Back
नालंदा में 17 वर्षीय सौरभ कुमार की हत्या: 5,000 के विवाद में गोली चली
RKRishikesh Kumar
Feb 24, 2026 23:30:53
CHANDI, Harnaut, Bihar
एंकर:इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के डंबरबीघा गांव के पास महज 5000 के खातिर 17 वर्षीय सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि सौरभ कुमार का किसी के ऊपर 5000 बकाया था और इसी बकाया राशि को लेने के लिए सौरभ कुमार को घर से फोन करके बाहर बुलाया. सौरभ कुमार अपने दोस्त के साथ बकाया रुपया लेने के लिए जैसे ही डंबरबीघा गांव के पास पहुंचा तभी बदमाशों ने 17 वर्षीय सौरव कुमार को गोली मार दी. हालांकि जब तक दोस्त ने बीचबचाव करना चाहा तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे. घटना की जानकारी मिलने पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार,दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि पावापुरी बिम्स अस्पताल पहुंचकर उग्र परिजनों को शांत कराया. डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार को फोन करके घर से बुलाकर गोली मारी गई है उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार रुपए के बकाया रूपये के विवाद को लेकर सौरभ की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है. ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IKIsateyak Khan
FollowFeb 25, 2026 01:00:450
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 25, 2026 01:00:280
Report
0
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 24, 2026 23:31:530
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 24, 2026 23:31:410
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 24, 2026 23:31:310
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 23:31:150
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 24, 2026 23:30:360
Report
CDChittaranjan Das
FollowFeb 24, 2026 23:30:260
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 24, 2026 23:30:080
Report
0
Report
0
Report
0
Report