Back
नरहट नाजिर को 7 साल जेल, 38.85 लाख जुर्माना; सरकारी धन गबन मामला
YSYeswent Sinha
Dec 24, 2025 11:12:04
Nawada, Bihar
नरहट नाजिर को 7 साल की जेल, 38.85 लाख जुर्माना सरकारी धन गबन मामले में नवादा कोर्ट का बड़ा फैसला नरवादा कोर्ट ने नरहट प्रखंड के पूर्व नाजिर घनश्याम प्रसाद को सरकारी धन के गबन मामले में दोषी ठहराया है। नवादा पुलिस के द्वारा यह जानकारी दी गई है।उन्हें सात साल कारावास और 38 लाख 85 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। यह फैसला नवादा पुलिस के अथक प्रयासों और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आया है। माननीय न्यायालय ने घनश्याम प्रसाद को नरहट थाना कांड संख्या 284/20, धारा 409/406/420 आईपीसी के तहत धोखाधड़ी और सरकारी पैसों के गबन का मुख्य अभियुक्त पाया। उन्हें 07 वर्ष के कारावास के साथ 38 लाख 85 हजार रुपये का अर्थदंड भी भरना होगा। घनश्याम प्रसाद नरहट प्रखंड में लिपिक के पद पर कार्यरत थे और नाजिर का कार्यभार संभालते थे। लेखा शाखा के सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए उनके नाम से छोटी-छोटी राशि के चेक जारी किए जाते थे। उन्होंने इन निर्गत चेकों में जालसाजी करते हुए छेड़छाड़ की और राशि में परिवर्तन कर दिया। विभिन्न बैंक शाखाओं से अधिक राशि की निकासी करके कुल 38 लाख 85 हजार रुपये का गबन किया गया था। इस मामले का खुलासा होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, नरहट ने लिखित आवेदन दिया। इसके आधार पर नरहट थाना में कांड संख्या 284/20, दिनांक 11.12.2020 को अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 24, 2025 12:52:180
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 24, 2025 12:52:060
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 24, 2025 12:51:460
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 24, 2025 12:51:330
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 24, 2025 12:51:200
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 24, 2025 12:51:010
Report
PVPankaj Verma
FollowDec 24, 2025 12:50:480
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 24, 2025 12:50:330
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 24, 2025 12:49:250
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 24, 2025 12:48:490
Report
0
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 24, 2025 12:46:360
Report
0
Report
