842001
पप्पू यादव ने गोनर राम के परिवार से मुलाकात की, प्रदान की आर्थिक सहायता
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज जिले के पारु थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पीड़ित गोनर राम और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में हुई नृशंस हत्या और दुष्कर्म के पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि अपराधियों को हर हाल में सजा मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा में एसीबी की कार्रवाई, garg पेट्रोल पम्प पर दबिश
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में एसीबी की कार्रवाई की खबर। garg पेट्रोल पम्प पर चल रही है कार्यवाही। एसीबी की टीम कर रही हैं कार्यवाही। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा। सूत्रों से मिली जानकारी 50 हजार की रिश्वत लेने का मामला। आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।0
0
Report
60.5 किग्रा गांजे के तहखाने के साथ कार पकड़ी, दो गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बेहद शातिर तरीके का खुलासा किया है। तस्करों ने अपनी सियाज कार के निचले हिस्से में बाकायदा गुप्त तहखाना बना रखा था, ताकि पुलिस की नजरों से बचाकर गांजे की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जा सके। लेकिन संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर इस कार पर पड़ गई और तलाशी में तस्करी का पूरा खेल उजागर हो गया। कार के नीचे बने गुप्त चैंबर से तीन प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखे गए 43 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर सोनभद्र के रास्ते शाहजहांपुर जा रहे थे। ऑपरेशन शुद्धि के तहत एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल सियाज कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चार नवंबर की रात रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास एक सियाज कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। शुरुआत में कार सामान्य दिखाई दे रही थी, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो उसके निचले हिस्से में विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त चैंबर सामने आया। इस तहखाने में गांजे की खेप छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने चैंबर से तीन प्लास्टिक के बोरों में रखे 43 पैकेट बरामद किए। तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम निकला। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कार को ही गांजे की तस्करी का चलता-फिरता ठिकाना बना रखा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लैसना निवासी सत्ययम यादव पुत्र राजेश्वर यादव, उम्र करीब 21 वर्ष और अल्लागंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान निवासी सीबू अली पुत्र सब्बन अली, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में ओडिशा से गांजे की खेप लाकर शाहजहांपुर पहुंचाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 892/2026 के तहत NDPSACT की धाराओं 8/20/27A/29/60/61 में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल सियाज कार को NDPSACT की धारा 60 के तहत जब्त किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी देते हुए एएसपी मुख्यालय मेविश टॉक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर सोनभद्र के रास्ते शाहजहांपुर जा रहे थे। तस्करी के लिए सियाज कार के निचले हिस्से में विशेष रूप से गुप्त तहखाना तैयार कराया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस कार को पकड़ा और तलाशी में 60 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की। एएसपी ने बताया कि एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है।0
0
Report
दुमका में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, राहुल गांधी पर तीखा हमला
Dumka, Jharkhand:दुमका में बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। यात्रा में शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन, बीजेपी नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन सहित अन्य पार्टी नेता शामिल हुए। दुमका के यज्ञ मैदान से निकली बीजेपी की यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए वीर कुंवर सिंह पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर देश के अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड की जनता को भी बरगलाकर जेएमएम नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार राज्य में अराजकता फैला रही है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार सिर्फ खनिज संपदा की लुट खसोट और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है।0
0
Report
Advertisement
धनतेरस पर ट्रैफिक नियंत्रण: शहर में 200 जवान तैनात, जाम रोकने के लिए रणनीति
Ranchi, Jharkhand:धनतेरस में सड़को पर ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ हो इसके मद्देनजर बाजारों में विशेष रूप से ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त 200 जवानों की तैनाती अपर बाजार और मेन रोड इलाके में की गई है। धनतेरस के मौके पर हर वर्ष बाजारों में भीड़ उमड़ती है ट्रैफिक जाम से लोग परेशान होते है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है चर्च रोड और मेन रोड इलाके में विशे Message जनवरी 15 थी? (कृपया ignore) फे चर्च रोड इलाके में गाड़ियों का परिचालन रोका जाएगा। बता दें कि यहां पर बर्तन की काफी दुकानें हैं जिस कारण इलाके में खासी भीड़ रहती है। वही अपर बाजार में जिन इलाकों में बर्तन और ज्वेलरी शॉप है उन रास्तों में भी डायवर्ट किया गया है। वही अगर मेन रोड इलाके में ट्रैफिक का दबाव ज्याद होता है तो रतन पीपी और कचहरी चौक चौक के बीच के पैच के रूट को डायवर्ट किया जा सकता है। वही मेन रोड इलाके में सैनिक मार्केट, चर्च रोड, टैक्सी स्टैंड और जिला स्कूल के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास लोगो से गाड़ियों को पार्क करने की अपील ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की गई ताकि जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। वही रांची के मेन रोड और अपर बाजार में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है इसमें 50% महिला ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि बाजारों में मार्केटिंग करने निकली महिलाओं की सुरक्षा भी पुख्ता हो सके।0
0
Report
गुलदार हमले से मासूम की मौत के बाद वन विभाग–कांग्रेस में टकराव, कार्य बहिष्कार
Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी। स्लग- गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद वन विभाग और कांग्रेस नेता आमने-सामने, वन कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान। एंकर- पौड़ी में गुलदार के हमले में चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद वन विभाग और कांग्रेस नेता के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। डीएफओ और एसडीओ के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में वन विभाग के डीएफओ की ओर से कांग्रेस नेता विनोद दनोशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल संगठन पौड़ी ने आज कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। संगठन के अध्यक्ष कपिल थपलियाल ने कहा कि गढ़वाल वन विभाग के डीएफओ और कर्मचारियों के साथ जिस तरह अभद्र व्यवहार किया गया, उससे कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 18 नवंबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होगा। वही एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने कहा कि डीएफओ गढ़वाल की ओर से कोतवाली पौड़ी में तहरीर दी गई है जिसके बाद विनोद दनोशी व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता विनोद धनोशी का कहना है कि उन्होंने वन्यजीवों के हमलों को लेकर जनता की आवाज उठाई थी, लेकिन इसके चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना सभी का अधिकार है। उनके खिलाफ चाहे कितने भी मुकदमे दर्ज हों, वह जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब पौड़ी में वन विभाग के कर्मचारियों और कांग्रेस नेता के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। बाइट 01- आयशा बिष्ट SDO बाइट 02- कपिल थपलियाल अध्यक्ष बाइट 03- विनोद दनोशी कांग्रेस नेता बाइट 04- सर्वेश पंवार एसएसपी पौड़ी0
0
Report
महिला कर्मचारी ने SDओ पर दुर्व्यवहार के आरोप, कलेक्टर से न्याय की गुहार
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में एक महिला कर्मचारी को न्याय के लिए कलेक्टर कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। मामला ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग मोहला का है, जहां कलेक्टर दर पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने विभाग के एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी का आरोप है कि जब वह कार्यालय में काम करने पहुंचती हैं, तो संबंधित अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें काम छोड़कर चले जाने के लिए दबाव बनाया जाता है और रोजाना डराने-धमकाने की बात भी महिला ने कही है। महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके काम को लेकर विभाग में अब तक कोई शिकायत नहीं रही है, इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। महिला का यह भी आरोप है कि संबंधित अधिकारी अपने किसी रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से उन्हें काम से हटाने का दबाव बना रहे हैं। इन्हीं तमाम शिकायतों को लेकर महिला कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई। वहीं कलेक्टर कार्यालय की ओर से महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। विजुअल बाइट पीड़ित महिला WT0
0
Report
Advertisement
सीवान में जनरल स्टोर मालिक की मौत, पेट्रोल से हत्या के आरोप पर बवाल
Siwan, Bihar:सीवान में जनरल स्टोर मालिक की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों के कारण घिरा इलाका में आरोपी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक के परिजनों ने दुकान में पेट्रोल डालकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जमकर बवाल काटा है। वहीं मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है। मृतक की पहचान नदीम हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात नदीम हुसैन की दुकान के अंदर ही पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सके। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को तरवारा बाजार के मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार और सदर एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
कोटा के आरकेपुरम में सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत
Kota, Rajasthan:कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी छोटी बहन को स्कूटर से कोचिंग छोड़ने तलवंडी जा रहा था। आर्केडिया सर्किल पर मोड़ लेते समय सामने से आ रही कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन सड़क पर गिर गए और युवक के सिर में गंभीर चोट आई। आरकेपुरम थाने के ASI चिरंजी लाल ने बताया कि हादसे में स्वामी विवेकानंद नगर निवासी दिव्यांश चावला की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दिव्यांश अकाउंट का काम करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मोड़क स्टेशन पर होटल चलाते हैं।0
0
Report
60 दिवसीय टोबैको फ्री यूथ कैंपेन शुरू, युवा पीढ़ी को तम्बाकू के दुष्परिणाम बताए जाएंगे
Ajmer, Rajasthan:तम्बाकू उत्पाद से जीवन को होने वाले खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग की ओर से आज 60 दिवसीय टोबेको फ्री यूथ कैंपेन की शुरुआत की गई। सीएमएचओ कार्यालय पर इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। 60 दिवसीय इस अभियान के तहत विभाग तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से युवा पीढ़ी को अवगत कराएगा, साथ ही इस पर जागरूकता के लिये अलख जगाएगा। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉक्टर ज्योत्सना रंगा ने बताया कि यह अभियान समूचे जिले में चलाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अजीत राजपूत गिरफ्तार; नारायणपुर पुलिस त्वरित कार्रवाई
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी अजीत राजपूत को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर 3 नवंबर को थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर 4 नवंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में की गई।0
0
Report
फतेहगढ़ बाजार में सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, दुकान को नुकसान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ बाजार में दो सांडों के बीच अचानक भिड़ंत हो गई। लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकान में घुस गए। सांडों की लड़ाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा सब्जी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर सांडों को अलग करने का प्रयास किया। बाज़ार में सांडों की लड़ाई का वीडियो वायरल, दुकान में हुआ नुकसान।0
0
Report
प्रभा विद्या मंदिर में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने मनाई दीपावली
Unnao, Uttar Pradesh:शुक्लागंज। आदर्श नगर स्थित प्रभा विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को दीपावली के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई, वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में भी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दीपावली कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में सफाई महाअभियान 2.0: तीन हजार टन कचरा हटाने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। नगर निगम का सफाई सेवा मैराथन 2.0 अभियान। दीपोत्सव से पहले जयपुर को स्वच्छ बनाने की कवायद। नगर निगम का सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान। दोपहर तक 3 हजार टन से अधिक कचरा साफ करने का दावा। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ अभियान शाम तक रहेगा जारी। सभी वार्डों में अतिरिक्त संसाधन लगाकर करवाई जा रही सफाई। जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, हूपर सहित अन्य संसाधन तैनात। नगर निगम की सफाई टीमें फील्ड में मुस्तैद। नगर निगम की गैराज शाखा भी अलर्ट मोड पर। सफाई के दौरान एकत्रित कचरा ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाया जा रहा। ट्रांसफर स्टेशनों से प्रोसेसिंग साइट तक कचरा भेजने की मैपिंग। सफाई के साथ अवैध होर्डिंग और बैनर पर भी होगी कार्रवाई। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ने का भी अभियान। पशु प्रबंधन शाखा को सौंपी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी। मेयर सुनील कोठारी, आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल और उपायुक्त स्वास्थ्य कर रहे मॉनिटरिंग। सफाई के दावों के बीच बड़ा सवाल। क्या अभियान के बाद भी साफ रहेंगे शहर के वार्ड? तीन हजार टन कचरा हटाने के बाद नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौती।0
0
Report
इमरान मसूद ने EC पर निशाना, तीन राज्यों की सत्ता लूटने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "चुनाव आयोग ने गलत काम किया है और चुनाव आयोग के गलत निर्णय और गलत काम के कारण तीन प्रदेशों की सत्ता को लूटा गया है...तो इस लूट के लिए कोई उनको माफ नहीं कर सकता...उन्होंने गलत किया है। उन गलतियों पर पर्दा नहीं डल सकता है।"0
0
Report
अमित शाह ने करनाल में पदयात्रा कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला
Karnal, Haryana:करनाल से अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- भ्रांतियां फैलाकर चुनाव नहीं जीत सकते, चर्चा करना चाहते हो तो संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है सरकार सड़क पर चर्चा करने का शौक तो हरियाणा के किसी भी चौराहे पर आ जाओ, युवा मोर्चा का अध्यक्ष करेगा चर्चा मतदाता सूची नहीं, घुसपैठियों बचाओ है कांग्रेस का उद्देश्य : अमित शाह ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली पदयात्रा, मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रहे मौजूद करनाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीरवार को करनाल में पदयात्रा निकालकर कांग्रेस पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला। सेक्टर-12 मॉल से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करनाल पहुंचने पर अमित शाह ने सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे सेक्टर-12 स्थित यात्रा स्थल पर पहुंचे और पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा सेक्टर-12 से लघु सचिवालय टी पॉइंट तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पदयात्रा के समापन पर अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। अमित शाह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सामने कांग्रेस कहीं नहीं ठहरती। उन्होंने कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि इस तरह भ्रांतियां फैलाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते। गृह मंत्री ने कहा कि वे करनाल की धरती से कांग्रेस को चुनौती देते हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाने को हम तैयार है, कांग्रेस वहां आकर चर्चा करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद में चर्चा करने से बचती है और केवल भ्रम फैलाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास करती है। उन्होंने ईवीएम पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उसे ईवीएम ठीक लगती है, लेकिन हारने पर उसी पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का हवाला देते हुए पूछा कि यदि ईवीएम खराब है तो इन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें कैसे बनीं। अमित शाह ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के टूलकिट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी हाल में राहुल गांधी वियतनाम होकर आए हैं, वे विपक्ष के नेता के तौर पर एक संवैधानिक पद पर हैं और जनता का जानने का अधिकार है कि उन्होंने कितनी विदेश यात्राएं की और किस उद्देश्य से की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर कांग्रेस की ओर से फैलाई जा रही भ्रांतियों का जवाब देंगे और जनता को वास्तविकता से अवगत कराएंगे। गृह मंत्री ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर के साथ मजबूती से खड़ी है। देश की मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों के नाम होने चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट काटे जाने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपना निवास स्थान बदल لیا है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा जिनके नाम मतदाता सूची में दोहराए गए हैं, उनके नामों का नियमानुसार पुनरीक्षण होना जरूरी है। अमित शाह ने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे नाम हैं, जिन्हें मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर एसआईआर का विरोध करके घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि मतदाता सूची में केवल पात्र नागरिकों के नाम रहें और किसी भी घुसपैठिये को गलत तरीके से मतदाता सूची में स्थान न मिले। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितना जोर लगा लें, भाजपा प्रत्येक घुसपैठिये को मतदाता सूची से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर एसआईआर और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सही जानकारी पहुंचाएं तथा कांग्रेस के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब दें।0
0
Report
Advertisement
