Back
दृष्टिबाधित रविराज ने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 20 पाई, IAS बने
YSYeswent Sinha
Mar 07, 2026 11:15:10
Nawada, Bihar
दृष्टिबाधित रविराज ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर आईएएस बनने का सपना साकार किया है। जन्म से ही दृष्टिबाधित रविराज एक किसान परिवार से आते हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। रविराजन की सफलता में उनकी मां विभा सिन्हा का अहम योगदान रहा है। उन्होंने बेटे की आंखें बनकर पढ़ाई में मदद की। विभा सिन्हा ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे रविराज के लिए किताबें पढ़ीं, यूट्यूब लेक्चर्स चलाए और उनके जवाब लिखने में सहायता की। रविराज ने घर पर रहकर ही पूरी पढ़ाई की और किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उनके पिता रंजन कुमार सिन्हा एक किसान हैं, जिन्होंने खेती से परिवार का भरण-पोषण किया। परिवार ने रविराज को हर कदम पर पूरा सहयोग दिया। रविराज ने इससे पहले 2024 में यूपीएससी परीक्षा पास कर 182 रैंक लाया था और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी बन चुके थे, लेकिन अब उन्होंने बेहतर रैंक के साथ आईएएस बनने का मार्ग प्रशस्त किया है। विभा सिन्हा ने अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि रविराज ने घर पर ही पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि एक किसान परिवार से होने बावजूद उनके बेटे ने कड़ी मेहनत से माता-पिता का सपना पूरा किया है। रविराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दयाल पब्लिक स्कूल नवादा से प्राप्त की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई सत्येंद्र नारायण सिंह इंटर स्कूल से पूरी की, जबकि सीताराम साहू कॉलेज नवादा से उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली कोशिश में मिली सफलता है। अपनी तैयारी के बारे में रविराज ने बताया कि वे घर पर रहकर ही प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक कड़ी मेहनत करते थे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और पंचायत में खुशी का माहौल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 07, 2026 13:34:380
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 07, 2026 13:34:290
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 07, 2026 13:34:090
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 07, 2026 13:33:550
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:33:45Lakhimpur, Uttar Pradesh:वहीं पीड़ित ने दबंगों के डर के चलते घर पर ताला जड़ दिया है और पलायन का बोर्ड लगा दिया है
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 07, 2026 13:33:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:33:13Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आईपीएस अंशिका वर्मा ने 'लंदन ठुमका दा' पर किया डांस
0
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 07, 2026 13:33:060
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 07, 2026 13:31:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 13:31:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:220
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:080
Report