Back
नीतीश कुमार फिर से जदयू अध्यक्ष निर्विरोध, राजनीतिक हलचल तेज
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 24, 2026 13:01:56
Patna, Bihar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए है नीतीश कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया यह चौथी बार है जब नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभाली है इससे पहले वे पहली बार वर्ष 2016 में अध्यक्ष बने थे इसके बाद 2018 में दोबारा इस पद पर आसीन हुए वर्ष 2020 में पार्टी ने आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था, लेकिन 2021 में उन्हें हटाकर राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई आगे 2023 में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव के तहत नीतीश कुमार ने तीसरी बार अध्यक्ष पद संभाला और अब वे चौथी बार इस पद पर काबिज हुए हैं नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति के केंद्रीय चेहरा रहे हैं। वे वर्ष 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं और राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है अब राज्यसभा सदस्य हो गए हैं और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे उनके पार्टी के लोग विचार रहे थे कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के बने रहे; जेडयू प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि बिहार की जनता का JDU और पूरे देश में जो साथी हैं, सभी लोग अपनी आस्था और विश्वास नीतीश कुमार जी में जताते हैं और उन पर भरोसा करते हैं। उन लोगों को विश्वास और भरोसा है कि जनता दल यूनाइटेड और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में। और इसी का नतीजा है कि अब पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नीतीश कुमार जी दिखाई पड़ेंगे। RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा नीतीश कुमार जी जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। यह जनता दल यू का अंदरूनी मामला है। लेकिन नीतीश कुमार जी को अपनी पार्टी को उन लोगों से बचाना होगा जो कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी के विचारों में और भूजा पार्टी के माध्यम से जो नीतियां बना रहे हैं और जिस तरह से नीतीश जी को नेपथ्य में ले जाने की राजनीति चल रही है, उससे उनको बचना होगा और उसके लिए उनको गंभीरता दिखानी होगी। आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन नीतियां कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी की चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के अनुसार नीतीश जी को भी चलाने का प्रयास किया जा रहा है, इससे जो जनता दल यू के अंदर समाजवादी विचारधारा के लोग हैं, उनमें बेचैनी है। उस बेचैनी को उनको समझना चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा नीतीश कुमार जी को बधाई दूँ या विदाई दूँ, मुझे नहीं कम से कम बिहार को भी ये बात समझ में नहीं आ रहा। नीतीश जी आदतन बिहार को घिरनी लगा कर रखे हैं। जनता उनको 5 साल के लिए चुनती है और वो बीच में 3 सरकारें बनाते हैं। अगर बेटा के लिए वो मुख्यमंत्री के पद त्याग सकते हैं या उनका पद छीना जा सकता है, तो बेटा के लिए अध्यक्ष पद क्यों नहीं त्यागा? नीतीश जी आदतन जनता को और सरकार को परेशान करने वाले एक व्यक्ति बन कर रह गए हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 14:22:450
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 24, 2026 14:22:340
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 24, 2026 14:22:150
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 24, 2026 14:21:590
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 24, 2026 14:21:340
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 24, 2026 14:21:210
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 24, 2026 14:21:090
Report
1
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 24, 2026 14:20:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:20:460
Report
RMRam Mehta
FollowMar 24, 2026 14:20:360
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 14:20:260
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 24, 2026 14:20:100
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 24, 2026 14:19:560
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 24, 2026 14:19:330
Report