icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow1 Oct 2024, 05:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जहानाबाद के विधायक बोले—बिहार में कानून-व्यवस्था फेल, राष्ट्रपति शासन की मांग

Jehanabad, Bihar:जमुई की घटना पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. जहानाबाद से राजद विधायक राहुल कुमार ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जमुई की घटना राज्य को शर्मसार करने वाली है और बिहार के चेहरे पर काला धब्बा है. राजद विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि विपक्ष कार्रवाई में सहयोग के लिए तैयार है, प्रशासन अपराधियों को चिन्हित कर सख्त कदम उठाए ताकि सरकार का इकबाल कायम रहे. इसके बावजूद राज्य में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार उनके पीछे चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पुलिस और आम जनता का मनोबल गिर चुका है. राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. राजद विधायक ने कानून-व्यवस्था की विफलता के उदाहरण देते हुए कहा कि जहानाबाद में भी एक हत्या हुई है और दो फिरौती के मामले सामने आए हैं. उन्होंने दावा किया कि पहले जहां देर रात 12 बजे तक गतिविधियां चलती थीं, वहीं अब खौफ के कारण रात नौ बजे ही सड़कें सुनसान हो रही हैं. राजद विधायक ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चिंतन बैठक कर रहे हैं उन्हें बिहार के हालात पर चिंतन करना चाहिए. उन्होंने मांग उठाई कि वर्तमान सरकार से बिहार की व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो ऐसे में राज्य में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए.
0
0
Report

गाजियाबाद: इंदिरापुरम व कविनगर की मुठभेड़ में स्नैचर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ों के दौरान स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और घटना से संबंधित सामान बरामद किया है। पहली कार्रवाई थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित स्नैचर आमिर अली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस और पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया गया है। वहीं दूसरी मुठभेड़ थाना कविनगर क्षेत्र में हुई। कविनगर पुलिस टीम ने स्नैचिंग की घटना में शामिल एक आरोपी ईमरान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस सोने की टिक्की और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।
0
0
Report
Advertisement

डोडा में सर्दियों के लिए अग्रिम आपूर्ति भंडारण, दूरस्थ क्षेत्रों में राहत

Doda, Doda administration has stepped up its winter preparedness to ensure uninterrupted availability of ration, essential commodities and medicines in remote and snowfall-prone areas of the district. Deputy Commissioner Krishna Lal said Doda, being a hilly and far-flung district, remains vulnerable to disruption during heavy snowfall. To prevent shortages, the administration carries out advance stocking of essential supplies in areas that may become difficult to access during winter. He said the first phase of stocking is completed by October, while the next phase for the peak winter months begins by the end of October or the first week of November and continues up to March. The Deputy Commissioner said the CAPD Department has its own storage facilities, while ration has also been stocked at 57 Fair Price Shops across the district to ensure adequate supplies even when road connectivity is affected by adverse weather. He added that routine medical supplies are available at health institutions across the district, including sub-centres and dispensaries, to meet the healthcare requirements of people living in remote areas. Regarding the prevailing weather conditions, Krishna Lal said there is currently no need for any special advisory. However, in the event of heavy snowfall, people would be advised to avoid unnecessary travel and remain indoors. The administration has said that advance preparedness and timely stocking are aimed at ensuring that winter weather does not disrupt the supply of essential commodities or basic healthcare services in remote parts of Doda district.
0
0
Report
Advertisement

SDRF ने नर्मदा नदी में कूदे युवक को बचाकर जीवन बचाया

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-नर्मदा नदी में कूदे युवक को SDRF ने बचाया, लाइफ सपोर्ट रिंग के सहारे नदी से सुरक्षित निकाला. छोटी कसरावद नर्मदा नदी पुल से एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड विभाग बड़वानी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया पुल पर जो रस्सियां एवं लाइफ सपोर्ट रिंग बंधी हुई थी उसके सहारे युवक लटका हुआ था इसी दौरान SDRF/SDRF टीम बड़वानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू कर युवक को जीवित बचा लिया बचाए गए युवक की पहचान संयम पिता सुरेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी मनावर, जिला धार के रूप में हुई है
0
0
Report

भीकनगांव के जेतगढ़ में गरबा विवाद: दो आदिवासी गुटों के बीच पथराव-लाठी हमला

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जेतगढ़ में देर रात गणेश पंडाल में गरबा नृत्य को लेकर विवाद गहरा गया। गणेश पंडाल में गरबा को लेकर दो आदिवासी गुटों में संघर्ष हो गया। एक गुट के लोगों ने पंडाल पहुंचकर दूसरे गुट पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया । मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। संघर्ष में दो लोग घायल । पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर। मौके पर पहुंची पुलिस, तीन लोगो को किया गिरफ्तार, प्रकरण किया दर्ज । भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जेतगढ़ का कल रात्रि का मामला
0
0
Report
Advertisement

पटना के बुद्धा कॉलोनी में पार्षद पति पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की

Patna, Bihar:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम स्थित मां सुखिया अपार्टमेंट के बेसमेंट में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अपराधियों ने पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने से अनिल कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, वे बेसमेंट में कुर्सी पर बैठे थे. एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की. पांच गोलियां उनके शरीर में लगीं और वह जमीन पर गिर पड़े. अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर बेसमेंट में मौजूद लोग घबरा गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बोरिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पांचों गोलियां निकाल दीं. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. अस्पताल में उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि फायरिंग के पीछे क्या वजह थी और घटना की साजिश किसने रची. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल शूटरों और साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
0
0
Report

जौरा में संदीप गुप्ता की मौत से क्षेत्र में तनाव, प्रदर्शन जारी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के जौरा में संदीप गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद आज इलाके में तनाव का माहौल है। घटना से नाराज़ परिजनों और व्यापारियों ने जौरा बंद रखा है। वहीं, थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान संदीप गुप्ता की मौत हुई है。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है。 फिलहाल जौरा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। परिजनों और व्यापारियों की मांग है कि संदीप गुप्ता की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए。 अब देखना होगा कि जांच में संदीप गुप्ता की मौत की वास्तविक वजह क्या सामने आती है।
0
0
Report

हांसी के खेत की छत पर दीपक हत्या: बीयर और धारदार हथियार से वार

Hansi, Haryana:हाँसी खेत में कमरे की छत पर मिला खून से लथपथ दीपक नामक युवक का शव, हत्या का आरोप बीयर की बोतल और तेजधार हथियार से वार करने का आरोप, अजायब निवासी प्रिंस समेत अन्य पर केस; क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य हाँसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के बास थाना अंतर्गत धर्मखेड़ी गांव में खेत में पानी लगाने गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव खेत में बने कमरे की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान साहिल उर्फ दीपक के रूप में हुई है। मृतक के पिता होशियार सिंह ने रोहतक जिले के अजायब गांव निवासी प्रिंस और उसके साथियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, साहिल खेतीबाड़ी का काम करता था और रात खेत में पानी लगाने के लिए गया था। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि साहिल खेत में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही होशियार सिंह अपने परिजनों के साथ खेत में पहुंचे। वहां कमरे की छत पर साहिल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पुलिस को दिए बयान में होशियार सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा अशोक कटाई मशीन लेकर काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है, जबकि छोटा बेटा साहिल खेतीबाड़ी करता था। पिता का आरोप है कि अजायब निवासी प्रिंस और उसके साथियों ने मिलकर साहिल की हत्या की है। परिजनों ने वारदात में बीयर की बोतल और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया。 पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। बास थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। परिजनों के बयान के आधार पर एक नामजद आरोपी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

जयसमंद झील विसर्जन हादसे: दो युवकों की मौत, एक अस्पताल में उपचार जारी

Udaipur, Rajasthan:जयसमंद झील में गणपति विसर्जन के दौरान बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार जारी है। जावद मोटी काकर गांव से करीब 250 ग्रामीण गणपति विसर्जन के लिए गामड़ी के समीप जयसमंद झील पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे 10-12 युवक मूर्ति लेकर झील में उतरे, तभी तीन युवक गहराई में चले गए। नाविकों और ग्रामीणों ने दो युवकों को बाहर निकाला। मावालाल मीणा को सलूंबर से उदयपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शंकर पुत्र मनोहर मीणा का एमबी अस्पताल में इलाज जारी है। तीसरे युवक शंकरलाल मीणा की तलाश में रातभर गोताखोर और नाविक जुटे रहे। अलसुबह फिर शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में उसका शव बरामद कर लिया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की.
0
0
Report

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में बहन के साथ बदसलूकी: 4 गिरफ्तार, सुरक्षा पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में हमारी एक बहन के साथ हुई बदसलूकी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें कल देर रात इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से ही हम लगातार पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन के संपर्क में हैं और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बात की। वीडियो के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो,इसके लिए हम प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, सभी से विनम्र अनुरोध है कि घटना से संबंधित वीडियो को बच्ची के चेहरे अथवा पहचान के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। उसकी पहचान और गरिमा की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस भी लगातार इस दिशा में काम कर रही है कि बच्ची की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहे। समस्तीपुर की हर बेटी का सम्मान, सुरक्षा और गरिमा हमारी जिम्मेदारी है।
0
0
Report

सतना के जैतवारा में स्कूल वैन पलटी, 19-20 बच्चे घायल

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा दुदुआर गांव के पास हुआ। वैन में करीब 19 से 20 बच्चे सवार थे। हादसे में कई छात्रों के घायल होने की जानकारी है, जबकि दो बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वैन ज्ञान स्थली स्कूल की है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया। कुछ बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर व van के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस वैन चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ले रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top