Back
नीतिें कुमार ने सैदपुर-बाकरगंज नाले-फोर लेन सड़क योजना का निरीक्षण, जल्द पूरा कराने के निर्देश
RZRajnish zee
Mar 02, 2026 07:32:20
Patna, Bihar
रजनीश
पटना
मुख्यमंत्री ने सैदपुर और बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
Anchor मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर और जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले भी इसे आकर कई बार देखे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। इसके पूर्ण होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी तथा न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। फोर लेन सड़क बन जाने से शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर भी खुबसूरत दिखेगा。
पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एस०टी०पी०) के पानी का बहाव सैदपुर नाला के माध्यम से होता है। नगर विकास विभाग अन्तर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा 259.81 करोड़ रूपये की लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जारहा है। इस नाला की लंबाई 5.61 किलोमीटर है。
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और जल्द पूरा करें। इसके पूर्ण होने से इस क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगा और जलजमाव की समस्या नहीं रहेगी। नाले के ऊपर सड़क बनने से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।
बाकरगंज नाला पटना शहर के भीतरी हिस्से में स्थित एक मुख्य ड्रेनेज / नाला है जो उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। यह नाला शहर के कई भागों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों के बीच से गुजरता है। वर्षा के समय जल निकासी के लिये यह एक अहम मार्ग है। इस परियोजना के तहत लगभग 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क, नाले के ऊपर बनायी जा रही है जिससे ट्रैफिक और जल निकासी दोनों बेहतर होगा。
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष परासर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavikant Sahu
FollowMar 02, 2026 09:05:580
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 02, 2026 09:05:410
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 02, 2026 09:05:230
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 02, 2026 09:05:050
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 09:04:480
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 02, 2026 09:04:370
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 02, 2026 09:01:540
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 02, 2026 09:01:420
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 02, 2026 09:01:280
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 02, 2026 09:01:080
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 02, 2026 09:00:480
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 02, 2026 09:00:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
