Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

अनंत सिंह का मोकामा रोड शो: सैकड़ों समर्थक फूल-माला के साथ स्वागत

CRCHANDAN RAI
Mar 24, 2026 06:46:46
Barh, Bihar
मोकामा विधायक अनंत सिंह आज सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह नौ बजे पटना स्थित आवास से अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के लिए रोड शो पर निकले। इस दौरान जगह जगह पर सैकड़ों समर्थक फूल माला लेकर उनके स्वागत में खड़े दिखे। अथमलगोला के सबनीमा गांव में उनके सैकड़ों समर्थक स्वागत में खड़े दिखे। वहां वे थोड़ी देर विश्राम के लिए रुके और लोगों से मिलकर उनका काफिला आगे बाढ़ के लिए निकला। बाढ़ शहर में एसबीआर चौराहे पर सैकड़ों समर्थक सुबह से उनके इंतजार में खड़े दिखे। बाढ़ पहुंचते ही उनकी एक झलक देखने के लिए समर्थक टूट पड़े। उन्होंने भी अपने समर्थकों से फूल माला लेकर उनका मुस्कुराहट के साथ अभिवादन स्वीकार किया। यहां के बाद वे शहर के व्यस्त चौराहे से गुजरते हुए अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचे। यहां भी उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। गांव के लोग बेऊर जेल से रिहाई के बाद बेसब्री से उनके गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। आज अपने बीच उन्हें देखकर लोग काफी खुश दिखे। सबसे पहले उन्होंने नदावां गांव की कुलदेवी मां ब्राह्मणी स्थान जाकर पूजा अर्चना की। माता का आशीर्वाद लेने के बाद वे गाड़ियों के काफिले के साथ मोकामा जनता दर्शन के लिए निकल पड़े। रास्ते भर वे अपने समर्थकों से मिलकर उनका हाल चाल लेते दिखे। जनता की समस्याओं का ऑनस्पॉट समाधान किया और फिर मिलने का वादा कर रोड शो पर निकल पड़े। बाइट अनंत समर्थक
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 24, 2026 08:11:01
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा सवार युवक और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई रिक्शा सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 24, 2026 08:10:47
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान शिक्षकों के आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन शिक्षक नहीं स्कूली शिक्षा बर्बाद करना चाहती है सरकार एक ओर भर्ती नहीं, दूसरी ओर TET टेस्ट से शिक्षकों को बाहर करना चाहती है सरकार स्कूल शिक्षा का बंटाधार कर रही सरकार सरकार ने शिक्षकों के किया है नाक में दम जल्द से जल्द भर्ती करें, TET को कैसे करे लेकिन खत्म करे सरकार जमीनों के दाम बढ़ने पर बोले पीसी शर्मा सरकार कंगाल, अब लोगों का खून चूसने की तैयारी मास्टर प्लान का अता-पता नहीं, किस आधार पर बढ़ाई जा रहे प्रॉपर्टी के दाम, किस आधार पर हो रहा सर्वे 181% के साथ औसतन 12% दामों में वृद्धि दोगुनी, तीन गुनी, चौगुनी नहीं सौगुनी दोहरी मार सांसदों की बात तक नहीं सुन रही सरकार भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने ही किया था प्रॉपर्टी दामों में बढ़ोतरी का विरोध ओबीसी आरक्षण मामले पर कहा सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में ओबीसी मामले को गेंद बनाकर खेल खेल रही सरकार सरकार के ही कारण नहीं मिला पिछड़ों को उनका सम्मान और हक कमलनाथ सरकार ने लिया था ऐतिहासिक फैसला सरकार खेल रही कोर्ट कोर्ट का खेल नौटंकी बंद कर जल्द सरकार मामले पर स्वयं ले निर्णय टेलेंट हंट पर बोले इस बार ध्यान रखेंगे, कांग्रेस से पद पाकर छलांग न लगाए इधर - उधर आईसीसी के सुपरविजन में टैलेंट है का आयोजन किया जा रहा है.. प्रवक्ता बहुत महत्वपूर्ण पार्टी का भाग इस बात का ध्यान रखा जाएगा जो खाटी कांग्रेसी हो जो समय के साथ इधर-उधर छलांग ना लगा इस बात का ख्याल रख रहे हैं..कांग्रेस का पौधा विशाल वृक्ष बने.. अपनी पहचान ना बदल ले.. कोई भी बहरूपिया को इंटर नहीं किया जाएगा Byte.. पीसी शर्मा,पूर्व मंत्री, कांग्रेस
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 08:10:06
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 24, 2026 08:09:25
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के अवसर पर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की गई। इस मौके पर एडब्ल्यूएल बिजनेस लिमिटेड द्वारा 100 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं, जिससे मरीजों के पोषण और देखभाल को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने कहा कि टीबी के सफल उपचार में दवाओं के साथ संतुलित आहार बेहद जरूरी है। बेहतर पोषण से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे तेजी से स्वस्थ होते हैं। उन्होंने मनोवैज्ञानिक सहयोग और सामाजिक समर्थन को भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस दौरान 100 दिवसीय कार्य योजना का भी शुभारंभ किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलदीप मीणा ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ कॉर्पोरेट और समाज की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 24, 2026 08:08:42
Dhanbad, Jharkhand:देश की छोटी नदियां आज गंभीर संकट में हैं। पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और जल संकट गहराता जा रहा है। इसी चिंता के बीच धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने ‘मिशन Y’ के तहत इन नदियों को बचाने की पहल शुरू की है। पिछले 5 वर्षों से इस विषय पर शोध कर रहे प्रोफेसर अंशुमाली का कहना है कि दर्जनों छोटी नदियां अतिक्रमण के कारण या तो विलुप्त हो चुकी हैं या खत्म होने के कगार पर हैं। अब संस्थान सभी छोटी नदियों का डेटा तैयार करने की योजना बना रहा है। धनबाद जिले की जमुनिया, कतरी, खुदिया, खोदो और मटकुरिया जोरिया नदी जैसी सहायक नदियां दम तोड़ रही हैं। जिससे दामोदर नदी और बराकर नदी की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। आरोप है कि कोयला उत्पादन करने वाली कंपनियां जैसे बीसीसीएल, ईसीएल और सेल सहित कई आउटसोर्सिंग कंपनियां नदियों के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ कर रही हैं। कतरास क्षेत्र के गजलीटांड़ में बिना विभागीय अनुमति के पाइप डालकर कच्चा पुल बना दिया गया, जिससे भारी वाहन गुजर सकें। वहीं बरोरा क्षेत्र के मुराईडीह के पास खोदो नदी में ओबी डंप (मिट्टी और पत्थर) कर उसकी धारा को रोक दिया गया है, जिससे नदी तालाब में तब्दील हो गई है और गंदगी फैल रही है। जमुनिया नदी के साथ भी छेड़छाड़ कर उसके मूल स्वरूप को बदलने का आरोप है। हालांकि कंपनियां कागजों पर पर्यावरण संरक्षण की बात करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई देती है। प्रो. अंशुमाली ने कहा कि धनबाद की सभी नदिया लगभग विलुप्त हो चुकी है। इन नदियों को बचाने के लिए एक योजना के तहत भूमि अधिग्रहण करना होगा और उस भूमि को नदियों को सौंपना होगा। दूसरी ओर, बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने जांच में अनियमितता की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के गजलीटांड़ में बने पुल को हटाने का निर्देश दिया गया है और दोषियों पर कार्रवाई होगी। यह बात तो स्पष्ट है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो छोटी नदियों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो सकता है, जिसका असर आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 24, 2026 08:08:11
Dhanbad, Jharkhand:मध्य पूर्व के देशों में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इस संकट का आंशिक असर न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्कि देश के बाजार और आपूर्ति व्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे संवेदनशील समय में जहां पूरा भारत एकजुट होकर स्थिति का सामना कर रहा है, वहीं कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलकर मुनाफाखोरी करने में जुटे हुए हैं। धनबाद पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने इस मुद्दे पर स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि किसी भी परिस्थिति में आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार, व्यापारी या अन्य व्यक्ति आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, दवाइयां, तेल, गैस और अन्य आवश्यक सामानों की कालाबाजारी और जमाखोरी को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय व्यवहार भी है। अगर ऐसे संकट की घड़ी में कोई जरूरतमंदों का शोषण करता हैं तो वह कानून के साथ साथ सभ्य समाज में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग लगातार बाजार की निगरानी कर रहे हैं। गुप्त रूप से भी सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं, ताकि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। साथ ही, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है और आपूर्ति निर्बाध जारी है। दुकानदारों अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और ईमानदारी के साथ व्यापार करें। किसी भी वस्तु को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर न बेचें और अनावश्यक रूप से सामान का भंडारण न करें। ऐसा करना न केवल अवैध है, बल्कि समाज में असंतोष और अव्यवस्था को भी जन्म देता है। इसके साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे घबराहट में आकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें। अनावश्यक जमाखोरी से बाजार में कृत्रिम कमी उत्पन्न होती है, जिससे कीमतें बढ़ने लगती हैं और कमजोर वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को कहीं भी अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी करने या जमाखोरी की जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन या पुलिस को दें। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
0
comment0
Report
ABAmit Bhardwaj1
Mar 24, 2026 08:07:50
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई... पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक अहम आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े एक अहम सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन (18) निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ हुई चैट, फोटो और वीडियो जैसे अहम सबूत मिले हैं। क्या मिला आरोपी के पास पुलिस ने हरमन के पास से एक काला स्प्रे पेंट (जिससे “TTH” लिखा गया), एक मोबाइल फोन (जिसमें आपत्तिजनक चैट और वीडियो) बरामद किए हैं। कैसे चला पूरा खेल जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। वह पहले उनकी प्रोफाइल देखता, फिर उन्हें गैंग में शामिल होने का लालच देता। हरमन भी इसी तरह सोशल मीडिया के जरिए इस गैंग के संपर्क में आया। उसे पहले छोटे-छोटे काम दिए गए, जैसे: पैसों का इंतजाम करना जगहों की रेकी करना सार्वजनिक जगहों पर “TTH” जैसे स्लोगन लिखना... जब ये काम पूरे हो जाते, तो आगे बड़े हमलों जैसे फायरिंग या ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी दी जाती। पंजाब में लिखी गई थी ग्रैफिटी पुलिस के मुताबिक, हरमन को निर्देश मिला था कि वह पंजाब के होशियारपुर के तलवाड़ा इलाके में “TTH” लिखे। उसने तीन जगहों पर यह ग्रैफिटी की और उसकी फोटो-वीडियो बनाकर अपने हैंडलर्स को भेज दी। बड़े हमले की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी को रामपुर (यूपी) में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने का भी टास्क दिया गया था। इसके लिए हथियार ड्रोन के जरिए पंजाब से भेजे जाने थे। हालांकि, समय रहते गिरफ्तारी होने से यह साजिश नाकाम हो गई। सोशल मीडिया से बना आतंकी कनेक्शन हरमन की कहानी यह भी बताती है कि कैसे सोशल मीडिया पर दिखने वाली गैंगस्टरों की चमक-दमक युवाओं को गुमराह कर रही है। वह लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में धीरे-धीरे अपराध और फिर आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बन गया। पुलिस की आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि देश में और कितने युवा इस मॉड्यूल के संपर्क में हैं।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 24, 2026 08:07:31
Noida, Uttar Pradesh:"धर्म परिवर्तन कर ईसाई या मुस्लिम बने तो SC का दर्जा नहीं, SC/ST एक्ट के तहत केस नहीं कर सकते"-सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने अपने अपने अहम फैसले में फिर से साफ किया है कि अगर कोई दलित व्यक्ति धर्मपरिवर्तन कर ईसाई बनता है तो धर्मांतरण के साथ ही अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म हो जाता है। इसके बाद वह SC/ST एक्ट(अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम) के तहत संरक्षण का दावा नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में दी गई व्यवस्था के मुताबिक केवल हिंदू,सिख और बौद्ध धर्म के दलित समुदायों को अनुसूचित जाति का प्राप्त है।अगर कोई इनके अलावा कोई दूसरा धर्म(ईसाई या मुस्लिम धर्म) अपना लेता है तो उनका यह दर्जा तुंरत हो जाता है। *कोर्ट के सामने मामला क्या था* सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले और हिंदू से ईसाई बने एक शख्स चिंतादा की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है।10 साल से ईसाई धर्म की प्रैक्टिस कर रहे चिंतादा ने कुछ लोगों पर हमला करने और पजातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खिलाफ आरोपियों ने आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट का रुख किया था।उन्होंने दलील दी कि चिंतादा ईसाई धर्म अपना चुके है और 10 साल से पादरी के तौर पर काम कर रहे है।लिहाजा संविधान में दी गई व्यवस्था मुताबिक वो अनुसूचित जाति के नहीं माने जा सकते। हाई कोर्ट ने आरोपियों की दलील से सहमति जताते हुए इस केस को रद्द कर दिया था। इस आदेश को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखतें हुए यह व्यवस्था दी है । *आरक्षण का मामला अलग से अभी भी पेंडिंग* वैसे सुप्रीम कोर्ट में यह मामला अलग से भी पेंडिंग है कि क्या धर्म परिवर्तन कर ईसाई और मुस्लिम बने सभी दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जे और उसके मुताबिक मिलने वाले आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है या नहीं। अभी सिर्फ हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा और उसके मुताबिक आरक्षण का लाभ मिलता है ,लेकिन इस्लाम और ईसाई धर्म अपनाने वाले दलितों को ये दर्जा हासिल नहीं होता है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में धर्म परिवर्तन कर इस्लाम और इसाइ धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति और उनका लाभ देने की मांग की गई है। वही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कह चुकी है कि वो इस मसले को लेकर रंगनाथ मिश्रा कमीशन की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं कर रही है।साल 2007 में रंगनाथ कमीशन ने सभी धर्मो के दलितों को अनुसूचित जाति को मिलने वाली शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का फायदा दिए जाने की sifarिश की थी। सरकार का कहना था कि रंगनाथ कमीशन ने बिना ज़मीनी हकीकत का अध्ययन किये हुए ही धर्मान्तरण करने वाले सभी दलितों को आरक्षण का फायदा देने की sifarिश की थी। उसने इस मसले पर विचार के लिए पूर्व चीफ जस्टिस के जी बालकृष्णन की अध्यक्षता में एक नए आयोग का गठन किया है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 24, 2026 08:07:15
Chatra, Jharkhand:चतरा में झोलाछाप डॉक्टर का कहर: गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग चतरा : जिले के वशिष्ठ नगर थाना जोरी क्षेत्र में एक बार फिर मौत के सौदागर ने अपनी लापरवाही से एक व्यक्ति की जान ले ली है। दन्तार में तथाकथित डॉक्टर शिव शंकर शर्मा उर्फ ठाकुर जी के गलत इंजेक्शन ने 40 वर्षीय विनोद सिंह को मौत की नींद सुला दिया। सबसे शर्मनाक बात यह है कि मरीज की हालत बिगड़ते देख यह झोलाछाप उसे बचाने के बजाय पुलिस से बचने के लिए चकमा देकर फरार हो गया। घटना सोमवार शाम की है, जब मझगांवा निवासी विनोद सिंह मामूली उपचार के लिए झोलाछाप शिव शंकर शर्मा के क्लीनिक पहुँचे थे। मृतक के साले राकेश कुमार सिंह के अनुसार, झोलाछाप डॉक्टर ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए विनोद को एक के बाद एक तीन-चार इंजेक्शन ठोक दिए। इन इंजेक्शनाओं का असर इतना घातक हुआ कि विनोद सिंह वहीं मूर्छित होकर गिर पड़े। जब झोलाछाप डॉक्टर को लगा कि मामला हाथ से निकल गया है, तो उसने चालाकी दिखाई और परिजनों को झांसा देकर विनोद को आनन-फानन में पड़ोसी राज्य बिहार के गया लेकर भागा। लेकिन जैसे ही सोमवार की रात्रि गया पहुँचते ही विनोद की मौत हुई, शातिर झोलाछाप अपनी गर्दन फंसती देख मौके से भागने में कामयाब रहा। पीछे छोड़ गया तो बस पीड़ित परिवार की चीखें और एक बेगुनाह की लाश। यह कोई पहली घटना नहीं है। चतरा का हंटरगंज और जोरी इलाका लंबे समय से इन झोलाछाप डॉक्टरों का गढ़ बना हुआ है। कुछ महीने पहले जब एसडीओ जहूर आलम अवैध नर्सिंग होम को सील करने पहुँचे थे, तब उन्हें ग्रामीणों के विरोध और फजीहत का सामना करना पड़ा था। जिला प्रशासन ने बार-बार अपील की कि लोग सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराएं, लेकिन सवाल यह है कि ये अवैध दुकानें धड़ल्ले से खुल कैसे रही हैं? क्या इन झोलाछಾಪ डॉक्टरों को कानून का कोई खौफ नहीं है? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा था? फिलहाल, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी ठाकुर जी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। क्लीनिक को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है, लेकिन आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है। चतरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। अगर अब भी इन अवैध क्लीनिकों पर कड़ा प्रहार नहीं किया गया, तो ठाकुर जी जैसे कई और झोलाछाप बेगुनाहों की जान से खिलवाड़ करते रहेंगे।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 24, 2026 08:05:57
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा रामगंजमंडी नगर पालिका कर्मचारी धरने पर वेतन नहीं मिलने से बढ़ा आक्रोश रामगंजमंडी नगर पालिका में वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में सफाई कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी देने के बाद आज कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले करीब छह महीनों से उन्हें हर माह 10 तारीख के बाद ही वेतन मिल रहा है। जनवरी माह का वेतन भी करीब 33 दिन की देरी से जारी हुआ, जिसमें एसडीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा था, जबकि फरवरी माह का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है। वेतन में देरी के चलते कर्मचारियों को ईएमआई भरने में परेशानी, सिबिल स्कोर खराब होने और कर्ज लेकर घर चलाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तब तक धरना जारी रहेगा और आगे कार्य का पूर्ण बहिष्कार भी किया जा सकता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top