Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Muzaffarpur842001

बहार में बाबू जगजीवन राम, कांशीराम और रामसुंदर दास को भारत रत्न देने की मांग तेज

MKManitosh Kumar
Feb 09, 2026 12:31:31
Muzaffarpur, Bihar
Bihar me fir uthi babu Jagjivan Ram, Kanshi Ram aur Ram Sundar Das ko Bharat Ratna dene ki maang. Muzaffarpur me Rajd ke purv vidhayak Lal babu Ram ne jhulus nikala aur sarkar se in teeno ko Bharat Ratna dene ke sath kai badi maang kar di. Saath hi kahaa ki Sant Shirdharani Ravidas ji aur Baba Saheb Ambedkar ki jeevani kaksha 1-12 tak ke pathyakram me shamil ki jaaye. Iske atirikt Bihar Vidhan Sabha parisar me Baba Saheb ki aadm-kad pratima lagane ki maang bhi thi. Rajd neta bina aur purv vidhayak Lal babu Ram ne Muzaffarpur me 649vi Ravidas Jayanti ke avsar par sarkar se kai badi maang rakhi. Unhone vikas mitr aur tola sevak ko rajyarkmi ka darja dene ki maang ki, saath hi Mamata Di, Asha Di, Jeevika Di ki 40 hazar manday ki maang ki. Protnati me aarason ke sath Mahar Regiment punah bahal karne ki maang bhi ki gayi.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Feb 09, 2026 14:21:52
Jehanabad, Bihar:बिहार में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के बीच जहानाबाद से एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा के प्रति समर्पण की नई मिसाल कायम की है। शहर के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर उस समय सभी हैरान रह गए, जब एक छात्रा शादी के जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए सीधे परीक्षा देने पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, रतनी प्रखंड के खैरा गांव की रहने वाली वर्षा कुमारी की शादी सोमवार की अहले सुबह गया जिले के पहाड़पूर गांव में संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बीच भी वर्षा ने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और बिना समय गंवाए सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचकर इतिहास विषय की परीक्षा दी। शादी के लाल जोड़े और गहनों में सजी दुल्हन को परीक्षा केंद्र पर देखकर अन्य छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहता था, जिससे कुछ समय के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस को भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी। वर्षा कुमारी और उनके परिजनों ने बताया कि शादी आज सुबह ही हुई थी, लेकिन परीक्षा देना बेहद जरूरी था। इसी कारण वह सीधे मंडप से परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी ने भी छात्रा के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उसने समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश पेश किया है। वर्षा कुमारी का यह कदम यह साबित करता है कि शादी और सामाजिक रस्में अपनी जगह हैं, लेकिन शिक्षा और करियर के प्रति जिम्मेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका यह साहसिक निर्णय आज के समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आया है।
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Feb 09, 2026 14:21:31
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली उत्तर प्रदेश में बीती 26 जनवरी को यूजीसी के नए नियमों और कथित धार्मिक अपमान और एससी एसटी एक्ट के विरोध में इस्तीफा देकर चर्चाओं में आने वाले निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शामली कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना आरोप पत्र प्राप्त करने के लिए समय मांगा। उन्होंने बताया कि वे बीती 26 जनवरी को पद से इस्तीफा दे चुके थे और शासन ने उन्हें अवैधानिक तरीके से निलंबित कर दिया था। आरोप पत्र के संबंध में उनके द्वारा एक माह का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा समाज इस समय पूरी तरह क्षत विक्षत हो चुका है और केंद्र सरकार की डिवाइड एंड रूल पॉलिसी से एससी एसटी एक्ट ने जनरल, ओबीसी को विभाजित किया है। वे यूजीसी एक्ट के जरिए जनरल और ओबीसी को दुबारा विभाजित करने की कोशिश को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक गुजराती सरदार पटेल ने 562 रियासतें जोड़ी थीं, जबकि ये लोग अब उनमें से देश को तोड़ना चाहते हैं। बुजंारी में सनातन को मानने वाले 85 प्रतिशत जनरल और ओबीसी समुदाय को नजरअंदाज करते हुए यूजीसी 2026 और एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान लागू कर दिए गए हैं ताकि देश के हित प्रभावित हों। उनका दावा है कि सभी योजनाओं के पैसे कॉन्ट्रैक्टिंग के माध्यम से लूटे जाते हैं और ब्राह्मण समाज से आने वाले अधिकारीयों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वे कहना चाहते हैं कि देश में कानून के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन भी होंगे।
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh
Feb 09, 2026 14:20:42
Kurali, Punjab:ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪਰਹਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅੰਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਸ਼ਹਿਰ ਕੁਰਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੁਰਾਲੀ:-ਅੱਜ ਸ਼ਹਿਰ ਕੁਰਾਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਸਐਚ ਓ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਮੇਨ ਲਾਈਟ ਚੌਂਕ ਤੇ ਆ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਇਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸਐਚ ਓ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰਹਾਰ ਚਲਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆ ਅੱਜ ਸ਼ਹਿਰ ਕੁਰਾਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅੰਸਰਾਂ ਅਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀਆਂ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬੰਦ ਵੀ ਕੀਤੇ।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 14:19:53
0
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 09, 2026 14:19:03
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 09, 2026 14:18:50
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी के रिटायरमेंट होने के छह माह बाद सामान्य भविष्य निधि (GPF) की राशि से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड लेक्चरर को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया। दरअसल, मामला जांजगीर-चांपा जिले के پामगढ़ निवासी लक्ष्मीनारायण तिवारी से जुड़ा है। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ससहा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे। लक्ष्मीनारायण तिवारी 31 जनवरी 2011 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रिटायरमेंट हुए थे। रिटायरमेंट के करीब 12 साल बाद महालेखाकार कार्यालय रायपुर ने उनके GPF खाते में ऋणात्मक शेष दर्शाते हुए उनके खिलाफ वसूली आदेश जारी कर दिया। इस आदेश से परेशान होकर लक्ष्मीनारायण तिवारी ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और ऋषभदेव साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर वसूली आदेश को चुनौती दी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने कोर्ट में तर्क दिया। उन्होंने कहा कि जबलपुर हाईकोर्ट के रामनारायण शर्मा बनाम मध्यप्रदेश राज्य मामले में यह स्पष्ट किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के डीआर मंडावी बनाम छत्तीसगढ़ शासन और हृदयनारायण शुक्ला बनाम छत्तीसगढ़ शासन मामलों में भी यही बात कही गई है।इन फैसलों में कहा गया है कि शासकीय कर्मचारी के रिटायरमेंट के 6 माह के भीतर ही देयकों की वसूली की जा सकती है। उसके बाद वसूली करना नियमों के खिलाफ है।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम, 1976 के नियम 65 का हवाला देते हुए बताया गया कि यदि किसी शासकीय सेवक के GPF खाते में ऋणात्मक शेष पाया जाता है, तो सेवानिवृत्ति की तिथि से केवल 6 माह की अवधि के भीतर ही वसूली की जा सकती है। निर्धारित समय-सीमा के बाद GPF राशि से किसी भी प्रकार की वसूली कानूनन गलत है।हाईकोर्ट ने प्रस्तुत तर्कों और न्यायिक दृष्टांतों से सहमति जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के 12 साल बाद जारी किया गया वसूली आदेश विधि के विपरीत है। इसके बाद न्यायालय ने कार्यालय महालेखाकार रायपुर की ओर से जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 09, 2026 14:18:28
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रोशित महिला ने बीच सड़क पर एक ऑटो चालक के कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, महिला का आरोप था कि ऑटो चालक ने मासूम बच्चियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की है। गुस्से से तमतमाई महिला ने चालक को सरेआम गालियां देते हुए उस पर जमकर हाथ चलाया, जबकि आरोपी चालक पूरे समय भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताते हुए रहम की भीख मांगता नजर आया। सड़क पर काफी देर तक चले इस ड्रामे के दौरान तमाशबीनों का जमावड़ा तो लगा रहा, लेकिन कानून को हाथ में लिए जाने के बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी शून्य रही। अंत में महिला थाने चलो चिल्लाते हुए चालक को उसी के ऑटो में बिठाकर वहां से ले गई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए कि आखिर सरेराह हुए इस ऑन द स्पॉट फैसले के बाद असल में क्या हुआ।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 09, 2026 14:18:10
Jaipur, Rajasthan:मैकडॉनल्ड् रेस्टोरेंट पर कार्रवाई अनुपयोगी बेहद घटिया, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य तेल में फ्रेंच फ्राइस हो रही थी तैयार 100 किलो दूषित सामग्री नष्ट कराई शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग जयपुर ने सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने गौरव टावर स्थित दो रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि टीम को मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान जिस रिफाइंड पामोलीन खाद्य तेल में फ्रेंच फ्राइस और अन्य खाद्य पदार्थ तले जा रहे थे उसका टी पी सी निर्धारित अधिकतम मात्रा 25 से बहुत अधिक पाया गया। जिस तेल में नॉन वेज फ्राई किया जा रहा था उस का टी पी सी 28 एवं जिसमें वेज खाद्य तेल जा रहे थे उसका टी पी सी 31 पाया गया जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। टी पी सी एक मापदंड है जो खाद्य तेल की क्वालिटी को बताता है। इसकी मात्रा 25 से अधिक होने पर तेल एक तरह से विषाक्त हो जाता है जिसमें कैंसरकारक तत्व बन जाते हैं और ट्रांस फैट की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है जो दिल की बीमारियों का बहुत बड़ा कारण है। टीम ने पाया कि मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में जो तेल उपयोग में लिया जा रहा था यह अत्यधिक काला और और अनुपयोगी हो चुका था फिर भी इसे लगभग 150 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर उसमें खाद्य पदार्थ तले जा रहे थे।इस तेल के नमूने लेकर लगभग 40 लीटर तेल को नष्ट करवाया गया इस तेल ने सुबह से रात तक फ्राइंग की जा रही थी। मौके पर उपस्थित मैनेजर संभव भारद्वाज को तुरंत प्रभाव से फ्रेश तेल उपयोग में लेने हेतु पाबंद किया गया। कोल्ड रूम में प्लास्टिक की कैरेट में सड़े गले टमाटर रखे थे मौके पर 40 किलो टमाटर नष्ट करवाए गए। एक अन्य रेस्टोरेंट चाट का चस्का में पाई गई दूषित खाद्य सामग्री लगभग 25 किलो को नष्ट करवाया गया एवं खाद्य तेल का एक नमूना लिया गया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी,राजेश नागर के साथ प्रोबेशनरी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शामिल रही।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Feb 09, 2026 14:17:54
Jaipur, Rajasthan:जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। IG राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-01, जोन-02, 10 और जोन-07 में सड़क सीमा व सुविधा क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-01 में बगड़िया भवन से स्टेच्यू सर्किल होते हुए पृथ्वीराज मार्ग तक दोनों ओर सड़क सीमा पर किए गए करीब 60 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। थड़ियां, ठेले, बांस-तंबू, तिरपाल, काउंटर, टेबल-कुर्सियां, होर्डिंग और साइन बोर्ड लगाए गए थे, जिन्हें जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से हटाया गया।इसी तरह जोन-02 व 10 में मुख्य दिल्ली रोड, आमेर में कुंडा चेक पोस्ट से सड़वा मोड़ तक सड़क सीमा पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान लोहे के एंगल, टीनशेड, रेलिंग, पोल, होर्डिंग, चबूतरे, रैम्प, बाउंड्रीवाल, मलबा और कबाड़ सामग्री हटाकर मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया गया। वहीं जोन-07 के ऑफिसर्स कैम्पस विस्तार क्षेत्र में सुविधा भूमि पर करीब 40×55 फीट में बनी सीमेंट ब्लॉक की टीनशेडनुमा कोठरी को ध्वस्त किया गया。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 09, 2026 14:16:55
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से सामने आए नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जयकुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृत नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के बुलढाना से सकुशल वरामद कर सुल्तानगंज लाया गया है। बालिका का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने मामले में अपहरण और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे सहयोगी आरोपी की तलाश तेज़ी से जारी है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। नाबालिग की सुरक्षित वापसी को लेकर शनिवार को साहू समाज ने सुल्तानगंज थाना परिसर में प्रदर्शन किया था। एसडीओपी अनिल मौर्य ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top