Back
पटना जंक्शन पर पुलिस बनकर 22.50 लाख रुपये की लूट, अपराधी फरार
PKPrakash Kumar Sinha
Jan 01, 2026 04:51:27
Patna, Bihar
पटना जंक्शन पर अपराधियों ने पुलिस बनकर 22.50 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना 29 दिसंबर की है। सवर्ण कारोबारी धीरज कुमार ने जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके साले दीपक कुमार (25) को वैशाली से पटना के बाकरगंज स्थित राज टंच के मालिक संतोष देवकर के पास चांदी के गहने देकर लौटने के लिए भेजा गया था। गहने सौंपने के बाद दीपक एक बैग में 22.50 लाख रुपये लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पटना जंक्शन पर वर्दी में आए एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बैग की जांच के बहाने दीपक को प्लेटफॉर्म 1 से 6 होते हुए प्लेटफॉर्म 7 पर खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में ले गया। वहां पहले से मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर आरोपियों ने दीपक को डरा-धमकाकर बैग में रखे पूरे रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। घटना के 72 घंटे बाद भी जीआरपी केवल प्राथमिकी दर्ज करने तक सीमित है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है; जबकि पटना जंक्शन पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस घटना ने आरपीएफ और जीआरपी की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 01, 2026 06:21:350
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 01, 2026 06:19:430
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 01, 2026 06:19:310
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 01, 2026 06:19:180
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowJan 01, 2026 06:18:520
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 01, 2026 06:18:100
Report
RSRavi sharma
FollowJan 01, 2026 06:17:28Jammu, :बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को गजंसू बीओपी के हवाले किया
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 01, 2026 06:17:220
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowJan 01, 2026 06:16:470
Report
TTTUSHAR TAPASE
FollowJan 01, 2026 06:16:300
Report
ARAmit Raj
FollowJan 01, 2026 06:15:090
Report
PDPradyut Das
FollowJan 01, 2026 06:09:060
Report
MDMritunjay Das
FollowJan 01, 2026 06:06:120
Report