Back
पटना के रिसेप्शन पर गोलीबारी, दो भाइयों की मौत; पुलिस जांच तेज
VKVIKRANT KUMAR
Feb 23, 2026 06:03:22
Patna, Bihar
बिहार की राजधानी पटना में उस समय दहशत का माहौल फैल गया जब गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित एक रिसेप्शन पार्टी में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। यह घटना दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन समारोह के दौरान हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते आरोपियों ने हथियार निकालकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगने से मनीष कुमार और मंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों की मौत NMCH Hospital पहुँचने से पहले ही हो गई। एफएसएल टीम की मदद से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
वही इस मामले में मृतकों के पिता राजकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि 6 बीघा जमीन का मामला हैं हमने कोर्ट से केस भी जीत लिया और सभी वरीय अधिकारी को भी जानमाल की सुरक्षा के लिए लिखत आवेदन भी दिया था. इसके बावजूद घटना घट गईं. इस घटना के लिए कृष्णा राय और उनके बेटे जिम्मेदार हैं। उसी ने गोली चलाकर मेरे दोनों बेटों की हत्या कर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की छानबीन में जुटी हुई है। एफएसएल टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट - राजकिशोर सिंह, मृतक के पिता
बाइट - मृतक के भाई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
अमेठी अविमुक्तेश्वरा नन्द मामले पर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, दीपक सिंह बोले आवाज़ दबाने की कोशिश
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 23, 2026 07:34:020
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 23, 2026 07:33:20Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूनिवर्सिटी में लगातार गहमा गहमी का माहौल है।एक तरफ जहां छात्र कैम्पस में प्रदर्शन कर रहे है तो दूसरी तरफ कल छात्रों की तरफ से गिराई गयी बैरिकेडिंग को दुबारा से खड़ा कर दिया गया है
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 23, 2026 07:33:090
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 23, 2026 07:33:000
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 23, 2026 07:32:460
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 23, 2026 07:32:230
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 23, 2026 07:31:400
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 23, 2026 07:31:030
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 23, 2026 07:30:470
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 23, 2026 07:30:300
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 23, 2026 07:30:14Noida, Uttar Pradesh:This is such a clever trick to give medicine to kids
0
Report
0
Report