Back
परसा बाजार हत्या: प्रेमिका के देवर और दोस्त ने की हत्या, ब्लैकमेलिंग का खुलासा
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 08, 2026 10:35:52
Patna, Bihar
पटना: परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने देवर और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी। मृतक महिला को न्यूड वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था।\n\nदरअसल, 18 मार्च 2025 को परसा बाजार थाना अंतर्गत पलंग गांव के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव पर धारदार हथियार के कई निशान थे और गला रेतकर हत्या की गई थी। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान जहानाबाद के महादेव शाह के रूप में की है।\n\nपूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने मृतक की प्रेमिका पुष्पा देवी, उसके देवर आलोक कुमार और ऑटो चालक सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है।\n\nदारोगा बनने की कर रहा था तैयारी\n\nआरोपी आलोक कुमार गांव में निजी मेडिकल क्लिनिक चलाता था। घटना के बाद उसने क्लिनिक बंद कर दिया और पटना आकर महेंद्रू इलाके में रहकर दारोगा की तैयारी करने लगा। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मृतक महादेव शाह शादी के बाद भी उसकी भाभी को न्यूड वीडियो और तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करता था और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे पूरा परिवार परेशान था।\n\n17 और 18 मार्च को महिला ने महादेव शाह को फोन कर बुलाया। इसके बाद आलोक और उसके दोस्त ने उसे ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल इस घटना में एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 02:17:28Noida, Uttar Pradesh:Ahmedabad (Gujarat): Kuldeep Yadav (Indian Cricketer) On India Wins ICC T20 Men’s World Cup 2026 By 96 Runs
0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 09, 2026 02:16:410
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 09, 2026 02:16:290
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 09, 2026 02:15:530
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 02:15:39Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
VIP रोड पर युवतियों ने करीब चार वाहनों को उड़ाया
एक्सीडेंट में घायल भी हुए लोग
घायलों को दी जमकर गाली-गलौज और की मारपीट
कोहेफिजा थाना में भी किया जमकर हंगामा
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 09, 2026 02:15:290
Report
KRKishore Roy
FollowMar 09, 2026 02:15:150
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 02:00:370
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 09, 2026 02:00:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:46:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:45:550
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 09, 2026 01:45:450
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:45:13Noida, Uttar Pradesh:संभल टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया
0
Report