Back
बिहटा ESIC अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवाएं ठप
IKIsateyak Khan
Nov 17, 2025 07:59:29
Danapur, Bihar
Headline बिहटा से बड़ी खबर, बिहटा ESIC अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवा ठप
बिहटा स्थित ESIC अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों ने अपने छह महीने से लंबित स्टाइपेंड वेतन की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं, जिससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले छह महीने से स्टाइपेंड वेतन नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कई बार विभाग से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजबूरी में उन्हें हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक विभाग उनका लंबित वेतन जारी नहीं करेगा, तब तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। ओपीडी बंद रहने से अस्पताल पहुंचे मरीजों में आक्रोश देखा गया। कई मरीज सुबह से पर्ची बनवाकर डॉक्टरों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद वे निराश और नाराज होकर वापस लौट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ESIC अस्पताल बिहटा और आसपास के इलाकों के हजारों मरीजों के उपचार का एक बड़ा केंद्र है। ऐसे में ओपीडी बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल हड़ताल जारी है और स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।
193
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 17, 2025 09:40:590
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 17, 2025 09:40:35Noida, Uttar Pradesh:कपल को भेड़ियों ने दिया सरप्राइज !
0
Report
ASARUN SINGH
FollowNov 17, 2025 09:40:030
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 17, 2025 09:39:210
Report
SDShankar Dan
FollowNov 17, 2025 09:38:560
Report
WJWalmik Joshi
FollowNov 17, 2025 09:38:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 17, 2025 09:38:05Noida, Uttar Pradesh:व्हेल के साथ महिला ने किया डांस
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 17, 2025 09:37:280
Report
JPJitendra Panwar
FollowNov 17, 2025 09:37:140
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 17, 2025 09:36:53Noida, Uttar Pradesh:टी-पाउच जैकेट पहनकर घूमता शख्स !
0
Report
0
Report