Back
पटना के Six-Lane Bridge पर गांजा-शराब तस्करी गिरोह पकड़ा गया; 5 गिरफ्तार
VKVIKRANT KUMAR
Mar 19, 2026 11:36:57
Patna, Bihar
पटना के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्स लेन पुल के नीचे गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। SDPO, फतुहा-01 से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई विशेष छापेमारी में 10.250 किलोग्राम गांजा और 508 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक और एक हनटर मोटरसाइकिल सहित गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुरुवार सुबह जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिक्स लेन पुल के नीचे ट्रक संख्या BR 03GC-2941 से कुछ संदिग्ध सामान उतारकर ट्रैक्टर पर लोड किया गया रहा था, सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में ASI संतोष कुमार, ASI सुभाष कुमार और सशस्त्र बलों की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह मौके पर दबिश दी। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख ट्रक के ड्राइवर और पास में खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक वाहन छोड़कर भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान ट्रक चालक राजू कुमार (सारण), कृष्णा राय और सुमित कुमार (दोनों मालसलामी, पटना) के रूप में हुई है। जब ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। ट्रक के भीतर से भारी मात्रा में गांजा और अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से गांजा और शराब के अलावा तीन वॉकी-टॉकी और सात एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता कि तस्करों का यह नेटवर्क काफी आधुनिक तरीके से संचालित हो रहा था। गिरफ्तार ट्रक चालक राजू कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए इसी गिरोह के दो अन्य सदस्यों, आकाश कुमार और विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस सफल छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ ASI संतोष कुमार, ASI सुभाष कुमार और PTC राजेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार एक अन्य अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थों की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ खपाया जाना था। बाइट - राजकिशोर सिंह, फतुहा डीएसपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 12:37:040
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 19, 2026 12:36:350
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 19, 2026 12:36:250
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 19, 2026 12:36:120
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 19, 2026 12:35:560
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 19, 2026 12:35:160
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 19, 2026 12:35:000
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 12:34:470
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 19, 2026 12:34:300
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 19, 2026 12:34:150
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 12:33:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 12:33:480
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 19, 2026 12:33:260
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 19, 2026 12:33:110
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 19, 2026 12:33:000
Report