Back
नवादा में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर विवाद, चार घायल
YSYeswent Sinha
Feb 25, 2026 01:45:41
Roh, Nawada, Bihar
नवादा में मारपीट, चार लोग जख्मी; मामला शांत कराया गया, शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर विवाद, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद, घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
नवादा जिले के एक होटल में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। यह घटना बारात आने से पहले हुई, जिसे स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के हस्तक्षेप से शांत करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, होटल में बैठे दो लोगों के बीच रसगुल्ले को लेकर बहस शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस घटना से शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लड़की पक्ष के लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया और विवाद को आगे बढ़ने से रोका। लड़की पक्ष के रोहित कुमार ने बताया कि विवाद रसगुल्ले को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन उसे तुरंत शांत करा दिया गया।
घटना के बाद सभी घायलों ने अस्पताल में अपना इलाज करवाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें लोगों को मारपीट करते देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है।
एक घायल व्यक्ति ने बताया कि बगल में बैठा व्यक्ति नशे में था और वकील होने की बात पर बहस शुरू हो गई थी, जिसके बाद मारपीट हुई। बारात आने से पहले ही मामला को शांत कराया गया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:04:080
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 25, 2026 03:03:130
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 25, 2026 03:03:000
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:02:34Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी जापान पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत सीएम ने ट्लीट कर लिखा उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार...
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 25, 2026 03:02:270
Report
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 25, 2026 03:01:560
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 25, 2026 03:01:230
Report
VNVishal Nagesh More
FollowFeb 25, 2026 03:01:010
Report
1
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 25, 2026 02:46:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 25, 2026 02:46:23Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
कचना रेलवे फाटक पर कल देर शाम बड़ी लापरवाही. दोनों ट्रैक पर ट्रेन आने के बावजूद गेटमैन ने एक तरफ का खोला फाटक. वाहन चालकों में मची अफरातफरी. कई दुपहिया वाहन चालक ट्रैक पर फंसे. बड़ा हादसा टला.
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowFeb 25, 2026 02:46:060
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 25, 2026 02:45:480
Report