Back
पटना के चिरैयाटांड़ पुल हादसे में 10 वर्षीय शुभम रजक की मौत, गिरफ्तारी की मांग
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 07, 2025 01:49:10
Patna, Bihar
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ पुल के पास रविवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 10 वर्षीय शुभम रजक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश रजक के बेटे शुभम रजक के रूप में हुई है, जो शकुंतला कमेटी हॉल के पास का रहने वाला था।
परिजनों के अनुसार, शुभम साइकिल से अपनी दादी के घर नाला रोड जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन गुस्से में आ गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलते ही जक्कनपुर और कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार ऋतुराज कुमार और अभय कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowDec 07, 2025 14:31:240
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 07, 2025 14:30:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 07, 2025 14:30:300
Report
48
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 07, 2025 14:17:4929
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 07, 2025 14:17:3720
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 07, 2025 14:17:2379
Report
85
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 14:17:07114
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 07, 2025 14:16:4279
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 07, 2025 14:16:3043
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 07, 2025 14:16:1693
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 07, 2025 14:16:0332
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 07, 2025 14:15:5087
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 07, 2025 14:15:3578
Report