842001
भीम आर्मी का तांडव: दलित किशोरी की हत्या के बाद भड़के सदस्य
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के गोपालपुर गांव में दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित भीम आर्मी के सदस्यों ने जमकर तांडव मचाया। उन्होंने दर्जनों घरों में तोड़फोड़ की, पुलिस पर पथराव किया, और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया और कई लोगों को गिरफ्तार किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोस्वामी तुलसीदास जयंती कार्यक्रम से सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत उजागर
Noida, Uttar Pradesh:सनातन संस्कृति चेतना परिषद के तत्वावधान में पटना स्थित रविंद्र भवन में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित "तुलसी के राम" कार्यक्रम को संबोधित किया। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, करुणा एवं लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का महान कार्य किया। उनकी रचनाएँ हमारी सनातन संस्कृति, जीवन-मूल्यों और सामाजिक चेतना की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने तथा भारतीय जीवन-मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
अजमेर में ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान कैम्प ने कौम-धर्म एकता का संदेश दिया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में 1501वें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी सर्व धर्म कौमी एकता की ज़ानिब से बुध को फव्वारा सर्किल पर लगे कैंप ने लोगो ने अपनी मर्ज़ी से खून का अतिया दिया। इस कैम्प में तमाम मज़हब के लोगों ने खुशी से बड़ी तादाद में ब्लड डोनेशन किया। इस कैम्प का खास मकसद जरूरतमंद मरीजों को वक्त पर ब्लड मुहैया करवाना और समाज में खुना का अतिया के लिए बेदारी पैदा करना था। कैम्प में यूथ नौजवानों के ज़रिए अपने नबी पाक की मोहब्बत का इज़हार ब्लड डोनेशन करके दिया गया। मुंतज़मीन ने खून का अतिया करने वालो का शुक्रिया भी अदा किया और इस कार्यखैर को खिदमते खल्क बताया। ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर कैम्प का आगाज़ सुबह 10 बजे हुआ और शाम 4 बजे तक जारी रहा। प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर मोहम्मद नजीर कादरी ने सभी ब्लड डोनर और मदद करने वालो का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ऐसे सामाजिक ख़िदमात प्रोग्राम से आपसी भाईचारे, मोहब्बत और कौमी यकजहती को मजबूत किया जा सकता है,इस लिये इस तरह के प्रोग्राम होते रहना चाहिए। कैम्प में “रक्तदान महादान” का पैग़ाम देते हुए ज्यादा से ज़्यादा लोगों को मुस्तक़बिल में भी ब्लड डोनेशन के लिए बेदार किया गया। इस कैम्प में पहुंचे शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीक़ी ने भी शिरकत की और ब्लड डोनेशन कैम्प की तारीफ़ की।0
0
Report
गांदरबल में ईद मिलाद-उन्नाबी की वार्षिक शोभायात्रा, शांति और एकता का संदेश
Aram Pora, Ganderbal, Eid Milad-un-Nabi (SAW) Ganderbal with Spiritual Fervor. The grand Milad procession from Darul Uloom Gousia Kachan proceeds towards Ganderbal town, Devotees joined the procession with religious fervour and enthusiasm, spreading the message of peace, unity and brotherhood.0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षा और आत्मनिर्भरता योजनाओं की शुरुआत
Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की बहनों के लिए खास!रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ज्ञान भवन, पटना में गृह विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बिहार की बहनों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संकल्प का नव आरंभ किया। महिलाओं की उच्च शिक्षा एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 1,000 महिलाओं को PhD हेतु प्रतिमाह ₹10,000 की फेलोशिप तथा 2,100 महिलाओं को स्टार्टअप के लिए ₹50 हजार से ₹2 लाख तक की सहायता की शुरुआत की। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए "पुलिस दीदी" योजना के तहत पूरे बिहार में करीब 2,700 स्कूटी एवं 2,000 से अधिक मोटरसाइकिल से स्कूल-कॉलेज के आसपास बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। स्कूल-कॉलेजों में पुलिस दीदी की तैनाती से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। आज बिहार की करीब 1.81 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं और लगभग 43 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अगले दो वर्षों में एक लाख और जीविका दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं ही सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित बिहार की पहचान बनेंगी।0
0
Report
जमशेदपुर होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्या के पीछे विक्रम शर्मा बदला एंगल, गैंगवार की आशंका
Jamshedpur, Jharkhand:होटल कारोबारी की हत्या में बड़ा एंगल! विक्रम शर्मा हत्याकांड से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस जमशेदपुर जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में एक बड़ा एंगल सामने आया है. पुलिस को आशंका है कि उत्तराखंड के देहरादून में हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए निखार सबलोक की हत्या कराई गई. इस एंगल पर भी पुलिस होटल कारोबारी हत्याकांड की जांच कर रही है. सराइकेला पुलिस ने अखिलेश सिंह गिरोह के कई गुर्गों को हिरासत में लिया है. वहीं, हिरासत में लिए गए विक्रम शर्मा के करीबी से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. निखार सबलोक शहर के अपराधी गणेश सिंह का करीबी था. इसलिए विरोधी गिरोह ने निखार की हत्या कराई. वहीं, पुलिस इस हत्याकांड को जमीन विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है. इधर, पुलिस निखार की हत्या को लेकर अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद के अलावा गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला वाले एंगल से भी पुलिस की जांच चल रही है. जानकारी हो कि सोमवार की दोपहर चांडिल थाना क्षेत्र के आसानबनी में स्थित 10th माइल रेस्टोरेंट में होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अखिलेश और गणेश गिरोह हो सकते है आमने सामने निखार की हत्या का बाद शहर में गैंगवार होने की संभावना बढ़ गई है. आशंका है कि दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह और गणेश सिंह गिरोह आमने- सामने हो सकते है. अपराधिक गलियारों में इन दोनों गिरोह के आमने सामने आने की बात कही जा रही है. विक्रम शर्मा की हत्या में शामिल लोगों का गणेश सिंह से संबंध होने की बात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार होटल निखार सबलोक गणेश सिंह का काफी करीबी था. कोई भी काम करने के लिए वह गणेश सिंह का नाम लेता था. ऐसे में विरोधी गिरोह द्वारा निखार की हत्या गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला लेने की बात सामने आई है. पुलिस के लिए निखार हत्याकांड के खुलासे के साथ- साथ शहर में गैंगवार पर भी रोक लगाने की चुनौती बनी हुई है. डीआईजी कर रहे मॉनीटरिंग वहीं, निखार सबलोक की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा भी जमशेओदुर पहुंचे. उन्होंने सराइकेला एसपी और जमशेदपुर एसएसपी के साथ बैठक कर हत्याकांड की जानकारी ली. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. निखार सबलोक की हत्या को लेकर दोनों जिलों की पुलिस कार्रवाई कर रही है. डीआईजी ने अखिलेश और गणेश गिरोह पर नजर रखने की बात भी कही है. इधर, जिस रेस्टोरेंट में निखार की हत्या हुई वहां पुलिस की एक टीम अभी भी जांच कर रही है. जिस टेबल पर निखार बैठा था उसमें फिंगर प्रिंट्स लिए जा रहे है. सीआडीडी की एक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है.0
0
Report
9 सितम्बर को फतेहपुर नगर परिषद चुनाव, भीड़ के कारण तारीख बदली
Sikar, Rajasthan:सीकर फतेहपुर नगर परिषद चुनाव की तारीख में बड़ा बदलाव, अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को होगा मतदान। भाद्रपद अमावस्या के चलते चुनाव तारीख बदली, शहर में भीड़भाड़ और यातायात दबाव को देखते हुए लिया गया फैसला। आमजन के अनुरोध पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा था प्रस्ताव, आयोग ने दी स्वीकृति। फतेहपुर नगर परिषद کا चुनाव अब प्रथम चरण में 9 सितंबर को होगा, पहले द्वितीय चरण में 11 सितंबर को होना था।0
0
Report
Advertisement
बंध्याकरण के बाद मरीज की मौत, अस्पताल लापरवाही के आरोप, परिजन नाराज़
Jamui, Bihar:जमुई जिले के अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक 45 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने और जमुई सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अलीगंज प्रखंड के कैथा गांव निवासी सुरेंदर मांझी की पत्नी बसंती देवी के रूप में बताई गई है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज और व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, गांव की आशा कार्यकर्ता बसंती देवी को सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के लिए अलीगंज पीएचसी लेकर गई थी। आशा कार्यकर्ता ने ऑपरेशन के बाद सरकारी योजना के तहत राशि मिलने की बात भी बताई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को करीब शाम चार बजे महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन कराया गया。 ऑपरेशन के बाद काफी देर तक महिला को होश नहीं आया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल से उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के साथ उसकी गोतनी किरण देवी भी अस्पताल गई थी। परिजनों का कहना है कि महिला की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्हें फोन के माध्यम से मिली。 परिजनों के मुताबिक, जब वे अलीगंज पीएचसी पहुंचे तो वहां बताया गया कि मरीज को जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दरअसल, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अचानक क्यों बिगड़ी और रास्ते में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्थिति स्वास्थ्य विभाग की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बाइट.....परिजन0
0
Report
नेपाल के रसुवा में अचानक बाढ़, 291 विदेशी लापता; 105 भारतीय भी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल में फ्लैश फ्लड: रसुवा इलाके में आई अचानक बाढ़ के बाद 291 विदेशी नागरिक लापता बताए गए। 105 भारतीय लापता: नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश जारी: नेपाली प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लापता लोगों का पता लगाने में जुटी हैं। आंकड़ों का सत्यापन जारी: अधिकारियों के मुताबिक यह शुरुआती आंकड़ा है और इसमें बदलाव संभव है。0
0
Report
उदयपुर में मेनार के पास बस-ट्रक भिड़ंत: एक यात्री की मौत, दर्जनों घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के मेनार से बडी खबर, ओवरटेक के प्रयास में बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत, हादसे में वसा सवार एक यात्री की मौके पर हुई मौत, एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सुचना सवारी बस मंगलवाड चौराहे से उदयपुर की तरफ आ रही थी, खेरोदा थाना क्षेत्र के मेनार डाक बंगले के पास हुई दुर्घटना, सूचना पर खेरोदा थाना पुलिस और हाईवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल, पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसें 27–29 अगस्त तक निशुल्क
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है। 27 अगस्त की शाम से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 400 महिलाओं को साड़ी और मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए। फतेहगढ़ स्थित कलेक्टरेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम में कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, आदि सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महिलाओं को दिखाया गया। मुख्यमंत्री की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त की शाम से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई है। महिला अपने साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा पर ले जा सकती हैं। इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए भी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है। यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को अपनी उम्र के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ रखना होगा।कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक ब्लॉक की दो-दो महिलाओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा साड़ी और मिठाई का डिब्बा दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंची अन्य महिलाओं को भी साड़ी और मिठाई वितरित की गई। बताया गया कि करीब 400 महिलाओं को साड़ी और मिठाई के डिब्बे दिए गए। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं के लिए तीन दिन तक बस यात्रा निशुल्क की गई है। महिला अपने साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा पर ले जा सकती हैं। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी। इसके अलावा 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए भी निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा।कार्यक्रम के दौरान सीडीओ, डीडीओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
आज की प्रमुख खबर: उपलब्ध जानकारी नहीं मिली
Jaipur, Rajasthan:0
0
Report
कांदा एक्सप्रेस दिल्ली रवाना, 840 से घटाकर 500 टन, 42 घंटे में पहुंचेगी
Lasalgaon, Maharashtra:- लासलगाव येथून दिल्लीसाठी कांदा एक्सप्रेस अखेर रवाना... - 42 तासाच्या प्रतीक्षेनंतर कांदा एक्सप्रेस निघाली... - रेल्वे सुरक्षा बल आणि लासलगाव पोलिसांच्या मदतीने शेतकऱ्यांना त्यांच्या सहकाऱ्यांना रेल्वे ट्रॅकवरून केले बाजूला... - 840 टन ऐवजी 500 टन कांदा घेऊन कांदा एक्सप्रेस दिल्लीकडे रवाना... - 22 ते 24 तासांचा कालावधी लागणार या कांदा एक्सप्रेसला दिल्ली येथे पोहोचण्यासाठी...0
0
Report
Advertisement
पेपर लीक पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना, 19 अगस्त पेपर भी लीक
Raipur, Chhattisgarh:पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, सुशील आंनद शुक्ला ने कहा- भाजपा की सरकार ने युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया. दो पेपर लीक की बात पहले थी, अब जानकारी है कि 19 अगस्त का पेपर भी लीक हुआ. परीक्षाओं में भी पारदर्शिता नहीं है. वनपाल, पुलिस भर्ती जैसी परीक्षाओं पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हैं0
0
Report
एसआईआर के दूसरे चरण में अनमैप्ड मतदाताओं के दस्तावेज़ सत्यापन शुरू
Patran, Punjab:एसआईआर प्रक्रिया अब दूसरे चरण में पहुंच गई है। पहले चरण में जिन मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची के साथ मैपिंग नहीं हो सकी, उन्हें अनमैप्ड मतदाता माना गया है। अब ऐसे मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ-साथ सार्वजनिक सुनवाई की प्रक्रिया भी चल रही है। एसडीएम पातडां काला राम कांसल ने बताया कि पहले चरण में ऐसे कई मतदाता सामने आए, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनकी अपनी पुरानी वोट के साथ मैप नहीं हुआ। इसके अलावा उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी/नाना-नानी की वोट से भी उनका मिलान नहीं हो सका। ऐसे मतदाताओं को अनमैप्ड इलेक्ट्रर की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी सुनवाई की जा रही है। जिन मतदाताओं के लिए सुनवाई की तारीख, समय और स्थान निर्धारित किया गया है, उन्हें संबंधित सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़कर निर्धारित दिन और समय पर उसी स्थान पर पहुंचना होगा, ताकि वे सुनवाई की प्रक्रिया में शामिल होकर आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी प्रस्तुत कर सकें। यह प्रक्रिया सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में बूथों के अनुसार सुनवाई के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसी क्रम में संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं की सुनवाई निर्धारित बूथों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपनी सुनवाई से संबंधित नोटिस में दर्ज स्थान, तारीख और समय को ध्यानपूर्वक देखें और निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में सहयोग करें। इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
नेपाल त्रिशूली-भोटेकोशी के पानी बढ़ने से बगहा में बाढ़ की आशंका, प्रशासन सतर्क
Bagaha, Bihar:बगहा से नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पानी का बहाव तेज होने से नारायणी-गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी है। नेपाल में ग्लेशियर फटने (GLOF) के कारण त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों का पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नारायणी-गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति पैदा हो गई है। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारीtaranjot singh ने गंडक के किनारे बसे गांवों और नेपाल से सटे इलाकों में निगरानी और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग ने दियारा और निचले इलाकों के बांधों पर सतत निगरानी रखा है। सीओ और थानाध्यक्ष नदी-तट पर मुनादी कर रहे हैं ताकि लोग सतर्क रहें और अफवाहों पर भरोसा न करें।Chikharpur, चितवन, नुवाकोट आदि नेपाली जिलों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं और नेपाल के जल-विज्ञान विभाग के अनुसार पानी का बहाव तेज हो रहा है। हालात की जानकारी बगहा से संवाददाताओं के जरिए दी जा रही है; नाव सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखी गई हैं जबकि सरकारी नावों को चलाने की अनुमति है। प्रशासन ने लोगों से पहले से तैयारी रखने, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल निर्देशों का पालन करने को कहा है।0
0
Report
Advertisement
