Back
बिहार पुलिस ने होली-रमजान के दौरान शांति और सुरक्षा के कड़े उपाय घोषित किए
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 02, 2026 13:04:46
Patna, Bihar
होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस वर्ष होली का पर्व 3 एवं 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा, जबकि रमजान माह 19 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है। दोनों पर्वों के मद्देनज़र राज्य के सभी जिलों में थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर आपसी समन्वय और सौहार्द कायम रखा जा सके।
निर्देश में कहा गया है कि मिश्रित आबादी वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। विगत वर्षों में घटित घटनाओं की समीक्षा कर संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है तथा संभावित विवादों को रोकने के लिए निवारक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
साम्प्रदायिक तनाव या विवाद की संभावना वाले क्षेत्रों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर बीएनएसएस की धारा 126, धारा 135 तथा धारा 170 के तहत निवारक कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीसीए की धारा-3 के अंतर्गत भी विधि-सम्मत कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सघन गश्ती, वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।
पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस मुख्यालय एवं जिला स्तर पर सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी की जा रही है। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलों में सोशल मीडिया सेल सक्रिय कर दिए गए हैं तथा अफवाहों का त्वरित खंडन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
उग्रवाद प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ पुलिस पिकेट, थाना, जेल, रेलखंड एवं महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है। किसी भी साम्प्रदायिक घटना की स्थिति में जिले के वरीय पदाधिकारी स्वयं तत्काल घटनास्थलब्र पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में लेंगे।
दंगा-निरोधी दस्तों को हेल्मेट, बॉडी प्रोटेक्टर, अश्रु गैस एवं लाठियों के साथ पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। वहीं अन्य राज्यों से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्म पर नशाखुरानी गिरोहों की रोकथाम हेतु विशेष निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं तथा प्रत्येक थाना क्षेत्र में चौकीदार एवं दफादार के माध्यम से लगातार सूचना संकलन किया जाएगा। संवेदनशील मामलों में तकनीकी निगरानी भी की जाएगी। सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर हर दो घंटे पर स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।
राज्य के प्रत्येक जिले में क्विक रिस्पोंस टीम (QRT) को सक्रिय रखा गया है तथा अधिकारियों का कम्युनिकेशन प्लान अपडेट करने को कहा गया है। साथ ही महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 35 कंपनियां, रेंज रिजर्व की 12 कंपनियां, 18,822 नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाही, 2,768 प्रशिक्षु सहायक अवर निरीक्षक एवं 5,100 गृहरक्षकों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति राज्यभर में की गई है।
बिहार पुलिस ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि राज्य में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 02, 2026 14:33:230
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 02, 2026 14:33:040
Report
JPJai Pal
FollowMar 02, 2026 14:32:510
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 02, 2026 14:32:320
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 02, 2026 14:32:200
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 02, 2026 14:31:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 02, 2026 14:31:200
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 02, 2026 14:31:100
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 14:30:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 14:30:330
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 02, 2026 14:30:200
Report
1
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 14:19:280
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 02, 2026 14:19:080
Report
