Back
दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; एक अहम आरोपी गिरफ्तार
ABAmit Bhardwaj1
Mar 24, 2026 08:07:50
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई... पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक अहम आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई में गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े एक अहम सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन (18) निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ हुई चैट, फोटो और वीडियो जैसे अहम सबूत मिले हैं।
क्या मिला आरोपी के पास
पुलिस ने हरमन के पास से एक काला स्प्रे पेंट (जिससे “TTH” लिखा गया), एक मोबाइल फोन (जिसमें आपत्तिजनक चैट और वीडियो) बरामद किए हैं।
कैसे चला पूरा खेल
जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। वह पहले उनकी प्रोफाइल देखता, फिर उन्हें गैंग में शामिल होने का लालच देता। हरमन भी इसी तरह सोशल मीडिया के जरिए इस गैंग के संपर्क में आया। उसे पहले छोटे-छोटे काम दिए गए, जैसे:
पैसों का इंतजाम करना
जगहों की रेकी करना
सार्वजनिक जगहों पर “TTH” जैसे स्लोगन लिखना...
जब ये काम पूरे हो जाते, तो आगे बड़े हमलों जैसे फायरिंग या ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी दी जाती।
पंजाब में लिखी गई थी ग्रैफिटी
पुलिस के मुताबिक, हरमन को निर्देश मिला था कि वह पंजाब के होशियारपुर के तलवाड़ा इलाके में “TTH” लिखे। उसने तीन जगहों पर यह ग्रैफिटी की और उसकी फोटो-वीडियो बनाकर अपने हैंडलर्स को भेज दी।
बड़े हमले की थी साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी को रामपुर (यूपी) में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने का भी टास्क दिया गया था। इसके लिए हथियार ड्रोन के जरिए पंजाब से भेजे जाने थे। हालांकि, समय रहते गिरफ्तारी होने से यह साजिश नाकाम हो गई।
सोशल मीडिया से बना आतंकी कनेक्शन
हरमन की कहानी यह भी बताती है कि कैसे सोशल मीडिया पर दिखने वाली गैंगस्टरों की चमक-दमक युवाओं को गुमराह कर रही है। वह लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में धीरे-धीरे अपराध और फिर आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बन गया।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि देश में और कितने युवा इस मॉड्यूल के संपर्क में हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 24, 2026 09:21:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 24, 2026 09:21:050
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 24, 2026 09:20:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 09:20:360
Report
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 24, 2026 09:20:020
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 09:19:440
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 24, 2026 09:18:320
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 24, 2026 09:17:570
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 24, 2026 09:17:43Noida, Uttar Pradesh:एकरा हसन महिला आरक्षण और एनकाउंटर के मुद्दे पर बाइट。
0
Report
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 09:17:090
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 24, 2026 09:16:570
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 24, 2026 09:16:450
Report
0
Report