Back
तेजस्वी यादव के विदेश भ्रमण पर हिस्ट्रीशीटर के साथ घुमने का दावा: बिहार में बवाल
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Dec 24, 2025 09:47:58
Patna, Bihar
नीरज कुमार ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष को लेकर बड़ा दावा किया है। नीरज कुमार ने बिहार डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ विदेश भ्रमण पर हिस्ट्रीशीटर रमीज नेमत खान गए हुए हैं। पुलिस को इसपर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मीडिया से यह जानकारी मिली है। उन्होंने कहा है कि रमीज नेतन खान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। हत्या के मामले में वह पूर्व में गिरफ्तार भी हो चुके हैं।
नीरज कुमार ने एक्स पर 'DGP, बिहार के लिखे पत्र को किया पोस्ट लिखा है मीडिया के अनुसार तेजस्वी यादव हिस्ट्री-शीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश भ्रमण पर गए हैं। आशंका है कि मोतिहारी विधानसभा से राजद के प्रत्याशी देवा गुप्ता भी उस यात्रा में शामिल हो, जिस पर 28 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
नीरज कुमार प्रवक्ता JDU,MLC
RJD के प्रवक्ता ऐजाज अहमद ने कहा कि चाहे जनता दल (यू) हो या भारतीय जनता पार्टी, इनके पास जनता और जनता के मुद्दे नहीं हैं। जनता के लिए काम करना नहीं चाहते हैं। जनता के सवालों पर ये जनता के बीच जाना नहीं चाहते हैं।
जिस तरह से बिहार में बुलडोजर चल रहे हैं, जिस तरह से बिहार में अपराध-अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है, जिस तरह से सरकार और सरकार के अंदर नूरा-कुश्ती का खेल चल रहा है, उससे ध्यान भटकाने की राजनीति के तहत ये लोग 'तेजस्वी फोबिया' के शिकार हो चुके हैं। और तेजस्वी जी के इर्द-गिर्द ही पूरी राजनीति की धुरी रखना चाहते हैं।
ऐसा लगता है कि बिहार की जनता ने जो बिहार के हितों के लिए, बिहार के लोगों के लिए, बिहार के विकास के लिए... चाहे मशीनरी के माध्यम से ही इन्होंने सत्ता प्राप्त किया हो... उस सत्ता का ये जनता और जनता के हितों में कार्य नहीं करना चाहते हैं। ये जनता के लिए काम नहीं करना चाहते हैं, जनता के मुद्दे पर काम नहीं करना चाहते हैं।
ऐसे लोगों के साथ विदेश टूर पर जाना, यह राजद की प्रवृत्ति को दर्शाता है। और आरजेडी की पहचान तो शुरू से यही रही है कि वह गुंडों की पार्टी, अपराधों की पार्टी तो रही ही है। उनके शासनकाल में बिहार को जंगल राज की संज्ञा कोर्ट ने ही दी थी, अपहरण का उद्योग चलाते थे।
अच्छा किया जनता ने उनको सबक सिखा दिया और ऐसे लोगों को, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को बिहार की जनता अब स्वीकार नहीं करने वाली। दरअसल इनका भी पिता की तरह ही, तेजस्वी का भी था कि अपराधियों को बढ़ावा दो। लेकिन इस चुनाव में जनता ने सिरे से खारिज करके इनको आईना दिखाने का काम किया है
नीरज कुमार भाजपा प्रवक्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 24, 2025 11:25:450
Report
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 24, 2025 11:25:240
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 24, 2025 11:25:070
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 24, 2025 11:23:280
Report
ASAMIT SONI
FollowDec 24, 2025 11:23:090
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 24, 2025 11:21:440
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 24, 2025 11:19:290
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 24, 2025 11:19:11Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में हो रहे देवभूमि रजत उत्सव और विंटर चार धाम यात्रा प्रोग्राम में शामिल हुए。
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 24, 2025 11:18:480
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 24, 2025 11:18:270
Report
