Back
राजस्थान में गैस कनेक्शन पर अनौपचारिक रोक, नहीं बना आधिकारिक आदेश
DGDeepak Goyal
Mar 23, 2026 11:18:26
Jaipur, Rajasthan
एंकर: क्या आपके नए घर की रसोई भी गैस कनेक्शन के इंतज़ार में ठंडी पड़ी है। क्या बिना किसी सरकारी आदेश के ही एलपीजी कनेक्शन गायब हो गए हैं। राजस्थान में एलपीजी संकट अब सिर्फ सिलेंडर की किल्लत तक सीमित नहीं रहा…अब नया गैस कनेक्शन मिलना भी मुश्किल हो गया है। जयपुर सहित पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं को सीधे मना किया जा रहा है कहा जा रहा है “कनेक्शन बंद हैं”… लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस रोक का कोई आधिकारिक आदेश ही मौजूद नहीं है। तो सवाल बड़ा है क्या ये मिडिल ईस्ट के तनाव का असर है…या फिर तेल कंपनियों की मनमानी। देखिए ये रिपोर्ट…जहां एलपीजी संकट बनता जा रहा है आम आदमी की सबसे बड़ी परेशानी।
वीओ-1-मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रदेश में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है, लेकिन अब हालात और उलझ गए हैं। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में नए घरेलू गैस कनेक्शन बनाए ही नहीं जा रहे। हैरानी की बात यह है कि इस रोक को लेकर न तो तेल मंत्रालय की ओर से कोई औपचारिक आदेश जारी हुआ है और न ही आम उपभोक्ताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई है। गैस एजेंसियों पर कनेक्शन के लिए पहुंच रहे उपभोक्ताओं को सीधे मना किया जा रहा है या यह कहा जा रहा है कि फिलहाल नए कनेक्शन बंद हैं। ऐसे में जिन परिवारों को नए घरेलू कनेक्शन की जरूरत है, वे एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत के मुताबिक अभी फिलहाल नए कनेक्शन नहीं जारी किए जा रहे हैं। हर महीने घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी होते थे, जो अब पूरी तरह रुक गए हैं। गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की रोक को लेकर उनके पास कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है।
VO-2-14 मार्च 2026 से लागू अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने केवल उन घरों में नए एलपीजी कनेक्शन पर रोक लगाई है जहां पहले से पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है। लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। बिना PNG वाले घरों में भी कनेक्शन नहीं बनाए जा रहे, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह अनौपचारिक रोक किसके निर्देश पर लागू की जा रही है। पूरे मामले में तेल कंपनियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से तीनों तेल कंपनियों के स्टेट कोर्डिनेटर मनोज गुप्ता की भूमिका को लेकर असंतोष सामने आया है। फील्ड की वास्तविक स्थिति को समझने और आमजन को जागरूक करने के बजाय अधिकारियों ने दूरी बना रखी है, जिससे भ्रम और बढ़ रहा है।
बहरहाल, नए घरों में गैस कनेक्शन नहीं मिलने से रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किराएदार और नए परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। लेकिन बिना आदेश के कनेक्शन बंद करना प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। LPG संकट के बीच नया कनेक्शन बंद होना आमजन के लिए दोहरी मार बन गया है। एक तरफ सिलेंडर की किल्लत और दूसरी तरफ नए कनेक्शन पर अनौपचारिक रोक।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVikash Raut
FollowMar 23, 2026 12:23:100
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:22:480
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 23, 2026 12:22:330
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 23, 2026 12:22:100
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:21:180
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 23, 2026 12:20:56Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर
बुजुर्ग ने बच्ची से दुष्कर्म का किया प्रयास
बच्ची ने घर जाकर बताई घटना
परिजनों और इलाकाई लोगों ने बुजुर्ग की जमकर की पिटाई
आरोपी 65 वर्षीय मो.इस्माइल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 23, 2026 12:20:43Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली : अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
7 लाख रुपये की 383 ग्राम अफीम मिली
तस्कर आशु और सर्वेश गिरफ्तार हुए
भीड़भाड़ वाले इलाके में करते थे सप्लाई
बारादरी क्षेत्र के गुलजार नगर से अरेस्ट
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 23, 2026 12:20:280
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:19:510
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 23, 2026 12:19:330
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 23, 2026 12:19:170
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:17:300
Report