके अलावा कृषि क्षेत्र में कई एमओयू किया जाना संभव है। कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल इसे लेकर अंतिम रूपरेखा बना रहे हैं। विभिन्न आयोजनों को लेकर कृषि आयुक्त प्रयास कर रहे हैं कि किसानों की सहभागिता अधिक से अधिक हो। 3 साल के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में बागवानी और जल संरक्षण से जुड़े आयोजन भी महत्वपूर्ण होंगे। आपको बता दें कि पूर्व में मई माह में प्रस्तावित ग्राम ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान ईंधन संकट के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसे लेकर अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे आदि कई शहरों में प्री इवेंट भी आयोजित किए गए थे। 3 साल के मौके पर होने वाले कृषि विभाग के आयोजनों के लिए कृषि विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। ये आयोजन होंगे महत्वपूर्ण - कृषि निवेश, निर्यात उन्मुक्त उत्पादन को लेकर होंगे एमओयू - डिजिटल परिवर्तन, बागवानी, मिलेट्स, प्रिसिजन फार्मिंग और - जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए राजस्थान को वैश्विक कृषि का केन्द्र बनाना - किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर का कार्यक्रम होगा - किसानों को विभिन्न योजनाओं में अनुदान राशि भी डीबीटी की जाएगी - कृषि आदान की राशि का अनुदान भी दिया जाएगा - मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी0
0
Report
Advertisement
सरगुजा में आतंक का पर्याय बना 'कबरा' हाथी 6 दिन बाद ट्रैंकुलाइज, कॉलर आईडी लगाकर झुंड में छोड़ा गया
Durg, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके आक्रामक 'कबरा' हाथी को वन विभाग ने 6 दिनों के लंबे अभियान के बाद उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित रामगढ़ पहाड़ के जंगल में ट्रैंकुलाइज कर लिया है। सीसीएफ वाइल्डलाइफ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व में कुमकी हाथियों 'तीरथ' और 'दुर्योधन' तथा ड्रोन कैमरों की मदद से यह ऑपरेशन सफल हुआ। हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजने के बजाय कॉलर आईडी लगाकर वापस 17 हाथियों के झुंड में छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे दल की निगरानी हो सकेगी। Notorious 'Kabra' Elephant Tranquilized in Surguja After 6-Day Operation, Released into Herd with Collar ID0
0
Report
कुशीनगर में एक साथ कई दुकानों से चोरी, व्यापारियों में हड़कंप
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - एक साथ कई दुकानों में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप - भीषण चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत - घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक - विधायक मोहन वर्मा ने पीड़ित दुकानदारों से की मुलाकात - विधायक ने मौके पर आई पुलिस को जल्द चोरी का खुलासा करने के दिए निर्देश - फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच - हाटा के पैकोली चौराहे की घटना।0
0
Report
NHM भर्ती घोटाला: कवर्धा में 13 भर्ती रद्द, जवाबदेह अधिकारी कब?
Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा NHM भर्ती में बड़ा अनियमितता सामने आई है। जांच में उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों की ओवरराइटिंग, 20 की जगह 22 सवालों का मूल्यांकन, अपात्र अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में शामिल करने और कलेक्टर की अनुमति के बिना नियुक्ति आदेश जारी करने जैसी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। NHM के तहत 14 श्रेणियों के 18 संविदा पदों के लिए 500 से अधिक आवेदन आए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अभ्यर्थियों ने नौकरी ज्वाइन कर ली थी और लगभग डेढ़ महीना काम कर लिया था जिन्हें एक माह का सैलरी भी भुगतान किया जा चुका है। शिकायत मिलने पर गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने 13 नवंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर 16 नवंबर को सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र कुमार तुरे ने सभी 18 पदों की चयन सूची और नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए। इसके चलते नौकरी कर रहे 13 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो गईं। नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार परीक्षा दी और चयनित होकर काम किया, फिर अधिकारियों की गलतियों की सजा उन्हें क्यों दी जा रही है? अब सबसे बड़ा सवाल है कि भर्ती में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय कब मिलेगा?0
0
Report
Advertisement
