Back
SC said: Religious conversion ends Dalit SC/ST status, reservation issue remains
ASArvind Singh
Mar 24, 2026 08:07:31
Noida, Uttar Pradesh
"धर्म परिवर्तन कर ईसाई या मुस्लिम बने तो SC का दर्जा नहीं, SC/ST एक्ट के तहत केस नहीं कर सकते"-सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अपने अपने अहम फैसले में फिर से साफ किया है कि अगर कोई दलित व्यक्ति धर्मपरिवर्तन कर ईसाई बनता है तो धर्मांतरण के साथ ही अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म हो जाता है। इसके बाद वह SC/ST एक्ट(अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम) के तहत संरक्षण का दावा नहीं कर सकता।
कोर्ट ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में दी गई
व्यवस्था के मुताबिक केवल हिंदू,सिख और बौद्ध धर्म के दलित समुदायों को अनुसूचित जाति का प्राप्त है।अगर कोई इनके अलावा कोई दूसरा धर्म(ईसाई या मुस्लिम धर्म) अपना लेता है तो उनका यह दर्जा तुंरत हो जाता है।
*कोर्ट के सामने मामला क्या था*
सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले और हिंदू से ईसाई बने एक शख्स चिंतादा की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है।10 साल से ईसाई धर्म की प्रैक्टिस कर रहे चिंतादा ने कुछ लोगों पर हमला करने और पजातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खिलाफ आरोपियों ने आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट का रुख किया था।उन्होंने दलील दी कि चिंतादा ईसाई धर्म अपना चुके है और 10 साल से पादरी के तौर पर काम कर रहे है।लिहाजा संविधान में दी गई व्यवस्था मुताबिक वो अनुसूचित जाति के नहीं माने जा सकते। हाई कोर्ट ने आरोपियों की दलील से सहमति जताते हुए इस केस को रद्द कर दिया था। इस आदेश को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखतें हुए यह व्यवस्था दी है ।
*आरक्षण का मामला अलग से अभी भी पेंडिंग*
वैसे सुप्रीम कोर्ट में यह मामला अलग से भी पेंडिंग है कि क्या धर्म परिवर्तन कर ईसाई और मुस्लिम बने सभी दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जे और उसके मुताबिक मिलने वाले आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है या नहीं। अभी सिर्फ हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा और उसके मुताबिक आरक्षण का लाभ मिलता है ,लेकिन इस्लाम और ईसाई धर्म अपनाने वाले दलितों को ये दर्जा हासिल नहीं होता है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में धर्म परिवर्तन कर इस्लाम और इसाइ धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति और उनका लाभ देने की मांग की गई है।
वही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कह चुकी है कि वो इस मसले को लेकर रंगनाथ मिश्रा कमीशन की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं कर रही है।साल 2007 में रंगनाथ कमीशन ने सभी धर्मो के दलितों को अनुसूचित जाति को मिलने वाली शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का फायदा दिए जाने की sifarिश की थी। सरकार का कहना था कि रंगनाथ कमीशन ने बिना ज़मीनी हकीकत का अध्ययन किये हुए ही धर्मान्तरण करने वाले सभी दलितों को आरक्षण का फायदा देने की sifarिश की थी। उसने इस मसले पर विचार के लिए पूर्व चीफ जस्टिस के जी बालकृष्णन की अध्यक्षता में एक नए आयोग का गठन किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 24, 2026 09:21:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 24, 2026 09:21:050
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 24, 2026 09:20:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 09:20:360
Report
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 24, 2026 09:20:020
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 09:19:440
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 24, 2026 09:18:320
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 24, 2026 09:17:570
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 24, 2026 09:17:43Noida, Uttar Pradesh:एकरा हसन महिला आरक्षण और एनकाउंटर के मुद्दे पर बाइट。
0
Report
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 09:17:090
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 24, 2026 09:16:570
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 24, 2026 09:16:450
Report
0
Report