icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भरतपुर के कलक्टर की निरीक्षण से CM ने जताया भरोसा, परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा-व्यवस्था जाँच

Noida, Uttar Pradesh:भरतपुरकलक्टर कमर चौधरी के काम पर सीएम भजनलाल शर्मा ने फिर जताया भरोसा, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर कलक्टर भरतपुर कमर चौधरी ने किया निरीक्षण, देर रात्रि को बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण, राजस्थान सीमा प्रवेश द्वार कौथरा से नौनेरा तक परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण , निरीक्षण के दौरान कलक्टर भरतपुर ने परिक्रमा मार्ग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, सहायता केंद्र, विश्राम स्थल, शौचालय, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण , कलक्टर कमर चौधरी ने अधिकारियों को दिया मैसेज, मुख्यमंत्री की मंशा से अफसरों को कराया अवगत, अधिक मास में चल रही बृज चौरासी कोस परिक्रमा में, श्रद्धालुओं को नही होने किसी भी प्रकार की परेशानी , जरूरत पड़ने पर भरतपुर और जयपुर से मंगाए जाएं अतिरिक्त संसाधन, निरीक्षण के दौरान डीग जिला कलक्टर मयंक मनीष ,बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया सहित डीग जिला प्रशासन के अफसर रहे मौजूद
0
0
Report

दानापुर स्टेशन पर लौटती महिलाओं के बैग गायब, शराब तस्करी गठजोड़ के आरोप

Danapur, Bihar:यूपी से बिहार लौट रही कुछ महिलाओं के बैग ट्रेन से गायब होने के बाद दानापुर स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने सीधे तौर पर बदमाशों और आरपीएफ जवानों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच विरंजय शर्मा RPSF के असिस्टेंट कमांडेंट और हरिकांत प्रसाद सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट RPF दानापुर द्वारा की जा रही है। बताया गया है कि सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ महिलाएं यूपी से लौट रही थीं और उनके बैग में संदिग्ध सामान होने की बात सामने आ रही है। आरा स्टेशन के पहले जमनीया स्टेशन के आसपास कुछ संदिग्ध युवक ट्रेन में चढ़े और महिलाओं का बैग लेकर फरार हो गए। दानापुर स्टेशन पहुंचते ही एक महिला भड़क उठी और आरपीएफ पोस्ट के बाहर हंगामा करने लगी। महिला ने बदमाशों को आरपीएफ जवानों का संरक्षण मिलने का आरोप लगाया। वायरल वीडियो में एक आरपीएफ जवान भागते दिख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में RPSF जवान पर मदद नहीं करने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। महिला का कहना है कि उसका बैग बदमाशों ने ट्रेन से उतार लिया और मामले को दबाने के लिए सेटलमेंट का दबाव बनाया गया। उसने चाय-पानी कराकर मामला शांत कराने का भी आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दानापुर आरपीएफ के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। जीआरपी को भी मामले की लिखित शिकायत दी गई है जिसमें बदमाशों के साथ-साथ कुछ आरपीएफ जवानों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। आरपीएफ के अनुसार दो महिलाओं के बैग गायब हुए हैं और बैग में संदिग्ध सामान होने की आशंका है। कुछ महिलाएं जेल जा चुकी हैं, एक आर्म्स एक्ट के मामले में। अभी मामला जांच के अधीन है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

गढ़वा के खरसोता में ससुराल वालों पर दामाद की हत्या का आरोप

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले में ससुराल गए दमाद की पिटपिट कर हत्या, साले और दोस्तों पर लगा मारपीट का आरोप; मारपीट कर युवक को पुल के नीचे फेका गया, गंभीर अवस्था में अस्पताल इलाज के लिए जाते रास्ते में मौत हो गई; पुलिस जुटी जांच में। मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसोता गांव निवासी स्वर्गीय प्रगाश चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी को मार-पीट कर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अनिल चौधरी ने बताया कि ससुराल वालों ने उनके भाई के साथ मारपीट कर पुल के नीचे फेंक दिया था। जिसके बाद रिश्तेदार मौसेरे भाई राजेंद्र चौधरी ने गेरुआ गांव से फोन पर बताया कि सुनील के साला प्रदीप चौधरी ने फोन कर बताया कि उनके बहनोई पुल के नीचे गिरकर घायल हो गए हैं, उन्हें ले जाइए, इसके बाद मैं पुल के नीचे से उन्हें घायल अवस्था में अपने घर लाया और स्थानीय चिकित्सक को दिखाया तो वे बोले कि अस्पताल ले जाइए। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि वे मां के साथ गेरुआ गांव गए और अपने घायल व बेहोश भाई को लेकर मझिआंव के लिए चले, लेकिन रास्ते में करमडीह गांव के समीप सुनील की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना थाना को दी; सुचना मिलते ही माझीयाओ थाने की पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे, और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा, और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार स्थानीय कोयल नदी घाट पर किया गया। मृतक के भाई अनिल ने ससुराल वालों पर हत्या कर पुल के नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सुनील पुल के नीचे गिरकर बेहोश हुआ तो वे उसे किसी अच्छे चिकित्सक के पास लेकर क्यों नहीं गये। अगर समय पर सुनील को इलाज कराया जाता था तो उसकी मौत नहीं होती। पहुंचने के बाद सुनील जब कुछ होश में आया तो उसने बताया कि उसके साला और पांच छः आदमी मारपीट किए हैं। अनिल ने यह भी बताया कि भाई सोमवार को ही दिल्ली से वापस खरसोता लौटा था उसके तुरंत बाद वह ससुराल के लिए निकल गया था। बताया कि सुनील की पत्नी एवं उसके दो नाबालिग बच्चे पत्ती तोड़ने वाले काम के लिए मजदूरी करने गए हुए थे। वहीं मृतक सुनील की पत्नी बबीता ने बताई कि हम और दोनों बच्चे एवं मां छत्तीसगढ़ पता तोड़ने गए हुए थे; कैसे क्या हुआ हमें नहीं मालूम चल सका है। भाई और परिजन डर कर नहीं आए हैं कि हम सबों को फंसा देंगे। वहीं मृतक के सास भी डर व फंसाने की बात कही। वहीं लोगों में चर्चा है कि ससुराल वाले ही मारपीट कर मृत समझ कर पुल के नीचे फेंक दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है। एसडीपीओ ने मोबाइल से बात कर बताया की घटना की जाँच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के हाथीपोल पर बदमाशों की गोलीबारी, चाकू हमले से दो घायल

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के व्यस्त हाथीपोल चौराहे पर बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक को गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11 बजे तीन बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने पीपली चौक स्थित अरवाना मॉल के बाहर बैठे तीन युवकों को निशाना बनाया। बदमाशों ने आते ही ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किए और चाकू से हमला कर दिया। हमले में सलमान की पीठ में गोली लगी, जबकि मोहसिन चाकू लगने से घायल हो गया। वहीं तीसरे युवक नाजिम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को वारदात में कुख्यात बदमाश इमरान कुंजड़ा गैंग के शामिल होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
0
0
Report

मगध विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बदले, दिलीप कुमार केसरी नियुक्त

Patna, Bihar:बिहार के राज्यपाल ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कार्यवाहक कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही को पद से हटा दिया है। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रहे सुशील सिंह ने मगध विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। बताया गया कि प्रो. शशि प्रताप शाही ने तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल में करीब 150 से 200 करोड़ की निकासी विश्वविद्यालय कोष से की है। अब उनकी जगह विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) दिलीप कुमार केसरी को नया कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है। राजभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. केसरी तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालेंगे। नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक वे कुलपति का कार्य देखेंगे। नए कार्यवाहक कुलपति को बिना कुलाधिपति की अनुमति किसी भी बड़े नीतिगत फैसले लेने पर रोक लगाई गई है।
0
0
Report

बिहार में गर्मी-लू के बीच पटना समेत 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मौसम का मिजाज इस वक्त पूरी तरह दो रंगों में नजर आ रहा है। एक तरफ राज्य के कई जिले भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को पश्चिम बिहार के पांच जिलों—भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के लिए भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना समेत राज्य के 27 जिलों में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, नालंदा, भागलपुर और पूर्णिया सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के मूसहरी प्रखंड के रहुआ चौक पर दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हुई हत्या

rahul ranarahul ranaFollow2m ago
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर दोपहर मुसहरी प्रखंड के रहुआ चौक पर प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार की बुलेट सवार अपराधियों ने सामने से मुंह में पांच गोलियां मारी जिसकी मौके पड़ी मौत हो गई वही इस घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची मूसहरी थाना की पुलिस एवं सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने घटना की जानकारी ली युवक वैशाली का रहने वाला है जो यहां रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था बॉडी को मेडिकल दे दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं घटना स्तर पर एफएसएल की टीम पहुंची जो गतिविधियों की पड़ताल कर रहे हैं मुजफ्फरपुर में इस प्रकार की घटना लगातार घट रही है प्रशासन का खौफ को चुनौती देते हुए अपराधी कई संगीत अपराध को करते जा रहे हैं पुलिस अपनी डॉबीज बनाई हुई है लगातार छापेमारी चल रही है वही इस घटना पर सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुआ है जिसको लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है
0
0
Report

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दानराशि 25 करोड़ पार, पांचवां चरण गणना जारी

Begun, Rajasthan:मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार आस्था लगातार देखने को मिल रही है। मंदिर की भंडार दानपेटी के चौथे चरण की गणना पूर्ण हो गई है, जिसमें 1 करोड़ 62 लाख 60 हजार 100 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही चार चरणों में अब तक कुल दानराशि बढ़कर 25 करोड़ 16 लाख 10 हजार 100 रुपये पहुंच गई है। मंदिर मंडल की निगरानी में दानराशि गणना का कार्य पारदर्शी तरीके से लगातार जारी है। इससे पहले प्रथम चरण में 11 करोड़ 30 लाख, द्वितीय चरण में 5 करोड़ 77 लाख 50 हजार और तृतीय चरण में 6 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। देशभर से आने वाले श्रद्धालु नकद राशि के साथ सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य भेंट भी अर्पित कर रहे हैं। लगातार बढ़ती दानराशि श्री सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शा रही है। शेष दानराशि की गणना आज पांचवें चरण में की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

अनिल विज ने मंच पर पहुंचकर यूनियन को ज्ञापन लिया; सुरक्षा और नियमितकरण प्रस्ताव

Ambala, Haryana:अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी में प्रदेशभर से एकत्रित हुए ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्यों के बीच उनके प्रदर्शनस्थल पर ही पहुंच गए जिसे देख कर्मचारी हैरान रह गए। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देने हेतु मंत्री अनिल विज के आवास पर आना था, मगर मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने के लिए स्वयं हजारों कर्मचारियों के बीच प्रदर्शनस्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज हजारों कर्मचारियों के बीच से होते हुए सीधे मंच पर पहुंचे जहां उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया。 ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दफ्तर हमेशा कर्मचारियों के लिए खुले हैं, यूनियन नेताओं ने उनके समक्ष कुछ मांगे रखी हैं जिनमें मुख्य एक्स-ग्रेशिया की मांग रखी है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उन्हें एक्स-ग्रेशिया नहीं मिल है जिसमें पांच वर्ष की शर्त है, वह कोशिश करेंगे की इसमें पांच वर्ष से घटाकर इसे दो वर्ष किया जाए。 उन्होंने यूनियन की दूसरी मांग कि कच्चे कर्मियों को रेगुलर करने पर कहा कि इस मांग को उन्होंने शुरू करवा दिया है और पोर्टल पर ऐसे कर्मचारियों के नाम चढ़ाए जा रहे हैं। इसी प्रकार कर्मचारियों को रिस्क अलांउस की मांग पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसपर वह सहमत है और आपके साथ वह भी सरकार से रिक्स अलाउंस दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह कर्मचारियों को काम करने के लिए सुरक्षा औजार उपलब्ध कराएंगे इसके लिए वह कर्मचारियों को पूरी तरह से आश्वस्त करते हैं। वहीं, कर्मचारियों की अन्य मांगों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही वह वर्कर यूनियन और अधिकारियों की सांझा मीटिंग करवाएंगे ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों ने संग लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आप जो नारा “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” लगा रहे हैं उसमें एक पंक्ति और जोड़ लें कि “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, अनिल विज तुम्हारा है”। ऊर्जा मंत्री द्वारा यह पंक्तियां बोलते ही यूनियन सदस्यों ने तालियां बजाते हुए इसकी सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर देहात में संदिग्ध मौत: 35 वर्षीय युवक का शव मिला, जांच जारी

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*कानपुर देहात* संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी। राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को दी सूचना。 मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की。 शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल。 मृतक की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव कानपुर देहात निवासी के रूप में हुई。 सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही बंबा के पास मिला शव。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस。 थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव गुर्दही बंबा के पास का मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top