Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

लोहिया जन्मतिथि पर नीतीश समर्थक ने महिलाओं के आरक्षण पर ज़ोर दिया

SRShivam RAj
Mar 23, 2026 10:17:16
Patna, Bihar
आज लोहिया जी की जन्मतिथि पर जेडीयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार। लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा पर निशांत ने कहा कि पिताजी लोहिया जी को अपना गुरु मानते थे और उनके विचारधारा से जुड़े रहे। लोहिया जी का भी अपना सिद्धांत था नर नारी समानता, जाती रंग का भेदभाव नहीं होना चाहिए, आर्थिक समानता, सत्य अहिंसा और पिताजी ने भी उसी सिद्धांत को अपनाया और राज्य में जनता के हित में लागू किया। महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण, हर सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 23, 2026 11:31:54
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक जयपुर रोड स्थित नगर पालिका भवन से शहीद दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा विशाल तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन भूतपूर्व सैनिक संगठन निवाई द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर जयपुर रोड स्थित नगर पालिका भवन से सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे 80 फीट रोड स्थित शहीद स्मारक तक विशाल तिरंगा बाइक रैली एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल तिरंगा रैली के मुख्य अतिथि निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी व जयपुर सहित बीकानेर व अन्य जिलों से आए हुए पूर्व सैनिक व कैप्टन रहे। विशाल तिरंगा बाइक रैली नगर पालिका से रवाना होते हुए राधा दामोदर सर्किल, पुराना थाना, वाल्मीकि बस्ती, बड़ी का मंदिर, अहिंसा सर्किल, प्रताप स्टेडियम, श्याम मंदिर होती हुई 80 फीट रोड पर शहीद स्मारक पहुंची। रैली में डीजे के ऊपर देशभक्ति गीतों ने पूर्व सैनिकों को नाचने व थिरकने पर मजबूर कर दिया। शहीद स्मारक पर भारत माता वे वंदे मातरम की जय कारों से समूचा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस दौरान विधायक राम सहाय वर्मा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बाहर से आए हुए पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। शहीद स्मारक पर ही सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर में वीरांगनाओं का भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा सम्मान किया गया। वहीं टोंक जिले से आए हुए पूर्व सैनिकों ने 80 फीट रोड पर शहीद स्मारक बनने पर दिलीप इसरानी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी देश के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद भगत सिंह के जिवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एयर फोर्स के चंद्र मोहन,VSM करनाल उमराव सिंह राठौड़, कमांडर मुकुट बिहारी, संगठन के उपाध्यक्ष आत्माराम जाट, करनाल राजाराम चौधरी भूतपूर्व RAS लक्ष्मी नारायण, कप्तान कृष्ण लाल चौधरी, कैप्टन सीताराम गुर्जर अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन निवाई, कैप्टन सूरजमल जाट, कैप्टन हनुमान सिंह, कैप्टन सूरजमल गुर्जर, कैप्टन सीताराम सूबेदार, सूबेदार धर्मेंद्र चौधरी भैरूपुरा, मेजर दुर्गा लाल सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 23, 2026 11:31:13
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा शहर में चल रहे पिलारी नहर गौरव पथ निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर उठी शिकायत के बाद बड़ा एक्शन देखने को मिला। मोहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और एस्टीमेट से हटकर काम किए जाने की शिकायत डिप्टी सीएम विजय शर्मा से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष खुद मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क किनारे बनाई जा रही नाली का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं है और गुणवत्ता में भी कमी है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर ही बुलडोजर मंगवाकर निर्माणाधीन नाली को तुड़वा दिया। इस कार्रवाई से निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मच गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जिस इंजीनियर के मार्गदर्शन में यह कार्य हो रहा था, उसके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नाली का निर्माण एक समान स्तर और तय मानकों के अनुसार ही किया जाए। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से वे घटिया निर्माण को लेकर शिकायत कर रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। अब प्रशासन की सख्ती से उम्मीद जगी है कि आगे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ होगा। नगरपालिका प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 23, 2026 11:30:53
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 23, 2026 11:23:17
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी आया सामने, तेज रफ़्तार अनियंत्रित i10 कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चो और बाइक सवारो कों मारी जोरदार टक्कर, संभल से दोस्तों के साथ car से ईद मिलन कों मुरादाबाद जा संभल रहे थे युवक, मैनाठेर थाना क्षेत्र मे जटपुरा चामुंडा मंदिर के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगो की तरफ़ जा पहुंची, अनियंत्रित कार ने पहले रॉंग साइड आ रही बाइक मे टक्कर मारी और फिर आगे खड़े बच्चे और बच्चियों कों टक्कर मारकर घसीट दिया, हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी, हादसे मे 9 लोग घायल हुए है जिसमे से 3 का अभी अस्पताल मे ईलाज जारी, जानकारी के मुताबिक हादसे मे मंदिर पर खडे 3 बच्चीया और 4 बच्चे एवं 2 बाइक सवार हुए घायल, 6 कों प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया घर जबकि एक बच्ची और एक बच्चा एवं एक युवक का ईलाज जारी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक और जगह घायलों कों अस्पताल मे भर्ती कराया तो वहीँ दूसरी और कार चालक और कार कों लिया कब्जे मे, मुरादाबाद मे मैनाठेर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव के चामुंडा मंदिर के पास हाईवे का पूरा मामला
209
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 23, 2026 11:21:58
Patna, Bihar:रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-1 के पूर्वी छोर पर तीन संदिग्ध युवकों को देखा गया। टीम जैसे ही पूछताछ के लिए आगे बढ़ी, सभी आरोपी भागने लगे। इसके बाद घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके बैग से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली में प्लंबर का काम करते थे और जिन घरों में काम करने जाते थे, वहीं चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बरामद गहने चोरी के बताए गए हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई में प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 के पश्चिमी छोर से 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामान: 4 स्मार्टफोन 42.37 ग्राम सोने के गहने 462.09 ग्राम चांदी के गहने कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपए गिरफ्तार आरोपी: गहनों के साथ पकड़े गए आरोपी – मोहम्मद अरमान (20), अमन कुमार (20), विवेक कुमार उर्फ नेपाली (21) मोबाइल के साथ पकड़े गए आरोपी – सनी कुमार (30), मोनू कुमार (33), प्रमोद कुमार (25), राहुल कुमार (19) पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ रेल थाना पटना जंक्शन, एयरपोर्ट थाना और शास्त्री नगर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और अन्य राज्यों में फैले गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है।
201
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 23, 2026 11:18:43
249
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 23, 2026 11:18:26
Jaipur, Rajasthan:एंकर: क्या आपके नए घर की रसोई भी गैस कनेक्शन के इंतज़ार में ठंडी पड़ी है। क्या बिना किसी सरकारी आदेश के ही एलपीजी कनेक्शन गायब हो गए हैं। राजस्थान में एलपीजी संकट अब सिर्फ सिलेंडर की किल्लत तक सीमित नहीं रहा…अब नया गैस कनेक्शन मिलना भी मुश्किल हो गया है। जयपुर सहित पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं को सीधे मना किया जा रहा है कहा जा रहा है “कनेक्शन बंद हैं”… लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस रोक का कोई आधिकारिक आदेश ही मौजूद नहीं है। तो सवाल बड़ा है क्या ये मिडिल ईस्ट के तनाव का असर है…या फिर तेल कंपनियों की मनमानी। देखिए ये रिपोर्ट…जहां एलपीजी संकट बनता जा रहा है आम आदमी की सबसे बड़ी परेशानी। वीओ-1-मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रदेश में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है, लेकिन अब हालात और उलझ गए हैं। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में नए घरेलू गैस कनेक्शन बनाए ही नहीं जा रहे। हैरानी की बात यह है कि इस रोक को लेकर न तो तेल मंत्रालय की ओर से कोई औपचारिक आदेश जारी हुआ है और न ही आम उपभोक्ताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई है। गैस एजेंसियों पर कनेक्शन के लिए पहुंच रहे उपभोक्ताओं को सीधे मना किया जा रहा है या यह कहा जा रहा है कि फिलहाल नए कनेक्शन बंद हैं। ऐसे में जिन परिवारों को नए घरेलू कनेक्शन की जरूरत है, वे एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत के मुताबिक अभी फिलहाल नए कनेक्शन नहीं जारी किए जा रहे हैं। हर महीने घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी होते थे, जो अब पूरी तरह रुक गए हैं। गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की रोक को लेकर उनके पास कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है। VO-2-14 मार्च 2026 से लागू अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने केवल उन घरों में नए एलपीजी कनेक्शन पर रोक लगाई है जहां पहले से पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है। लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। बिना PNG वाले घरों में भी कनेक्शन नहीं बनाए जा रहे, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह अनौपचारिक रोक किसके निर्देश पर लागू की जा रही है। पूरे मामले में तेल कंपनियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से तीनों तेल कंपनियों के स्टेट कोर्डिनेटर मनोज गुप्ता की भूमिका को लेकर असंतोष सामने आया है। फील्ड की वास्तविक स्थिति को समझने और आमजन को जागरूक करने के बजाय अधिकारियों ने दूरी बना रखी है, जिससे भ्रम और बढ़ रहा है। बहरहाल, नए घरों में गैस कनेक्शन नहीं मिलने से रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किराएदार और नए परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। लेकिन बिना आदेश के कनेक्शन बंद करना प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। LPG संकट के बीच नया कनेक्शन बंद होना आमजन के लिए दोहरी मार बन गया है। एक तरफ सिलेंडर की किल्लत और दूसरी तरफ नए कनेक्शन पर अनौपचारिक रोक।
302
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 23, 2026 11:18:10
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई पहल की शुरुआत की. दिया कुमारी ने शिलान्यास और लोकार्पण किया. आठ विकास कार्यों का लोकार्पण—शिलान्यास किया. वार्ड 15 भवानी निकेतन मंडल और वार्ड 18 खातीपुरा मंडल में नई पहल की शुरुआत की. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने जनसंवाद और विकास पर फोकस. दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनौतियों के बीच देशहित में कार्य कर रहे, सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान वार्ड कार्यशाला में उन्होंने जनसंवाद को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसे आगे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आठ विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने और पूरी ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनौतियों के बीच देशहित में कार्य कर रहे हैं और सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मालसिंह, मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत, वार्ड संयोजक उपेंद्र शेखावत, वार्ड अध्यक्ष दिनेश सिंह, पार्षद सुरेश जांगिड़, पार्षद राम किशोर प्रजापत और रमेश गुप्ता, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ कार्यकारिणी, समितियों के पदाधिकारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, बीएलए-2, क्षेत्रवासी तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
355
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 23, 2026 11:17:26
Haldwani, Uttarakhand:जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल थीम के अंतर्गत आज़ हल्द्वानी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री और नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की,आज़ विकासखंड कार्यालय हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गयी, कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मीडिया से मुख़ातिब हुई, उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार के 4 साल - बेमिसाल रहे, डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड ने नई ऊंचाइयों को छुआ और हम अर्थब्यबस्था में मजबूत हुए,
331
comment0
Report
Advertisement
Back to top