Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803118

नीतिश कुमार के पुत्र निशांत का कल्याण बीघा गांव दौरा वायरल वीडियो पर चर्चा

RKRishikesh Kumar
Mar 13, 2026 14:45:49
CHANDI, Harnaut, Bihar
नीतिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दादा-dादी और मां की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके बाद वह कल्याण बीघा के ग्रामीणों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महिलाओं ने उनसे राजनीति में आने का आशीर्वाद तो दिया ही, साथ-साथ घर संसार बसाने का आग्रह भी किया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाओं ने एक स्वर में कहा निशांत जी आप अपना परिवार बढ़ाइए यानी निशांत कुमार का सीधे तौर पर शादी करने को कहा गया था।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASArvind Singh
Mar 13, 2026 15:47:09
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्टेट ब्राण्ड एम्बेसडर एवं डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति के.के. गुप्ता आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे , जहाँ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की , इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वच्छता व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि शहरों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को वर्ष भर नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने और निर्धारित समय में प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि खाली प्लॉटों की सफाई संबंधित भू-स्वामियों से कराई जाए तथा लापरवाही पर नगर निकायों द्वारा जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नालियों की नियमित सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, सार्वजनिक पार्को की उचित देखभाल, सड़कों पर निर्माण सामग्री के अवैध अतिक्रमण पर रोक, अवैध बूचड़खानों एवं मांस विक्रय स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई तथा कचरा निस्तारण स्थलों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष Attention देने के निर्देश दिए है । गुप्ता ने कहा कि कचरा संग्रहण स्थलों पर कचरे में आग लगाने की प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता कार्यों की जियो-टैगिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी और इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के परिणाम शीघ्र दिखाई देने चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी जिले के शहरों को स्वच्छ बनाकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। प्रेसवार्ता से पूर्व उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला परिषद सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बाईट-के.के. गुप्ता,स्टेट ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान सरकार
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 13, 2026 15:46:39
Jhunjhunu, Rajasthan:समाज कल्याण विभाग और खेमी शक्ति मंदिर ट्रस्ट और द्वारा संचालित संस्था “आशा का झरना” का संभागीय आयुक्त पूनम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में रह रहे दिव्यांग बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। आयुक्त ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनके उत्साहवर्धन किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था प्रबंधन को बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रूटीन हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के पोषण, स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया और बैठक ली बैठक में ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारियों को जिला सतर्कता यूनिट के साथ समन्वय बनाए रखने तथा सभी गैस एजेंसियों पर बुकिंग, उपलब्ध स्टॉक, बैकलॉग और आपूर्ति तिथि संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए एजेंसियों को सख्त हिदायत दी गई।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 13, 2026 15:46:20
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी(झुंझुनूं) पिलानी में गोल्ड लोन कंपनी पर झुमके बदलने का आरोप, पीड़ित पक्ष पहुंचा थाने झुंझुनूं जिले के पिलानी के हनुमन्तपुरा निवासी एक व्यक्ति ने गोल्ड लोन कंपनी पर असली सोने के झुमके बदलकर नकली देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ओमप्रकाश पुत्र खेताराम ने 12 मार्च 2026 को पुलिस थाना पिलानी में परिवाद देकर बताया कि उसने 22 अप्रैल 2024 को पिलानी स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड शाखा से 15 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था और इसके बदले पत्नी के करीब 3.5 ग्राम सोने के झुमके गिरवी रखे थे। परिवाद के अनुसार 10 मार्च 2026 को लोन चुकाने के बाद कंपनी कर्मचारियों ने उससे कई फॉर्मों पर हस्ताक्षर करवाए और देर शाम तक कार्यालय में बैठाए रखा। बाद में जो झुमके लौटाए गए उनका वजन करीब 4 ग्राम था, लेकिन घर पहुंचकर जांच करने पर वे नकली निकले। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन पत्नी के साथ कंपनी कार्यालय पहुंचकर शिकायत करने पर कर्मचारियों ने बदतमीजी की और धमकी देकर वहां से भगा दिया। ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारियों ने मिलीभगत कर असली झुमके हड़प लिए और नकली लौटा दिए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके असली सोने के झुमके वापस दिलाने की मांग की है।
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Mar 13, 2026 15:46:01
Barmer, Rajasthan:राजस्थान के बाड़मेर से एक सनसनीखेज और बेहद खौफनाक मामला सामने आया है जहां ऑनलाइन गेम के नाम पर 19 साल के एक युवक को पहले 20 हजार रुपए की मामूली रकम से फंसाया गया फिर उससे 60 लाख रुपये की डिमांड की गई और अब युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिवार ने अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकियों का आरोप लगाया है। क्या ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर चल रहा है वसूली का संगठित खेल? देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। देशभर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर युवाओं को फंसाने वाले गिरोह तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। आसान पैसे और बड़े इनाम के लालच में पहले युवाओं को छोटे लेनदेन के लिए उकसाया जाता है फिर गेम में नुकसान, कर्ज या पेनल्टी का हवाला देकर भारी रकम वसूली जाती है। कई मामलों में ब्लैकमेल, धमकी और मानसिक दबाव का ऐसा जाल बिछाया जाता है कि युवा टूट जाते हैं। बाड़मेर के हिंगलाज नगर निवासी गुलाबचंद का आरोप है कि उनका 19 वर्षीय पुत्र उमेश खत्री 10 मार्च की शाम से लापता है। आरोप है कि कुछ युवकों ने उसे ऑनलाइन गेम के बहाने फंसाया मारपीट की और जबरन स्टाम्प पेपर व चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद उससे 60 लाख रुपये की मांग की गई और उसी दिन 15 लाख रुपये देने की धमकी दी गई। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से युवक घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन बंद है। शिकायत में कुछ नामजद लोगों और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के मुताबिक अगले दिन आरोपी गाड़ियों में सवार होकर घर पहुंचे और पैसे नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी। इतना ही नहीं छोटे बेटे के अपहरण की चेतावनी देने का भी आरोप लगाया गया है जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित पिता का कहना है कि युवक बेरोजगार था और उसे गेम खेलने के लिए पैसे दिए गए थे जिसके बाद विवाद बढ़ गया। लगातार धमकियों के कारण परिवार को अपहरण या किसी अनहोनी की आशंका है। परिवार ने पुलिस से बेटे की सुरक्षित बरामदगी जबरन हस्ताक्षर कराए गए दस्तावेज निरस्त करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष के वकील ने भी मामले को बेहद गंभीर बताया है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 13, 2026 15:45:32
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी, बूंदी के 1.45 लाख किसानों को 29 करोड़ से अधिक राशि पीएम किसान उत्सव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित की। जिले के 1 लाख 45 हजार 727 किसानों के खातों में 29 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर बूंदी कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें किसानों ने बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, बूंदी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के MD मुकेश मोहन गर्ग सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अतिथियों ने योजना को छोटे व सीमांत किसानों के लिए लाभकारी बताया।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 13, 2026 15:45:17
Chatra, Jharkhand:कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या चतरा: चतरा–सिमरिया मुख्य पथ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप धमधम्मा गांव के पास अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी. जिससे हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार (25) पिता खुशियाल साव की मौत हो गई. विकास का ससुराल टंडवा में था. जानकारी के अनुसार युवक प्रेम प्रसंग के मामले में कोर्ट में गवाही देकर लौट रहा था, इसी दौरान बोलोरो से आए अपराधियों ने उस पर तीन गोली चलाई. जिससे युवक के छाती पर एक गोली व पैर में एक गोली लगी. वही एक गोली बाइक के टंकी में गोली लगी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल के आसपास छापामारी कर रहे हैं.
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 15:42:28
Dhanaura, Uttar Pradesh:Amroha:-जनपद अमरोहा के तहसील धनौरा क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर चौधरियान की महिला इमराना गांव के हैं कुछ लोगों पर उसके मकान पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वीओ - बता दे धनौरा क्षेत्र के गांव हैबतपुर चौधरियान की निवासी इमराना पत्नी शौकीन ने अमरोहा जिलाधिकारी निधी गुप्ता वत्स को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक सीधी-सादी और शांतिप्रिय महिला है। आरोप है कि गांव के ही कमरुद्दीन, बजलुद्दीन, नासिरुद्दीन, सिराजुद्दीन, शिराजुद्दीन, निजामुद्दीन सहित कुछ अन्य लोगों ने गाटा संख्या 187, रकबा 3.978 हेक्टेयर के हिस्से में बने उसके मकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मकान की पिछली दीवार तक तोड़ दी। महिला का कहना है कि वह एक शरीफ और इज्जतदार परिवार से ताल्लुक रखती है और इस घटना से काफी भयभीत और परेशान है। इमराना ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले भी थाना धनौरा में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 15:35:28
Dhanaura, Uttar Pradesh:गजरौला। 83 दिन से दूषित पानी को लेकर धरने पर बैठे किसान नेता नरेश चौधरी ने बताया कि नाईपूरा जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने 15 मार्च को एक हमारी महापंचायत होने जा रही है जिसमें हजारों की संख्या में किसान लोग वहां पर पहुंचेंगे और फैक्ट्रीयों से निकल रहे दूषित पानी को लेकर वहां पर हम धरना प्रदर्शन करेंगे और यदि प्रशासन हमारी बात नहीं सुनता है तो हम वहां पर आत्मदाह भी करेंगे। किसान नेता नरेश चौधरी ने बताया कि सैंपल भरने के नाम पर अधिकारी कई वर्षों से किसानों का पागल बनाते आ रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिन केमिकल फैक्ट्री की वजह से किसानों की फैसले बर्बाद हो रही है और किसान का परिवार उसे पानी को पीकर कैंसर जैसी बीमारियों से परेशान है। यदि उन फैक्ट्री पर एक्शन नहीं लिया गया तो हम वहां पर आत्मदाह करेंगे और इसका जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन होगा।
77
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 13, 2026 15:34:35
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने आमका में करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही बिसरख के डूब क्षेत्र में बने तीन मकानों को ढहा दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के against कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम आमका के खसरा संख्या 295, 296, 297, 298 व 299 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम चौधरी के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता व वर्क सर्किल दो की टीम पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 15 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से दो घंटे तक चली। वहीं, शुक्रवार को ही वर्क सर्किल तीन के प्रभारी प्रभात शंकर, मैनेजर प्रशांत समाधिया और पूरी टीम ने बिसरख के डूब एरिया में निर्माणाधीन तीन मकानों को ढहा दिया। दोनों ही कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
44
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 13, 2026 15:34:08
New Delhi, Delhi:*दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए “स्मॉग-ईटिंग” सतहों के पायलट अध्ययन हेतु IIT मद्रास के साथ MoU किया* • दिल्ली सरकार ने शहरी स्मॉग में मौजूद NO₂ और VOCs को कम करने के लिए Titanium Dioxide (TiO₂) आधारित फोटोकेटलिटिक मटेरियल्स के मूल्यांकन हेतु आईआईटी मद्रास के साथ MoU किया। • आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर अध्ययन किया जाएगा, जिसमें पहले लैब टेस्टिंग के लिए विशेष स्मॉग चैम्बर में परीक्षण और उसके बाद दिल्ली में वास्तविक फील्ड ट्रायल शामिल होंगे। • सड़कों, इमारतों, फुटपाथों और पैनलों पर इन तकनीकों के उपयोग की संभावना का अध्ययन किया जाएगा, जो धूप में सक्रिय होकर प्रदूषकों को तोड़ने का काम कर सकती हैं। • अध्ययन के नतीजों के आधार पर इस वर्ष पीक स्मॉग महीनों में बड़े स्तर पर उपयोग की संभावना का अध्ययन किया जाएगा। • “दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए इनोवेटिव और वैज्ञानिक समाधान ढूंढना बेहद जरूरी है, और हमारी सरकार ऐसे प्रयासों के माध्यम से इनोवेशन का पूरा समर्थन कर रही है,” मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा।
108
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 13, 2026 15:33:49
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जिला प्रशासन ने सैकड़ो सिलेंडर पकड़े,ब्लैक में बेचने की आशंका - भोपाल जिला प्रशासन की छापामार कार्रवाई में तीन ट्रकों में 500 के आसपास घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर पकड़े... - पकड़े गए सिलेंडर 40 कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए है... - लालघाटी गुफा मंदिर कैम्पस से तीन ट्रक और एक छोटे लोडिंग में LPG गैस सिलेंडर पकड़े है... - ये सिलेंडर ममता गैस एजेंसी के बताये जा रहे है एजेंसी की गोडाउन रातीबड़ में... - तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने कहा कि आशंका है कि सिलेंडर की ब्लैक में सप्लाई की जा रही होगी छुपाकर... - कई जगह कमर्शियल सिलेंडर देने की बात भी सामने आई है... - कोहेफिजा थाना प्रभारी ने कहा खाद्य विभाग के पत्र के अनुसार कार्रवाई की जाएगी... - प्रशासन ने जप्त सिलेंडरो का पंचनामा बनाकर कार्यवाही शुरू की... (वॉक थ्रू- जप्त सिलेंडर दिखाते हुए,तहसीलदार और टीआई से बातचीत)
85
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 13, 2026 15:33:35
Jaipur, Rajasthan:जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक संपन्न, द्रव्यवती नदी किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व और नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) शहर के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट वर्क्स कमेटी (पीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, खेल अवसंरचना को मजबूत करने और नई विकास योजनाओं को गति देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में द्रव्यवती नदी के किनारे प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 6 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। माना जा रहा है कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से जयपुर में यातायात की सुगमता बढ़ेगी और जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। इसके अलावा द्रव्यवती नदी पर चार स्थानों पर सुगम आवागमन के लिए 16.67 करोड़ रुपये की लागत से बॉक्स कल्वर्ट निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। वहीं यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जोन-9 स्थित हरे कृष्ण मार्ग (महल रोड) पर एट-ग्रेड यू-टर्न सुविधा के निर्माण कार्य को 12.12 करोड़ रुपये की कार्योत्तर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जोन-6 की लोहा मंडी योजना के शेष क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 6.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। वहीं खेल अवसंरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्रव्यवती नदी के किनारे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं विकास के लिए 7.90 करोड़ रुपये की मंजूरी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में राजस्थान_STATE_ क्रीड़ा परिषद को प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के लिए आवंटित भूमि की प्लानिंग का अनुमोदन किया गया। टोंक रोड स्थित शिवदासपुरा, चंदलाई और बरखेड़ा क्षेत्र में प्रारंभिक लैंड पूलिंग स्कीम प्रस्तुत करने की अनुमति भी दी गई, जिससे इन क्षेत्रों का योजनाबद्ध विकास संभव हो सकेगा। बैठक में नगर निगम हेरिटेज की अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज पंपिंग स्टेशन के लिए भूमि आवंटन, जेडीए और रीको के बीच हस्तांतरित 4.57 हेक्टेयर भूमि की प्लानिंग तथा जेडीए की सेंट्रल स्पाइन योजना के ब्लॉक-2 की रिप्लानिंग को भी मंजूरी दी गई। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जयपुर की यातायात व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा शहर के सुनियोजित और सतत विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में सचिव निशांत जैन, निदेशक आयोजना मृणाल जोशी, निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
50
comment0
Report
Advertisement
Back to top