icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
842001
KUKumar Uttam Follow9 Sept 2024, 05:11 am

मुजफ्फरपुर के स्पेशल ब्रांच में पदाधिकारी ने सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दिया विदाई

Muzaffarpur, Bihar:

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित स्पेशल ब्रांच में हवलदार राजवंशी गिरी के सेवानिवृत्ति पर पदाधिकारी एवं कर्मियों ने समारोह आयोजित कर विदाई दिया। हमेशा जिंदादिल रहने वाले हवलदार राजवंशी गिरी को विदाई देते हुए DSP जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा की हवलदार राजवंशी गिरी जिंदा दिली के लिए जाने जाते हैं। वहीं विशेष शाखा के पदाधिकारी इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने हवलदार राजवंशी गिरी के क्रिया कलाप को याद करते हुए कहे की हमेशा अपने कार्य के प्रति चौकन्ना एवं ततपर रहने के साथ लोगों को भी हमेशा खुश करते रहते थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्गावती पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:हेडिंग - दुर्गावती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम हेरोइन बरामद एनएच-19 पर डहला मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने वृद्ध तस्कर को दबोचा, बाजार में कीमत करीब 45 लाख。 वियो - कैमूर जिले की दुर्गावती थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए 300 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक वृद्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। । उन्होंने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये आंकी गई है。 डीएसपी गोपाल कृष्णा के अनुसार दुर्गावती थाना को गुप्त सूचना मिली कि डहला मोड़ के पास एक वृद्ध व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन बेच रहा है। सूचना का सत्यापन कर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन हुआ। टीम ने एनएच-19 किनारे स्थित एक चाय दुकान के बगल में घेराबंदी की, जहां लाल कपड़े पहने और हाथ में सफेद झोला लिए बैठे वृद्ध ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों ने उसे दबोच लिया。 पकड़े गए आरोपित की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम महेसुआ निवासी तथा वर्तमान में वार्ड नंबर 20, अहिरान मोहल्ला (भभुआ) में रह रहे मुराहु प्रजापति (पिता गोपी प्रजापति) के रूप में हुई है। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में जब उसके सफेद झोले की तलाशी ली गई, तो अंदर रखे काले रंग के प्लास्टिक पॉलीथीन से 300 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दुर्गावती थाना कांड संख्या 505/26, धारा 8(C)/21(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं था, हालांकि उसके बारे में पहले भी सूचनाएं मिलती रही थीं। पुलिस अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。 बाइट - गोपाल कृष्णा ,डीएसपी मोहनिया
0
0
Report

मालाखेड़ी के मंगलमय परिसर में आधी रात चोरी, नकाबपोश लाखों के आभूषण-नकदी लेकर फरार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मालाखेड़ी स्थित मंगलमय परिसर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। रात करीब 2 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने कॉलोनी के तीन मकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर घरों में प्रवेश किया। बदमाशों ने संजय गौर के दो मकानों और सामने रहने वाले गोविंद गौर के घर को निशाना बनाया। इसी दौरान रात करीब 3 बजे संजय गौर परिवार के साथ घर लौटे। मकान के बाहर दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर कॉलोनी के रहवासी बाहर निकल आए और भाग रहे बदमाशों में से दो को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।
0
0
Report

PM जनमन अभियान से PVTG परिवारों के जीवन में विकास की नई राह खुली

Kawardha, Chhattisgarh:पिछड़े और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनमन अभियान नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में वनांचल और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास जारी है। अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को पक्के आवास, गांवों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़कें, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और छात्रावासों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन विकास कार्यों से वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने वाले जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। अब बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री जनमन अभियान का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन देकर आत्मनिर्भर बनना है। राज्य सरकार के प्रयासों से वनांचल में विकास की नई तस्वीर उभर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है。
0
0
Report
Advertisement

*थाना समाधान दिवस में डीआइजी ने सुनी शिकायतें*

NAGESHWAR SINGHNAGESHWAR SINGHFollowJust now
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार ने इटियाथोक थाने में शिकायतों को सुना।इस दौरान डीआईजी अशोक कुमार ने जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। अतः पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत का निस्तारण मात्र औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच के आधार पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए किया जाए।इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी आवंटित बीट में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करें तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। लापरवाही परिलक्षित होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

रतलाम के कुएं में महिला और बच्चों के शव: हत्या के आरोपों के बीच जांच जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के मीनाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... यहां कुएं से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। कुएं में बच्चों के शव होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए तीनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि शायद किसी की सांसें बची हों, इसलिए उन्हें तत्काल निजी अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 26 वर्षीय महिला दया, उसकी 7 वर्षीय बेटी दक्षु और 4 वर्षीय बेटा अरविंद शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जावरा लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। तीन मौतों के पीछे आखिर क्या वजह रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report

बेमेतरा में 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू, 10 नवम्बर से टोकन जारी

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 नवंबर से ही टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कल सुबह से जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसी कड़ी में जी मीडिया की टीम ने बीजाभाठ धान खरीदी केंद्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया, जहां खरीदी को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, धान की गुणवत्ता जांच और व्यवस्थित तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जी मीडिया से चर्चा करते हुए अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले की 140 समितियों के अंतर्गत 157 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनमें से 127 केंद्रों में पहले दिन ही धान खरीदी की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि 15 नवंबर से खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में छठ महापर्व का दूसरा दिन, छठ व्रती सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर छठ महापर्व के दूसरे दिन आज छठव्रतियों ने सेंदुर नदी के तट पर बने छठ घाट में की पूजा अर्चना छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ देकर की पूजा अर्चना बड़ी संख्या में छठ व्रती पहुँची छठ घाट समिति द्वारा निर्धारित घाट में अपने अपने स्थानों पर छठ व्रतियों ने दीपक जलाकर की पूजा अर्चना आज छठ व्रतियों के घर मे बनेगा मीठा भोजन बलरामपुर जिला मुख्यालय के सेंदुर नदी के तट पर मनाया जा रहा है छठ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है ,,कल छठ व्रती छठ घाट में आकर करेगी पूजा अर्चना
0
0
Report

निम्बाहेड़ा में पंचायत चुनाव: एसडीएम ने बूथ निरीक्षण किया, 55% मतदान तक पहुंचा

Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। मतदान के दौरान उपखंड अधिकारी विकास पंचोली और तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने फाचर और मांगरोल के बूथों पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम विकास पंचोली ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक निम्बाहेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में करीब 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। ईवीएम मशीनें भी सुचारू रूप से काम कर रही हैं। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एसडीएम ने मतदाताओं से शाम 6 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की。
0
0
Report

निम्बी कलां में सरपंच चुनाव की ग्रामीणों में तेज दावेदारी

Didwana, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव के चतुर्थ चरण में अब गांव-गांव चुनावी माहौल नजर आने लगा है। डीडवाना-कुचामन जिले के निम्बी कलां में भी सरपंच चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। गांव की गलियों से लेकर चौपालों तक चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं और हर तरफ अपने-अपने दावेदारों को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा देखने को मिल रही है। कहीं विकास के कामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो कहीं आने वाले पांच साल के लिए गांव की प्राथमिकताओं पर मंथन हो रहा है। कौन सा प्रत्याशी गांव की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है और किसे ग्रामीण अपना समर्थन देंगे, इसे लेकर चुनावी समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। इन्हीं चुनावी चर्चाओं और ग्रामीणों की नब्ज टटोलने के लिए Zee Media की टीम पहुंची निम्बी कलां, जहां ग्रामीणों से बातचीत कर जाना गांव का चुनावी मूड और क्या हैं इस बार के प्रमुख चुनावी मुद्दे。
0
0
Report
Advertisement

अलवर में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिवंगत जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी

Sonkhar Rural, Rajasthan:अलवर। राजस्थान सरकार में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शनिवार को अलवर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान राठौड़ भावुक नजर आए। उन्होंने डॉ. जसवंत सिंह यादव के व्यक्तित्व, कार्यशैली, जनसेवा और विधानसभा में उनके साथ बिताए पलों को याद किया। राठौड़ ने कहा कि बहुत कम ऐसे जनप्रतिनिधि होते हैं, जिनमें अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता होती है। जसवंत यादव ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा की और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का सम्मान अर्जित किया। राठौड़ ने बताया कि उद्योग मंत्री रहने के बाद विधायक के रूप में भी जसवंत यादव विधानसभा में लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते थे। उनके सवालों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों को विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश दिए जाते थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में पूछे गए जसवंत यादव के अंतिम सवाल से जुड़ा एक भावुक संस्मरण भी साझा किया। राठौड़ ने बताया कि एक बार उन्होंने जसवंत यादव से कहा था कि आपकी आवाज हमेशा बुलंद रहती है, फिर अब कमजोर क्यों पड़ रही है? इस पर बाद में जसवंत यादव ने बताया था कि इसी बातचीत के बाद उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराई, जिसमें उन्हें अपनी बीमारी का पता चला। राठौड़ ने कहा कि जसवंत यादव जीवनभर पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ काम करते रहे। अंतिम समय में भी उन्होंने अपने परिवार को आगे की परिस्थितियों के लिए तैयार रहने की बात बताई थी। उनका साहस, जीवनशैली और सकारात्मक सोच सभी के लिए प्रेरणादायक है। भावुक संदेश देते हुए राठौड़ ने कहा कि जाना तो सभी को है, लेकिन जीवन ऐसा होना चाहिए कि व्यक्ति एक वीर की तरह विदा हो। इसके लिए व्यक्तित्व का निर्माण करना पड़ता है। हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि हम हर दिन किस तरह जी रहे हैं, क्या कर रहे हैं और हमारी सोच कैसी है। बाइट(statewide) राज्यवर्धन सिंह मंत्री... उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत सिंह यादव का जीवन, उनका संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण और साहस हम सभी के लिए एक मिसाल है।
0
0
Report

सोनिया गांधी की किताब ‘ए जर्नी ऑफ लव’ भ्रमों का जवाब: शांति धारीवाल

Kota, Rajasthan:सोनिया गांधी की किताब ‘ए जर्नी ऑफ लव’ विरोधियों के फैलाए हर भ्रम का करारा जवाब: शांति धारीवाल, राजीव गांधी को बताया देवतुल्य व्यक्तित्व कोटा। पूर्व मंत्री एवं कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘ए जर्नी ऑफ लव’ को उनके खिलाफ विरोधियों की ओर से फैलाए गए भ्रम और गलत धारणाओं का जवाब बताया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों की झलक देखने को मिलती है। धारीवाल ने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में बड़े दुखों का सामना करने के बावजूद सोनिया गांधी ने भारतीय परंपराओं और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी। धारीवाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी को देश के लिए खोया। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया। विरोधियों ने उनके बारे में जनता के बीच जो भ्रम फैलाए, उनका जवाब इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने अपने अनुभवों के माध्यम से दिया है। राजीव गांधी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए धारीवाल ने उन्हें देवतुल्य व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी परिस्थितिवश प्रधानमंत्री बने, लेकिन अपने कार्यकाल में देश को आधुनिक बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देने, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और तकनीकी क्रांति की नींव रखने में उनकी अहम भूमिका रही। हाड़ौती के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्पित की पुस्तक धारीवाल ने सोनिया गांधी की पुस्तक हाड़ौती के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए सभी से इसे पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह किताब सोनिया गांधी के व्यक्तित्व, संघर्ष और जीवन को समझने का अवसर देती है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारीवाल को सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में उनके पुत्रवधू एकता धारीवाल, पौत्र गर्वित धारीवाल सहित मनीष कोहली, विकास माधवानी, ललित नंदवाना और चित्रांशु शर्मा मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट के लंबित विवाद के बीच रेलवे ने कॉम्प्लेक्स से ताले तोड़कर सामान जब्त किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी में रेलवे की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रेलवे के अधिकारी आरपीएफ जवानों के साथ एक कॉम्प्लेक्स पहुंचे और दुकानों के ताले खुलवाकर अंदर रखा सामान बाहर निकलवाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दुकानों का सामान ट्रक में भरकर रेलवे की टीम अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई को लेकर आवेदक पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और अधिकारियों के सामने विरोध दर्ज कराया। खास बात यह है कि संबंधित जमीन, संपत्ति और बकाया राशि को लेकर मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित होने की बात सामने आई है। आवेदक पक्ष का आरोप है कि न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी हुए बिना यह कार्रवाई की गई, जबकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि संबंधित पक्ष को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। ऐसे में अब दोनों पक्षों के दावों के बीच रेलवे की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीजी इंजीनियरिंग से जुड़े संदीप पांडेय और उनके भाई विकास पांडेय का रेलवे की जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रेलवे के संपदा अधिकारी को नियमानुसार अंतिम आदेश पारित करने के निर्देश दिए थे। आवेदक पक्ष के अधिवक्ता का आरोप है कि संपदा अधिकारी के यहां सुनवाई की प्रक्रिया के दौरान कई अनियमितताएं हुईं। कभी रात में फोन कर अगले दिन सुबह पेशी की सूचना दी गई, तो कभी गूगल मीट के माध्यम से सुनवाई की बात कहकर बैठक में उपस्थित रहने के बावजूद अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया गया। अधिवक्ता का कहना है कि कई बार सुनवाई होने के बाद भी उन्हें अंतिम आदेश की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में आवेदक पक्ष ने पूरी कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। इPeriodic बीच रेलवे के अधिकारी, कमर्शियल इंस्पेक्टर और आरपीएफ के जवान अचानक कॉम्प्लेक्स पहुंच गए। आवेदक पक्ष का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों के ताले तोड़े गए और अंदर रखा सामान बाहर निकालकर ट्रक में भर लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई से संबंधित आदेश दिखाने की मांग की, लेकिन आवेदक पक्ष का दावा है कि उन्हें कोई न्यायालयीन आदेश नहीं दिखाया गया। इसके बाद रेलवे की टीम सामान लेकर रवाना हो गई। इस दौरान आवेदक पक्ष और रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर तथा आरपीएफ जवानों के बीच जमकर बहस हुई और मौके पर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। आवेदक पक्ष का कहना है कि बकाया राशि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे न्यायालय के अंतिम आदेश का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन बिना स्पष्ट जानकारी और आदेश की प्रति उपलब्ध कराए दुकानों का ताला तोड़कर सामान ले जाना उचित नहीं है। वहीं जब्त सामान की नीलामी किए जाने की बात भी सामने आई है। दूसरी ओर रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर का कहना है कि संबंधित पक्ष को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे न तो सुनवाई में उपस्थित हुए और न ही बकाया राशि का भुगतान किया गया। इसी आधार पर रेलवे की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। अधिकारी के मुताबिक, जब्त किए गए सामान को रेलवे की निर्धारित प्रक्रिया के तहत पार्सल के माध्यम से भेजा जाएगा और इसके बाद नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे का दावा है कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। हालांकि आवेदक पक्ष इन दावों पर सवाल उठा रहा है और न्यायालय में मामला लंबित होने का हवाला दे रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में दो पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। एक तरफ आवेदक पक्ष कार्रवाई की प्रक्रिया और आदेश की प्रति नहीं मिलने पर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ रेलवे इसे नोटिस और बकाया राशि के आधार पर की गई कार्रवाई बता रहा है। ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि रेलवे के संपदा अधिकारी का अंतिम आदेश क्या था, जब्ती और नीलामी की कार्रवाई किस आधार पर की गई और हाईकोर्ट में लंबित मामले का इस कार्रवाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इन सवालों के जवाब संबंधित दस्तावेजों and न्यायालयीन आदेशों से ही स्पष्ट हो सकेंगे।
0
0
Report

शराबी पोते ने दादा की बेरहमी से पिटकर हत्या कर दी: बिलासपुर में सनसनी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी पोते ने अपने ही दादा की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी तुलाराम चंद्राकर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी को मायके जाने से रोकने के लिए दादा पंचराम चंद्राकर ने आरोपी को नहीं रोका, इसी बात को लेकर तुलाराम अपने दादा से नाराज था। इसी नाराजगी में आरोपी ने लात-मुक्कों से दादा की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी तुलाराम चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report

Pre-matric छात्रावास योजना से ग्रामीण और कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा- पोषण में बदलाव

Kawardha, Chhattisgarh:छात्रावासों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान बनी छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा के साथ पोषण को भी मिल रहा बढ़ावा अस़नुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्री-मैट्रिक छात्रावास एवं आश्रम योजना बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभाग द्वारा इन छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के मेस संचालन के लिए छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराई जाती है। समय-समय पर इस राशि में वृद्धि भी की गई है, जिससे विद्यार्थियों को भोजन एवं दैनिक आवश्यकताओं की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मिल रहा है। घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को रहने और भोजन की सुविधा मिलने से उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होता है। वहीं, छात्रावास का बेहतर वातावरण बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करता है। निश्चित रूप से यह योजना शिक्षा के अवसर बढ़ाने के साथ सामाजिक समानता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top