Back
इंस्टाग्राम कमेंट से दिल्ली में शादी की खुशियां मातम, पिता की निर्मम हत्या
SKSanjay Kumar Verma
Feb 23, 2026 07:32:23
New Delhi, Delhi
इंस्टाग्राम पर एक 'कमेंट' और उजड़ गया सुहाग, दिल्ली में शादी की स्टोरी पर छिड़ी जंग, सरेराह पिता की चाकू मारकर हत्या
डिजिटल दुनिया की कड़वाहट जब असल जिंदगी में जहर घोलती है, तो अंजाम कितना खौफनाक होता है, इसकी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मिसाल देश की राजधानी दिल्ली से सामने आई है। महज एक इंस्टाग्राम रील और उस पर किए गए एक कमेंट ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक छोटी सी ऑनलाइन बहस इस कदर बढ़ी कि एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी।
राजधानी के मोतिया खान इलाके में रहने वाली लड़की का परिवार अपनी बेटी महक (बदला हुआ नाम) की शादी की खुशियां मना रहा था। महक ने 18 फरवरी को कृष्णा नाम के युवक से कोर्ट मैरिज की थी और 23 फरवरी को रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन किसे पता था कि एक सोशल मीडिया पोस्ट इस परिवार के लिए काल बन जाएगी।
विवाद की जड़ एक इंस्टाग्राम कमेंट : बीती 20 फरवरी की रात करीब पौने नौ बजे, मुस्कान ने अपनी शादी की एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर लगाईं। इस स्टोरी पर रिश्ते में भांजे लगने वाले अश्वनी की बेटी रश्मि (बदला हुआ नाम) ने एक विवादित कमेंट किया। कमेंट में लिखा था "इसकी स्टोरी देख, हफ्ते 4 रह गए भागने के बाद।" बस यही वो चंद शब्द थे जिसने नफरत की आग भड़का दी। महक की बहन रश्मि ने जब फोन कर इस बात का विरोध किया कि उसकी बहन भागी नहीं बल्कि उसने कोर्ट मैरिज की है, तो बात सुलझने के बजाय और बिगड़ गई। आरोपी अमन (रश्मि का भाई) ने फोन पर गाली गलौज की और सबक सिखाने की धमकी दे डाली।
सड़क पर खूनी खेल :
महक की मां अपने पिता सतीश और बेटी के साथ मामले को समझाने के लिए आरोपी के घर 'गली पीपल वाली' पहुंचीं। वहां से लौटते वक्त रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अमन, उसके पिता अश्वनी और बहन रश्मि ने सतीश पर हमला कर दिया।
आरोप है कि रश्मि के उकसाने पर अमन ने चाकू निकाला और सतीश के सीने में घोंप दिया। चीख पुकार मची, महक के मां ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। सतीश को लहूलुहान हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि "सोशल मीडिया इंस्टाग्राम कमेंट्स के झगड़े इस हत्या का मुख्य कारण बना । इस हत्या कांड के बाद तीनों आरोपी रश्मि, अमन और पिता आश्विन फरार हो गए थे । थाना पुलिस ने इनको फोन की अलग अलग लोकेशन से ढूंढ निकाला । अमन को बक्करवाला बाहरी दिल्ली से, उसकी बहन रश्मि और पिता अश्वनी को नंदग्राम गाजियाबाद से गिरफ्तार किया ।"
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 23, 2026 09:03:170
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 23, 2026 09:01:450
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 23, 2026 09:01:360
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 09:00:390
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 23, 2026 09:00:230
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 23, 2026 08:57:110
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 23, 2026 08:56:190
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 23, 2026 08:56:020
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 23, 2026 08:55:450
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 23, 2026 08:55:320
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 23, 2026 08:54:440
Report
SKSanjeev Kumar
FollowFeb 23, 2026 08:53:250
Report
1
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 23, 2026 08:53:140
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 23, 2026 08:53:030
Report