Back
नवादा की बेटी श्रेया कुमारी कॉमर्स में राज्य की चौथी टॉपर बनीं
YSYeswent Sinha
Mar 23, 2026 14:02:32
Nawada, Bihar
नवादा की बेटी श्रेया ने रचा इतिहास, कॉमर्स में बनी राज्य की चौथी टॉपर, पिता आटा चाकी मील चलाकर बेटी को बनाया कॉमर्स में बनी राज्य की चौथी टॉपर,
नवादा के पकरीबरावां बाजार निवासी ममता देवी एवं धर्मेन्द्र कुमार की पुत्री श्रेया कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में श्रेया कुमारी ने कॉमर्स संकाय से 474 अंक (94.80 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
श्रेया दो बहनों में छोटी है और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर व मेधावी रही है। उसने दसवीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से 93 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने इंटर विद्यालय पकरीबरावां में कॉमर्स संकाय से इंटरमीडिएट में नामांकन लिया और कड़ी मेहनत व लगन के बल पर यह मुकाम हासिल की। श्रेया कुमारी अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही है, जो हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता देती थी।
श्रेया के पिता धर्मेन्द्र कुमार स्थानीय स्तर पर आटा चक्की एवं तेल मिल की दुकान चलाते हैं, जबकि उसकी माता ममता देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद श्रेया ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उसकी बड़ी बहन माही वर्तमान में बीबीए की पढ़ाई कर रही है, जिससे उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही। वहीं, दादा बीरेंद्र कुमार भी अपनी पोती की इस सफलता से काफी खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।
अपनी सफलता के बारे में श्रेया बताती है कि वह प्रतिदिन लगभग 7-8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थी। वह कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थी और समय-समय पर शिक्षकों से मार्गदर्शन लेती रहती थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं मित्रों को दिया। श्रेया का कहना है कि माता-पिता का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उसकी सफलता की कुंजी रहा।
श्रेया का सपना आगे चलकर सीयूईटी परीक्षा देकर किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नामांकन लेना है। वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहती है।
श्रेया की इस उपलब्धि से उसके घर में जश्न का माहौल है। परिजन मिठाई बांटकर खुशी मना रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 23, 2026 16:15:090
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 23, 2026 16:05:09478
Report
458
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 23, 2026 16:04:46564
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 23, 2026 16:02:23503
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 23, 2026 16:02:02589
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 23, 2026 16:01:32467
Report
544
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 23, 2026 16:01:18572
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 23, 2026 16:01:00519
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 23, 2026 16:00:46572
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 16:00:36572
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 23, 2026 16:00:24391
Report
469
Report
1016
Report