811213
बिहार में बाढ़ के कारण चंडिका माता मंदिर में नवरात्रि पूजा पर रोक
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:नवरात्रि के दौरान भक्त शक्तिपीठ चंडिका माता के गर्भगृह में जलार्पण नहीं कर पाएंगे। बाढ़ के पानी के कारण गर्भगृह में लगभग 3-4 फीट पानी भर गया है। मंदिर प्रशासन ने मुख्य द्वार पर पूजा की व्यवस्था की है और नवनिर्मित भवन में केवल दर्शन की अनुमति दी है। मंदिर के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को साफ-सफाई की गई थी, लेकिन रात में बाढ़ आ गई। हजारों भक्तों के आने की उम्मीद है, लेकिन इस बार पूजा पर प्रतिबंध रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छिंदवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते हंगामा
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग प्रमुख के खिलाफ किया प्रदर्शन. कार्यकर्ता को पहनाया ज्ञानेश कुमार का मुकुट और हाथ में जंजीर छिंदवाड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट की ओर पहुंचे .कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बैरिकेट्स पार करने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा और दो फायर ब्रिगेड भी तैनात रही.कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का मुकुट पहने एक कार्यकर्ता को हाथों में जंजीर पहना कर प्रदर्शन किया और उसे कार्यालय से कलेक्टर ऑफिस तक जंजीरो के साथ ले गए. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की भी कोशिश की जिस पर पुलिस बल ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया और पुतले को बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगशर का भी प्रयोग किया गया .वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जिस प्रकार देश के चुनावों को प्रभावित किया राहुल गांधी का कहना है कि बार बार वोट की चोरी हो रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती थी मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग और एल आई बी को रिपोर्ट दी गई कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बन रहे है यहां पर भी वोट की चोरी हुई और वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए छिंदवाड़ा में भी काउंटिंग के पहले 2 घंटे लाइट बंद की गई और नकुलनाथ लोकसभा का चुनाव हार गए .उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण छिंदवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है .कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा जीतती आई है .निर्वाचन आयोग को अब स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है और हम इसी लिए ये आंदोलन कर रहे है.0
0
Report
कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान, महादेवी घाट अंत्येष्टि स्थल पर की साफ-सफाई, कलेक्ट्रेट में चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह* कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। मंत्री ने स्वयं सफाई करते हुए लोगों से सार्वजनिक और पवित्र स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनभावनाओं और जनाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पूर्व महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण और विकास का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर विशेष प्लेटफॉर्म तैयार कराए जा रहे हैं, जिनमें लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इस आधुनिक व्यवस्था से अंत्येष्टि के दौरान लकड़ी की खपत कम करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा। मंत्री ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के सार्वजनिक एवं पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बनें। इसके बाद मंत्री असीम अरुण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रों को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनके चित्रों के विषय और उनके सपनों के बारे में भी जानकारी ली। चित्रकला प्रदर्शनी देखी । *बाइट - असीम अरुण -मंत्री*0
0
Report
कट्ठीवाड़ा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, शराब-भरी कार ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार
Alirajpur, Madhya Pradesh:कट्ठीवाड़ा। क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कट्ठीवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक कार को ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुजरात भेजी जा रही थी शराब की खेप। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब भरकर ड्राई स्टेट गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी वाहन चालक के पास किसी प्रकार का परमिट नहीं था, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता और नियमितीकरण की मांग पर हड़ताल चेतावनी
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के पुरानी मंडी स्थल में बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले संभाग भर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 9 महीने से लंबित महंगाई भत्ता दिया जाए , ईसके साथ ही मोदी गारंटी के रूप में चुनाव के दौरान महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में जमा करने का वादा किया गया था लेकिन वह वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ, इसके अलावा कर्मचारी संघ ने सरकार को चुनाव के दौरान संविदा, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन के अंदर नियमित करने का वादा किया था उक्त वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की, इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने मांग नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी सरकार को दी है। बाइट गजेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ0
0
Report
बाराबंकी से मुंबई तक संजय त्रिपाठी का अभिनय सफर चर्चा में
Barabanki, Uttar Pradesh:मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले और लंबे समय से बाराबंकी से जुड़े अभिनेता संजय त्रिपाठी ने रंगमंच से लेकर मुंबई की फिल्मी दुनिया तक अपनी अलग पहचान बनाई है। दर्शनशास्त्र में परास्नातक की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रयागराज पहुंचे संजय का रुझान रंगमंच की ओर हुआ और यहीं से उनके अभिनय सफर की शुरुआत हुई। हालही मे रिलीज हुई फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे संजय त्रिपाठी ने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। फिल्म में उनके किरदार को दर्शक काफी सराह रहे हैं। संजय त्रिपाठी का परिवार मूल रूप से उन्नाव का है। उन्होंने रानी शंकर सहाय से प्राथमिक शिक्षा हासिल की और इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज से पढ़ाई की। उन्नाव के केशरगंज में उनका पैतृक घर है। आगे की शिक्षा उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की, जहाँ से दर्शनशास्त्र में परास्नातक किया। इसी दौरान उनका परिवार बाराबंकी आकर बस गया और बाराबंकी से उनका गहरा जुड़ाव हो गया। संजय चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता रेलवे में कार्यरत थे, जबकि माता गृहिणी थीं। परास्नातक के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए संजय प्रयागराज पहुंचे, लेकिन वहां उनका जुड़ाव रंगमंच से हो गया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के वागेश कुमार सिंह ने उन्हें रंगमंच से जोड़ा। इसके बाद उन्होंने लगातार कई नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने एनएसडी की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण की, लेकिन साक्षात्कार में चयन नहीं हो सका। वर्ष 2004-05 के आसपास संजय पूरी तरह मुंबई आ गए और फिल्मों में काम की तलाश शुरू की। फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने अपनी लघु फिल्म ‘ब्लड ब्रदर्स’ में उन्हें नशे के आदी व्यक्ति की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका दी। इसके बाद तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘शागिर्द’ में अनुराग कश्यप के साथ गैंगस्टर की भूमिका निभाई। इसके बाद संजय को हॉलीवुड फिल्मकार जेनिफर लिंच की फिल्म ‘हिस्स’ में काम करने का अवसर मिला। निशिकांत कामत की फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ में भी उन्होंने अभिनय किया। अनुराग कश्यप के साथ वे चर्चित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का हिस्सा रहे। अमोल गुप्ते के साथ ‘हवा हवाई’, राधिका आप्टे के साथ भारत-ब्रिटेन की फिल्म ‘बॉम्बैरिया’ और ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में भी उन्होंने काम किया। संजय त्रिपाठी को करीब 15 वर्ष पहले प्रियदर्शन की फिल्म ‘आक्रोश’ में भी काम करने का अवसर मिला था। करीब तीन वर्ष पहले रामोजी राव फिल्म सिटी में काम के दौरान उन्होंने प्रियदर्शन को इस पुराने जुड़ाव की याद दिलाई। प्रियदर्शन को भी वह बात याद आ गई। उन्होंने अपने सहयोगी के माध्यम से संजय को अपनी फिल्म के लिए बुलाया और इस तरह उन्हें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम करने का मौका मिला। संजय प्रियदर्शन को बेहद बेहतरीन फिल्म निर्देशक मानते हैं और उनके अनुसार प्रियदर्शन अपने आप में सिनेमा की एक विश्वविद्यालय हैं। उनकी फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। संजय कहते हैं कि दर्शकों का प्यार और समर्थन उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुंबई को दुनिया का सबसे अच्छा शहर मानने वाले संजय आज भी लखनऊ, उन्नाव और बाराबंकी में बिताए दिनों को याद करते हैं। उनका कहना है कि इन शहरों और यहां के लोगों से उनका भावनात्मक जुड़ाव आज भी बना हुआ है। बाराबंकी से अपने विशेष रिश्ते के कारण वह यहां के लोगों से मिलने वाले स्नेह और समर्थन को अपने लिए खास मानते हैं।0
0
Report
भारत 2030 तक विश्व चिकित्सा नेतृत्व के पथ पर तेज़ी से बढ़ेगा: डॉ शाह
Jaipur, Rajasthan:2030 तक वैश्विक चिकित्सा नेतृत्व की दिशा में भारत तेजी से बढ़ सकता है: डॉ. शशि शेखर शाह मजबूत हेल्थ सिस्टम, मेडिकल रिसर्च, एआई, डेटा और नवाचार बनेंगे भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख आधार जयपुर। भारत दशक के अंत तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की मजबूत स्थिति हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। देश की विशाल स्वास्थ्य व्यवस्था, चिकित्सकों को मिलने वाला व्यापक क्लिनिकल अनुभव, कुशल चिकित्सा मानव संसाधन, मजबूत फार्मास्व्टिकल सेक्टर तथा आधुनिक तकनीक और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता भारत को वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में नई भूमिका निभाने की क्षमता प्रदान करती है। यह विचार न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्रत चिकित्सक डॉ. शशि शेखर शाह ने बुधवार को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जयपुर में आयोजित अतिथि व्याख्यान के दौरान व्यक्त किए। डॉ. शाह ने कहा कि भारत की चिकित्सा व्यवस्था में पिछले वर्षों में उल्लेखनीय बदलाव आया है। आधुनिक उपचार सुविधाओं, तकनीकी क्षमताओं और अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में देश ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। भारत में उपलब्ध व्यापक क्लिनिकल एक्सपोजर और बड़ी संख्या में मरीजों से चिकित्सकों को मिलने वाला अनुभव भी देश की एक महत्वपूर्ण ताकत है। झुंझुनूं में जन्मे डॉ. शाह ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जयपुर से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की और बाद में अमेरिका में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। रिसर्च और इनोवेशन पर निवेश बढ़ाने की जरूरत डॉ. शाह ने कहा कि भारत को वैश्विक चिकित्सा नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मेडिकल रिसर्च, क्लिनिकल रिसर्च नेटवर्क, बायोमेडिकल इनोवेशन और हेल्थ टेक्नोलॉजी में निवेश को और गति देनी होगी। देश में मजबूत राष्ट्रीय क्लिनिकल रिसर्च नेटवर्क विकसित करने के साथ वैश्विक स्तर के क्लिनिकल ट्रायल, संयुक्त शोध परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), हेल्थ डेटा और डिजिटल हेल्थ आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले प्रमुख क्षेत्र होंगे। हालांकि एआई के उपयोग में तकनीकी क्षमता के साथ मानवीय विवेक और चिकित्सकीय निर्णय क्षमता का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। डॉ. शाह ने फार्मास्युटिकल उत्पादों और उन्नत चिकित्सा उपकरणों के घरेलू निर्माण, भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप चिकित्सा शिक्षा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास तथा चिकित्सा क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि फॉरेन कोलैबोरेशन, नॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता के आदान-प्रदान से भारत की चिकित्सा क्षमता को और मजबूती मिल सकती है। जयपुर बन रहा है महत्वपूर्ण मेडिकल हब डॉ. शाह ने कहा कि जयपुर भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ सेवाओं और नई तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से मरीजों का जयपुर आकर उपचार कराना यहां विकसित हो रहे चिकित्सा इकोसिस्टम की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे मजबूत मेडिकल इकोसिस्टम देश के वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि चिकित्सा क्षेत्र में होने वाला तकनीकी विकास समाज के सभी वर्गों तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और वहनीय स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में पहुंचना चाहिए। आने वाले समय में एआई, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल हेल्थ और अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक उपचार की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। रिसर्च, तकनीक और स्किल डेवलपमेंट पर संस्थान का फोकस महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एम. एल. स्वर्णकार ने कहा कि संस्थान रिसर्च, तकनीकी अपग्रेडेशन, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। बदलती चिकित्सा आवश्यकताओं के अनुरूप नई तकनीकों और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के साथ चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों के कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ रिसर्च, तकनीकी दक्षता और नवाचार को समान महत्व देना भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। संस्थान का प्रयास है कि विद्यार्थियों और चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों तथा तकनीकी बदलावों के अनुरूप बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। अतिथि व्याख्यान के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थ डेटा, तकनीकी नवाचार, चिकित्सा शिक्षा, क्लिनिकल ट्रायल, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ. वी. के. कपूर, डॉ. सुधीर सचदेव, डॉ. एस. एस. जायसवाल, डॉ. टी. सी. सदासुखी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. नृपेश सदासुखी, डॉ. राजगोविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक एवं मेडिकल विद्यार्थी उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
तीन महीने में 43 लाख की सड़क ध्वस्त, जांच फेल पर बुलडोजर चला
Kawardha, Chhattisgarh:तीनों महीनों में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल होने के बाद अधिकारी ने बुलडोजर चलवाया। कवर्धा। पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में लगभग 43 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क महज तीन महीने में खराब हो गई, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं ग्रामीण विकास योजना के तहत करीब 550 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। निर्माण के कुछ महीनों बाद सड़क की गिट्टी उखड़कर बाहर आने लगीं, इसके बाद ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और गुणवत्ता में अनदेखी की शिकायत विभाग से की। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जाँच कराई। कोर कटिंग के जरिए सड़क के सैंपल लिए गए और तकनीकी जांच के लिए लैब भेजे गए। जांच में सड़क गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर खरी न उतरने के कारण विभाग ने खराब हिस्से को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाइ शुरू कर दी। अधिकारियों ने ठेकेदार को खराब सड़क हटाकर दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगाई गई है। ठेकेदार ने लिखित रूप से गलती स्वीकारते हुए सड़क दोबारा बनाने का भरोसा दिया है। कार्रवाई से स्पष्ट है कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता होने पर विभाग अब मौके पर ही सख्त कदम उठा रहा है।0
0
Report
कांग्रेस का विरोध तेज: निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पैदल मार्च
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर खरगोन में आज देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर आफिस तक लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की गई। डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि जोशी, सुश्री डॉ विजय लक्ष्मी साधौ, विधायक केदार डाबर, विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में गंडक बांध टूटा, दर्जनों गाँव जलमग्न, लोगों में दहशत
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में नारायणी गंडक नदी का बांध टूट गया है, मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के जयमल डुमरी में बांध टूटा है. जिसके बाद दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. बांध टूटने से स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं और ऊंचे स्थान पर पलायन करने लगे हैं. नारायणी गंडक नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था, वहीं कई जगह बांध के ऊपर से भी पानी का बहाव होने लगा, जिसके बाद से ही लोग दहशत में आ गये, वहीं कुछ ही देर के बाद बांध पर दबाव बढ़ा और बांध टूट गया, जिससे जयमाल डुमरी और आसपास के कई पंचायत प्रभावित हो गये हैं. स्थानीय लोगो का डर है कि दूसरा बांध काफी कमजोर हैं, अगर दबाव बढ़ा तो ये भी टूट जाएगा फिर सैंकड़ों गाँव जलमग्न हो जाएगा. बांध टूटने की खबर के बाद प्रशासनिक टीम पहुंची है, वहीं स्थानीय लोग आक्रोशित हैं, स्थानीय लोगो का कहना है कि समय रहते अगर बांध की मरम्मत कर दी जाती तो बांध नहीं टूटता.0
0
Report
Advertisement
3 IAS को अतिरिक्त चार्ज: कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया
Jaipur, Rajasthan:3 IAS को अतिरिक्त चार्ज, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश0
0
Report
कुरुक्षेत्र में थर्ड गेट के सामने दुकानों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में थर्ड गेट के सामने दुकानों में लगी भीषण और भयंकर आग, मौके पर पहुँचि फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद0
0
Report
दिल्ली सचिवालय के पास प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय छात्राओं के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के आस्थाकुंज पार्क में बलात्कार की घटना और मुखर्जी नगर में छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के बाद से लगातार दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) की तरफ से छात्रों द्वारा सचिवालय के पास धरना प्रदर्शन किया जा रहा है दिल्ली सचिवालय के बाहर सुरक्षा को बढ़ाया गया है दोनों तरफ सड़क को बंद कर दिया गया है काफी ज्यादा बैरिकेडिंग देखी जा सकती है और दिल्ली पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी तैनात है0
0
Report
Advertisement
मेडिकल कॉलेज टेंडरों में विशिष्ट शर्त पर बड़े भ्रष्टाचार के आरोप
Jaipur, Rajasthan:Jaipur मेडिकल कॉलेज टेंडरों में ‘विशिष्ट शर्त’ का आरोप हजारों करोड़ के ठेकों में गड़बड़ी की शिकायत, पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव पर भी सवाल RTI कार्यकर्ता अशोक पाठक ने मुख्य सचिव से की उच्चस्तरीय जांच की मांग शिकायत में RSRDC की टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल G 3 और 75 बेड वाले मेडिकल कॉलेज भवन का अनुभव अनिवार्य करने का आरोप शिकायतकर्ता का दावा, शर्त से प्रतिस्पर्धा सीमित हुई, एक फर्म को फायदा अन्य ठेकेदारों को फर्म के साथ JV या सबलेट में काम लेना पड़ा RSRDC में टेंडर स्वीकृति की शक्तियों में बदलाव पर भी सवाल MD की पावर 25 से घटाकर 15 करोड़, चेयरमैन की पावर 50 से बढ़ाकर 150 करोड़ करने का आरोप NIT में शर्त जोड़ने के लिए बोर्ड मंजूरी नहीं लेने का भी दावा केंद्र तक शिकायत पहुंचने के बाद शर्त हटाए जाने का दावा RTI कार्यकर्ता का आरोप, ऊंची दरों पर टेंडर से राजकोष को नुकसान 18 महीने में पूरे होने वाले काम 50-60 महीने बाद भी अधूरे होने का दावा 10 फीसदी पेनल्टी के प्रावधान के बावजूद काम में देरी का आरोप मुख्य सचिव से जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग0
0
Report
संभल । संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज को अभी राहत नहीं .. हत्या समेत संगीन मामलों के 4 केस बरकरार
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगा NSA सुप्रीम कोर्ट के रद्द किए जाने के बाद ..बड़ी खबर । अभियोजन पक्ष के सरकारी वकील राहुल दीक्षित का बड़ा बयान - सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है, उसका पालन करेंगे, NSA में हो सकता है कमी रही हो ...लेकिन मुल्ला अफरोज पर हत्या और अन्य संगीन मामलों के 4 केस बरकरार है । यह सोचना गलत है कि मुल्ला अफरोज सभी केस से बरी हो गया है ...मुल्ला अफरोज के खिलाफ हत्या के 4 मामले अभी भी जिला जज की कोर्ट में विचाराधीन है । कल जिला कोर्ट में मुल्ला अफरोज पर लगे केस में अहम सुनवाई होगी । सरकारी बकील राहुल दीक्षित का दावा ....कल जिला कोर्ट में मुल्ला अफरोज और गुलाम की पत्रावली पर 313 CrPC / 351 की कार्रवाई होगी, मजबूत पैरवी कर सजा दिलाएंगे ।0
0
Report
युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगी पंचायती राज व्यवस्था ।
Mainpura, Bihar:नवादा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में पंचायत टास्क फोर्स को लेकर प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने की। मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से पंचायती राज व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं, पंचायत टास्क फोर्स के जिला प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 39 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को पंचायत, वार्ड, प्रखंड व जिला परिषद स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत और वार्ड में युवा समितियां गठित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि समितियां ‘एक भलाई और एक लड़ाई’ के तहत जनहित से जुड़े कार्य करेंगी।0
0
Report
Advertisement
