Back
मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर जल योजना की प्रगति पर बुडको-पीएचईडी को कड़ी फटकार दी
PKPrashant Kumar
Jan 30, 2026 18:02:34
Munger, Bihar
दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का कड़ा तेवर, बुडको और पीएचईडी अधिकारियों को लगाई फटकार कहा इंच इंच तक मालूम है मुझे।
मुंगेर :संग्रहालय सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में केंद्रीय पंचायती राज सह पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री तथा मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुडको और पीएचईडी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। जलापूर्ति योजनाओं में लापरवाही को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे वर्ष 2009 से मुंगेर जिले के सांसद हैं और जिले की स्थिति से भली-भाती परिचित हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “जिले की इंच-इंच जानकारी मुझे है, ऐसे में गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश न करें।”
उन्होंने बताया कि जलापूर्ति योजना के तहत शहर के सभी घरों में कनेक्शन तो दे दिए गए हैं और इसके लिए सड़कों की खुदाई भी की गई, लेकिन इसके बावजूद कई वार्डों में आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने बुडको के अधिकारी मनोज कुमार से कहा 222 करोड़ रुपये की योजना हैऔर इतनी बड़ी योजना के बावजूद आपको इसकी वास्तविक प्रगति की जानकारी तक नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 30, 2026 19:00:37Raipur, Chhattisgarh:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे; स्थिति पर जानकारी दी
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 30, 2026 19:00:270
Report
रायगढ़ पुलिस जवान ने मधुमक्खियों के हमले में फंसे युवकों की जान बचाई मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 30, 2026 18:45:430
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 30, 2026 18:31:110
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 30, 2026 18:30:480
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 30, 2026 18:30:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 18:15:120
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 30, 2026 18:03:270
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 30, 2026 18:03:040
Report
RSR.B. Singh
FollowJan 30, 2026 18:02:520
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 30, 2026 17:48:560
Report