804452
भदौरा के स्कूल में कक्षाओं के लिए सिर्फ तीन कमरे, शिक्षा प्रभावित
Masaurhi, Bihar:उच्च माध्यमिक विद्यालय भदौरा में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए केवल तीन कमरे हैं जिनमें से एक कार्यालय कक्ष के लिए इस्तेमाल होता है। बचे हुए दो कमरों में 381 छात्रों की पढ़ाई की जाती है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्कूल में न तो लैब है और न ही लाइब्रेरी। प्राचार्य और शिक्षक इस स्थिति से असंतुष्ट हैं और विभाग के वरीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जगदलपुर जेल में राखी पर बहनों ने सलाखों के पीछे भाइयों की कलाई बांधी
Jagdalpur, Chhattisgarh:रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार और रक्षा के वचन का त्योहार। लेकिन जगदलपुर केंद्रीय जेल में आज यह पर्व कुछ अलग ही भावनाओं के साथ मनाया गया। यहां बहनें अपने उन भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने पहुंचीं जो सलाखों के पीछे सजा काट रहे हैं। आंखों में आंसू, दिल में अपने भाई के लिए प्यार और एक ही दुआ भाई जल्द अपनी गलतियों से सीख लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करे। जेल प्रशासन ने सुरक्षा और नियमों के बीच राखी बांधने की विशेष व्यवस्था की। पुरुष बंदियों से मिलने के लिए अधिकतम तीन बहनों को अनुमति दी गई, वहीं महिला बंदियों के भाइयों के लिए भी राखी बांधने की व्यवस्था की गई। सलाखों के पीछे भी आज रिश्तों की डोर मजबूत नजर आई बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी खुशहाली के साथ-साथ सही रास्ते पर लौटने की दुआ मांगी।0
0
Report
हाजीपुर में रक्षा बंधन पर राज्यपाल नंद किशोर यादव की बहन संग खास तस्वीरें
Hajipur, Bihar:हाजीपुर- रक्षाबंधन के खास मौके पर हाजीपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली... नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव रक्षाबंधन पर अपनी बहन के घर हाजीपुर पहुंचे, जहां बहन ने पूरे स्नेह और विधि-विधान के साथ उनकी कलाई पर राखी बांधीराज्यपाल बनने के बाद भी नंद किशोर यादव ने भाई-बहन के इस रिश्ते की परंपरा को नहीं छोड़ा.रक्षाबंधन के मौके पर वह अपनी बहन के घर पहुंचे और राखी बंधवाई.इस दौरान परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा... बहन ने अपने भाई की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना कीराखी बंधवाने के बाद राज्यपाल नंद किशोर यादव ने भी अपनी बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते को जीवन का बेहद खास रिश्ता बताया.राज्यपाल का पद संभालने के बावजूद पारिवारिक परंपरा और रिश्तों से जुड़ाव की यह तस्वीर रक्षाबंधन के मौके पर खास चर्चा में रही.0
0
Report
मध्यप्रदेश पुलिस केस डायरी अब डिजिटल पद्धति से, रिकॉर्ड्स ऑनलाइन CCTNS व ई-साक्ष्य पोर्टल में सुरक्षित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस में केस डायरी अब डिजिटल तरीके से होगी पेश संवैधानिक न्यायालय के आदेश के पालन में MP पुलिस मुख्यालय ने नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए अब जांच/अन्वेषण कार्य से संबंधित दस्तावेजों को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा CCTNS पोर्टल और ई-साक्ष्य पोर्टल पर रिकॉर्ड संधारित किए जाएंगे अदालत को केस डायरी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी डिजिटल किया जाएगा जरूरत पड़ने पर अदालत या महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा मांगे गए भौतिक दस्तावेज भी उपलब्ध कराने होंगे थाना प्रभारी/जांच अधिकारी को CCTNS पोर्टल से संबंधित रिकॉर्ड का प्रिंटआउट निकालकर उपलब्ध कराना होगा अभिलेखों की प्रमाणित प्रति सुरक्षित PDF के रूप में हार्ड डिस्क में उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रिंटआउट/सॉफ्ट कॉपी पर “CCTNS पोर्टल से प्रमाणित प्रति” अंकित कर जांच अधिकारी के हस्ताक्षर और सील लगाना अनिवार्य निर्देश प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों/जांच इकाइयों को भेजे गए हैं सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विधि-1), पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी किया गया0
0
Report
Advertisement
बीजमाता राहिबाई पोपेरे ने पारंपरिक बीजों से राखियाँ बनाकर किसान और जवानों को भेजीं
Shirdi, Maharashtra:Anc - बीजमाता म्हणून ओळख असलेल्या अकोले तालुक्यातील पद्मश्री राहीबाई पोपेरे यांनी भात, नागली, वरई, काकडी, भोपळा अशा विविध गावरान बियाणांचा वापर करून आकर्षक राख्या बनवल्या आहेत.. मंत्री चंद्रकांत पाटलांना बंधू मानलेल्या राहीबाई यांनी चंद्रकांत दादांसह, शेतकरी आणि देशाच्या सीमेवरील सैनिक बंधूंना देखील या अनोख्या राख्या पाठवल्या आहेत.. भाऊ बहिणीच्या नात्याला अधिक घट्ट करण्यासोबतच, राहीबाईंनी रक्षाबंधना निमित्त गावरान बियाणे संवर्धनाचा संदेश दिला आहे..0
0
Report
उत्तराखंड मदरसे बंदी पर धमकी भरे बयान वायरल: मुस्लिम धर्म गुरूओं की चेतावनी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में एक बार फिर से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरेआम चेतावनी देने का काम किया है। बारावफात के जुलूस के दौरान मुस्लिम धर्म गुरुओं की कही गई बातें सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रही हैं। उद्धम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर त्रिशूल चौक का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारहवाफात के जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे और मुस्लिम धर्म गुरुओं ने धमकी भरे अंदाज़ में कहा है कि उत्तराखंड सरकार मदरसे बंद करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर मदरसे बंद किए जाएंगे, तो मुसलमान किसी की सुनने वाले नहीं हैं और मुसलमान क्या हाल करेंगे यह देखने की बात होगी। घटना के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो लोग धमकी दे रहे हैं उन्हें पता नहीं है कि प्रदेश में किसकी सरकार है और अब इस तरह के आचरण की अनुमति नहीं दी जाएगी; गलत काम करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि कुछ कठ मूल्ले मदरसे बंद होने पर मुसलमानों के बारे में आपत्तिजनक बाते कर रहे हैं और इसे बंद ही नहीं बल्कि समाप्त कर देने की बात कही जा रही है; ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मजबूती से जवाब दिया जाएगा।0
0
Report
अबूझमाड़ की आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली ने राखी बांधी, रिश्ते बदल गए
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में कभी बंदूक थामकर घूमने वाली महिला नक्सलियों के लिए रक्षाबंधन का यह दिन जिंदगी का एक ऐसा पल लेकर आया, जिसे शायद उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। जिन जंगलों में कभी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती थी, उन्हीं सुरक्षा बलों के जवानों की कलाई पर आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने पहली बार राखी बांधी और भाई-बहन के रिश्ते की डोर से जुड़कर नई जिंदगी की शुरुआत का संदेश दिया। आत्मसमर्पण के बाद पहली बार रक्षाबंधन के मौके पर महिला नक्सलियों ने डीआरजी जवानों को राखी बांधी। जिन जवानों को कभी जंगल में देखकर उनसे बचने के लिए छिपना पड़ता था, आज उन्हीं जवानों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधते हुए महिला नक्सलियों ने अपनी रक्षा और नए जीवन का भरोसा जताया। यह दृश्य भावुक कर देने वाला था। राखी बांधते समय महिला नक्सलियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी, वहीं कई जवान भी इस अनोखे रिश्ते के पल में भावुक नजर आए। अबूझमाड़ के जंगलों में जहां कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहीं इस रक्षाबंधन पर भाई-बहن के रिश्ते और विश्वास की डोर ने एक नई उम्मीद को जन्म दिया。0
0
Report
Advertisement
गीता भुक्कल ने 27 साल बाद हुड्डा को राखी बांधी, भावुक दिन
Rohtak, Haryana:पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल 27 साल से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर आज मेरे लिए राजनीति से अलग एक भावनात्मक दिन रहा। मैंने चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। राजनीति में आने के समय से ही हुड्डा मेरे लिए बड़े भाई की तरह रहे हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन मिला है।0
0
Report
योनो लिंक से रिटायर्ड प्रिंसिपल के खाते से 9 लाख 18 हजार की साइबर ठगी
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - एक लिंक पर क्लिक किया, खाते से 9 लाख 18 हजार रुपये पार धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के तेलीनसत्ती से सामने आया है...... यहां रिटायर्ड प्रिंसिपल अंबिका प्रसाद सोनवानी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 9 लाख 18 हजार रुपए पार कर दिए....... बताया जा रहा है उनके मोबाइल से एसबीआई का योनो एप अनइंस्टॉल हो गया था....... इसी दौरान मोबाइल पर योनो एप दोबारा इंस्टॉल करने के लिए एक लिंक आया....... वही लिंक पर क्लिक करने के बाद एक अनजान नंबर से फोन आया...... कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई अधिकारी बताकर लिंक के जरिए एप इंस्टॉल करने को कहा....... ठग की बातों पर भरोसा करते ही कुछ देर में खाते से तीन-चार किस्तों में करीब 9 लाख 18 हजार रुपए निकल गए..... वही ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई..... पुलिस मामले की जांच कर रही है....... और वही साइबर पुलिस लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें0
0
Report
टोंक DST की कार्रवाई: 2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 11 गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक DST टीम टोंक की अलीगढ़, टोंक क्षेत्र के साइबर अपराधियों के विरुद्ध सबसे बड़ा प्रहार पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही 11 आरोपियों को दत्तवास में डिटेन कर उनके कब्जे से तीन गाड़ियां जिममें 2 बोलोरो व एक स्विफ्ट कार, 12 मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड, 37000 नगद राशि बरामद कर करीबन 2 करोड रुपए की साइबर ठगी का खुलासा टोंक DST द्वारा 11 आरोपियों को पुलिस थाना दत्तवास इलाके में डिटेन कर प्रकरण दर्ज किया गया। 2 करोङ रुपए की साइबर ठगी का खुलासा 11 आरोपी गणों द्वारा जांच में अपने मोबाइल से कुल 396 फर्जी सीम का प्रयोग एनसीआर पोर्टल पर आरोपियों के विरुद्ध 81 ऑनलाइन शिकायत दर्ज आरोपीगंण अपने मोबाइल से फर्जी फोन पे ऐप, फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक, के माध्यम से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से आम जनता को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी का काम पिछले 4 वर्षों से कर रहे थे DST की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
बलवनिया में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या; पुलिस जांच में जुटी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस के अनुसार बलवनिया निवासी प्रार्थी सुरेश आमलिया ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई राकेश कुमार ने अपने खेत के किनारे लगे एक पेड़ पर साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। घटना की भनक परिजनों को तब लगी जब बहु और मां ने राकेश को फंदे पर लटका देखा और तुरंत सुरेश को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और राकेश को फंदे से नीचे उतारा। परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर महामंथन, टिकटों पर बड़े बदलाव
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महामंथन आज बीकानेर की शेष सीटों और कोटा, भरतपुर संभाग को लेकर होना था महामंथन संभाग की बैठकों में हुआ बदलाव आज भरतपुर संभाग की टिकटों पर नहीं होगा महामंथन भरतपुर संभाग की जगह पर जोधपुर संभाग को लेकर होगा महामंथन कल जयपुर और भरतपुर संभाग पर होगा महामंथन0
0
Report
बिहार में राखी जश्न में रोशन आनंद ने पढ़ाई खर्च उठाने का वादा किया
Patna, Bihar:बिहार में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद अपने कोचिंग पर रक्षाबंधन मना रहे हैं, छात्राओं के लिए 84 तरह की डिश बनवाई गई है। सबसे पहले रोशन आनंद ने छोटी बच्चियों से राखी बंधवाया और उनके पढ़ाई का खर्चा उठाने का वादा किया , साथ ही अन्य छात्राओं को पढ़ाई में मदद करने का वादा किया । रोशन आनंद ने कहा रक्षाबंधन से पहले सरकार ने धरना पर बैठी बहनों की आंशिक माँग को सुन लिया इसलिए हम अपने संस्थान में रक्षाबंधन मना रहे है वरना गर्दनीबाग धरना स्थल पर राखी मनाते , अगर एक महीने में बाक़ी मांगों को नहीं सुना جاتا है तो हम भी सड़क पर उतरेंगे …..0
0
Report
Advertisement
पालनपुर जेल में राखी का त्योहार, बहनों ने भाइयों को राखी बांधी
Palanpur, Gujarat:પાલનપુર જીલ્લા જેલ ખાતે રક્ષાબંધન પર્વની કરાઈ ઉજવણી જેલમાં બંધ કેદીઓને તેમની બહેનોએ રાખડી બાંધી રક્ષાબંધન પર્વની કરી ઉજવણી0
0
Report
अलीगढ़ जेल में राखी बांधने के लिए बहनों की भारी भीड़, विशेष व्यवस्था
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर जिला कारागार में विशेष व्यवस्था की गई है. बहनों के लिए जिला कारागार में की गई विशेष व्यवस्था. कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी तादात में पहुंची बहनें. जेल प्रशासन में बहनों के लिए टेंट पानी आदि की व्यवस्था. गर्मी से बचाने के लिए टेंट और पानी की व्यवस्था की गई. अलीगढ़ जिला कारागार पर उमड़ी बहनों की बड़ी तादात में भीड़।0
0
Report
शामली में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या, आरोपियों का वीडियो वायरल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में दिन-ब-दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वारदात के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अन्य जनपदों की पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इसी बीच घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चारों आरोपी कथित तौर पर वारदात के बाद बेफिक्र नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपने बैग में सामान रखते हुए और फोन पर बातचीत करते हुए वहां से आराम से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में आरोपियों की गतिविधियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे वारदात के बाद काफी सामान्य तरीके से मौके से निकल गए। वहीं, मृतक अंकित बालियान के पिता आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि तय समय यानी अल्टीमेटम तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो जाट समाज की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
