Back
मतदान केंद्र के बाहर शराब की बोतलें, बिहार की शराबबंदी पर बड़ा सवाल
PKPrashant Kumar
Feb 06, 2026 17:00:42
Munger, Bihar
रतैठा मतदान केंद्र के बाहर बिखरी शराब की बोतलें, बिहार की शराबबंदी पर फिर उठे सवाल चुनाव के बीच बूथ पर मिला दर्जनों शराब की खाली बोतल, लाइन में खड़े मतदाता, पुलिस बनी तमाशबीन
मुंगेर : बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को मुंह चिढ़ाती एक हैरान करने वाली तस्वीर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पंचायत से शुक्रवार को सामने आई है। जहां पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान चल रहा था, वहीं मतदान केंद्र के ठीक सामने दर्जनों शराब की खाली बोतलें पड़ी पड़ी मिलीं। यह दृश्य न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि चुनाव के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलता नजर आया。
जानकारी के अनुसार रतैठा पंचायत में मनरेगा भवन को मतदान केंद्र बनाया गया था। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके बावजूद मतदान केंद्र के बाहर खुलेआम शराब की खाली बोतलें पड़ी रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है。
हैरानी की बात यह रही कि मतदाता इन्हीं शराब की बोतलों के पास लाइन लगाकर खड़े थे और बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी और सरकारी कर्मियों को यह दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, लेकिन न तो किसी ने बोतलें हटाने की जरूरत समझी और न ही किसी तरह की कार्रवाई की गई।
मीडिया कर्मियों द्वारा जब इस तस्वीर को कैमरे में कैद किया जाने लगा तो दूर से ही एक पुलिस पदाधिकारी ने यह कहते हुए टोक दिया कि “उधर मत देखिए, मतदान इधर हो रहा है।” हालांकि तस्वीरें खुद इस बात की गवाही दे रही थीं कि एक तरफ लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ शराबबंदी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
इस पूरी घटना को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शराबबंदी वाले बिहार में आज भी शराब का अवैध कारोबार जारी है और शराब पीने व बेचने वालों में पुलिस का खौफ कहीं नजर नहीं आता। अब सवाल यह है कि जब मतदान जैसे संवेदनशील मौके पर ऐसी स्थिति है, तो आम दिनों में कानून का पालन कितना हो रहा होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 19:15:120
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 06, 2026 18:46:030
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 06, 2026 18:45:490
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 06, 2026 18:45:420
Report