811201
मुंगेर में न्याय की जीत, जीवन बीमा में मिले 3.66 लाख रुपये का चेक
Munger, Bihar:पांच साल बाद मुंगेर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक पीड़ित को न्याय दिलाया है। आयोग ने उसे भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से 3.66 लाख 600 रुपये का चेक सौंपा है। इस मामले में पीड़ित के पति नवल किशोर यादव को यह चेक सौंपा गया है। पहले सैनिक नवल किशोर यादव ने अपनी पत्नी के नाम से जीवन बीमा करवाया था और उसकी मृत्यु के बाद इस मामले को लेकर आयोग में केस दर्ज कराया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी प्रभारी के दौरे से भाजपा में समन्वय और चुनावी रणनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल के दौरे के क्या है मायने टिकट काटने जैसे कड़े फैसले लेने पर मंथन कर सकते है दिल्ली-लखनऊ के बीच सेतु सरकार और संगठन में पूर्ण सामंजस्य पर मंथन आंतरिक असंतोष और गुटबाजी का अंत करने की कोशिश गठबंधन और सूक्ष्म संकट प्रबंधन PDA नैरेटिव की काट ढूंढने की कोशिश सपा-कांग्रेस के सोशल इंजीनियरिंग को भेदने पर चर्चा होगी गैर-यादव ओबीसी और रूठे वोटर्स को मनाने पर चर्चा होगी पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर की री-बूट करने पर चर्चा होगी एंटी-इन्कंबेंसी का मुकाबला 2027 की चुनावी हैट्रिक की चुनौती पर चर्चा0
0
Report
Begusarai flood tragedy: toddler drowns, families in grief as administration faces security challenge
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित होने लगा है। बाढ़ के पानी में खेलने के दौरान एक मासूम बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव खेत से बरामद किया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर-5 की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर-5 की हैं, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर-5 निवासी रोशन यादव के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुकी है। घरों में पानी घुसने के बाद परिवार के लोग सामान सुरक्षित स्थान पर रख रहे थे। इसी दौरान गोलू कुमार पढ़ाई करने के बाद घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में जा गिरा। बच्चे के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने परिजनों को बताया कि गोलू का शव पास के एक खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाढ़ के बीच मासूम की मौत ने एक बार फिर प्रशासन और ग्रामीणों के सामने सुरक्षा की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
बिजनौर में सुरक्षा समीक्षा: कई नेताओं के गनर हटाने से हड़बड़ी मची
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिले के कई नेताओं के हटाए गनर। 12 भाजपा और एक सपा नेता के हटाए गनर। नेताओं के गनर हटाए जाने के बाद नेताओं मे मचा ह्ड़कंप। एसपी से लगा रहे गनर वापिस करने को गुहार। धामपुर से भाजपा विधायक अशोक राणा के बेटे प्रियंकर राणा और भांजे उदित नारायण के गनर हटाए गए, पूर्व मंत्री सपा नेता मूलचंद चौहान का गनर हटाया, चांदपुर भाजपा नेत्री पूर्व विधायक कमलेश सैनी का गनर हटाया, पूर्व बीजेपी सांसद शीशराम रवि का गनर हटाया, भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह का गनर हटाया, भाजपा नेता मौसम चौधरी का गनर हटाया, झालू नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता लोकेन्द्र चौधरी का गनर हटाया, भाजपा नेता सीपी सिंह का गनर हटाया, जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक का गनर हटाया, तुषार मलिक का गनर हटाया, यूपी के आबकारी मंत्री नीतिन अग्रवाल के खास रिश्तेदार बिजनौर के राघव स्वरूप का गनर हटाया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि का गनर हटाया गया।बिजनौर भाजपा के कई और नेताओं के गनर हटना भी तय है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने इन सभी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा LIU के द्वारा कराई थी LIU की जाँच रिपोर्ट के बाद ही एसपी ने ये फैसला लिया है। वही अभी बिजनौर के 10 से 15 भाजपा नेताओं के गनर और हट सकते है। जिनकी सुरक्षा की जाँच चल रही है। फिलहाल एसपी के इस कदम से जहाँ नेताओं मे ह्ड़कंप मचा हुआ है تو वही जिले की जनता खुश हो रही है।0
0
Report
Advertisement
जन्माष्टमी मेला लौट रहे परिवार पर अज्ञात वाहन की टक्कर, मां-बेटी की मौत
Sultanpur, Uttar Pradesh:जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को एक अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा और देवर घायल हो गए घटना देर रात गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास की है बताया जा रहा है कि इनायतपुर के रहने वाले अवधेश अपनी भाभी रेखा भतीजी वर्षा व भतीजे तेजस को लेकर गुप्तार गंज बाजार में जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे देर रात जब वह परिवार सहित बाइक से घर लौट रहे थे तभी बाबूगंज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे चारों लोग घायल हो गए सभी को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया जहां डॉक्टरों ने रेखा व बेटी वर्षा को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए हैं और वाहन की तलाश में जुटी है0
0
Report
गंगा-गंडक के उफान में वैशाली: जुरवनपुर थाने तक पानी में डूबा
Hajipur, Bihar:गंगा और गंडक के रौद्र रूप ने वैशाली में हाहाकार मचा दिया है.खेत डूबे, सड़कें डूबीं, खलिहान डूबे और अब मंदिर से लेकर थाना तक पानी में समा गया है. जुरवनपुर में बाढ़ का ऐसा कहर है कि हजारों लोग बेहाल हैं. मुख्य सड़क पर पांच फीट से ज्यादा पानी बह रहा है. तो थाना परिसर भी पानी से लबालब है.वैशाली के जुरवनपुर की हैं... जहां गंगा और गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है।नदी का पानी पहले खेतों और निचले इलाकों में पहुंचा.फिर मंदिर और बाजार को अपनी चपेट में लिया.और अब जुरवनपुर थाना परिसर भी जलमग्न हो गया है।राघोपुर से जुरवनपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब पांच फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और बाजार का फर्क मिट चुका है.चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।सबसे बड़ी चुनौती थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने है। थाना परिसर में पानी भरने के बावजूद पुलिसकर्मी ड्यूटी से पीछे नहीं हट रहे।पुलिसकर्मी नाव के सहारे गश्त कर रहे हैं और किसी तरह सुरक्षित ऊंचे स्थान तक पहुंचकर वर्दी पहनते हैं. फिर बाढ़ के बीच अपनी ड्यूटी निभाने निकल जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा था. लेकिन बीती रात से जलस्तर में अचानक तेजी आई। देखते ही देखते मुख्य सड़क, बाजार और थाना पानी में डूब गए।गंगा-गंडक के इस कहर ने साफ कर दिया है.यहां सिर्फ घर ही नहीं डूबे हैं.लोगों की जिंदगी भी पानी के बीच फंस गई है।0
0
Report
रतलाम में जन्माष्टमी: 60 फीट मटका एक प्रयास में उतारकर रिकॉर्ड बना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में देर रात जन्माष्टमी का खास उत्साह देखने को मिला। रात 12 बजते ही कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां छा गईं। हर तरफ जय कन्हैयालाल की गूंज सुनाई दी, तो मंदिरों के साथ शहरभर में जमकर आतिशबाजी हुई। मंदिरों में रात 12 बजे से पहले पट बंद कर दिए गए थे। जैसे ही 12 बजे पट खुले, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बधाइयां शुरू हो गईं। आरती हुई और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। वहीं शहर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रमों में भी रात 12 बजे के बाद भारी भीड़ नजर आई। ग्वाल टोलियों ने उत्साह के साथ मटकी फोड़ी। रतलाम के राम मंदिर पर इस बार 35 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां पहली बार 60 फीट ऊंची मटकी एक ही प्रयास में उतार ली गई। पहली ग्वाल टोली ने न किसी दूसरी टोली को मौका दिया और न ही दूसरे प्रयास का इंतजार किया। एक ही कोशिश में सफलता हासिल कर जन्माष्टमी का उत्साह और बढ़ा दिया।0
0
Report
Advertisement
दमोह जेल में कृष्ण जन्मोत्सव ने कैदियों को प्रेरित किया
Damoh, Madhya Pradesh:जिला जेल बना मथुरा, जेल अधीक्षक बने नंद बाबा..जेल के भीतर कृष्ण जन्म का अनूठा प्रदर्शन.. एंकर/ जेल के भीतर जन्म लेने वाले भगवान कृष्ण के जन्म को सदैव स्मृतियों में رکھنے और जेलों में बंद कैदियों और बंदियों को सद्कार्यों की प्रेरणा देने के लिए प्रदेश सरकार के जेल मंत्रालय ने अनूठी पहल शुरू की है और जेलों के भीतर कृष्ण जन्म उत्सव को मनाने के आदेश दिए तो जेलों में जन्माष्टमी का नजारा अलग था। दमोह जिला जेल में हुए आयोजन लोगों के लिए बड़ा दिलचस्प आयोजन बना। दमोह जेल में कैदियों और बंदियों ने स्टाफ के साथ मिलकर जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म का पूरा चित्रण उकेरा। कारागार का दृश्य उकेरते हुए जेल अधीक्षक नंद बाबा बने और कन्हैया को टोकरी में रखकर जेल से बाहर निकले रात के अंधेरे में बरसते पानी को दिखाते हुए बकायदा जमना जी से निकलने का दृश्य हूबहू प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा भजन संध्या पूजन और प्रसाद वितरण जैसी पुरानी परम्पराएं भी निभाई। जेल अधीक्षक के मुताबिक इन आयोजनों का महत्व धार्मिक तो है ही साथ हीं जेल में बंद कैदियों के लिए प्रेरणा देने और आने वाले जीवन में इसे आत्मसात कराने के उद्देश्य से किया गया है.0
0
Report
श्योपुर में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, विजयपुर में नदी उफान
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर दो दिन से हो रही लगातार बारिश से बिगड़े हालात , विजयपुर में क्वारी नदी में उफान , खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी , पुल के ऊपर से बह रहा पानी , विजयपुर टेटरा मार्ग बंद , सब्जी मंडी की दुकानें डूबी , कोठारी पैलेस में भी पानी भरने से गिरी दीवार, रनसिंह कालोनी में भरा पानी , दोनों तरफ पुलिस बल तैनात , मौके पर प्रशासन और पुलिस मौजूद0
0
Report
तेघरा के कृष्ण जन्मोत्सव मेले में कलाकारों की तगड़ी सांस्कृतिक धूम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में कृष्ण जन्माष्टमी मेले में कृष्ण जी पट खुलते ही जय कन्हैया लाल जी की गुंजायमान हुआ तेघरा । बेगूसराय जिला के तेघरा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न पंडालो में भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया । जहाँ बिहार समेत देश के विभिन्न कलाकारों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ श्री कृष्ण के भज पर झूमते नजर आये लोग। बताते चले कि तेघरा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला ऐशिया महादेव मे अपना महत्व रखता है। तेघरा बाजार मे लगभग 15 किलोमीटर की परिधि में मेला का आयोजन किया जाता है जहाँ हजारो श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रुपो का दर्शन करने पहुँचते है। वही मेला को लेकर प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। बतातें चले कि तेघरा मे आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला पन्द्रह किलोमीटर की दूरी पर देश के विभिन्न जगहो के कलाकारों के द्वारा अद्भुत पंडाल का निर्माण किया गया है।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी उत्साह, भक्तों की भारी भीड़
Darbhanga, Bihar:दरभंगा इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। दरभंगा। शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। भगवान श्री श्री राधा-कृष्ण बलदेव जी के अलौकिक श्रृंगार दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से 30 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण को 1008 भोग अर्पित किए गए, वहीं 108 किलो का विशेष केक भी चढ़ाया गया। दिनभर मंदिर परिसर में हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन और वैष्णव नृत्य से भक्तिमय माहौल बना रहा। रात में महाभिषेक और महाआरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के लिए व्रत प्रसाद और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।0
0
Report
यूपी भाजपा के सह प्रभारी जगदीश पटेल लखनऊ पहुंचे; डिप्टी सीएम ने मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा के सह प्रभारी जगदीश पटेल लखनऊ पहुंचे यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जगदीश पटेल से की मुलाकात0
0
Report
SBI ATM से AC इनडोर यूनिट चोरी: गिरफ्तार चोर का मामला
New Delhi, Delhi:SBI ATM में AC चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, हर्ष विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली में SBI ATM को निशाना बनाकर AC की इनडोर यूनिट चोरी करने पहुंचे चोर को हर्ष विहार थाना पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई AC इनडोर यूनिट और वारदात में इस्तेमाल आरी का ब्लेड बरामद किया गया है。 पुलिस के मुताबिक, 2-3 सितंबर 2026 की दरमियानी रात SBI ATM कंट्रोल रूम, मुंबई से हर्ष विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेवा धाम रोड, मंडोली स्थित SBI ATM में एक संदिग्ध व्यक्ति घुसा हुआ है。 सूचना मिलते ही रात में गश्त कर रही पुलिस टीम में शामिल SI संदीप, HC शशांक और HC जितेंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ATM के अंदर AC की इनडोर यूनिट चोरी करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय विपिन पुत्र वीरपाल, निवासी प्रताप नगर, सबोली, दिल्ली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई AC इनडोर यूनिट के अलावा आरी का ब्लेड भी बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल चोरी की वारदात में किया गया था。 इस मामले में FIR नंबर 265/26, धारा 332(c)/305(a)/305(e)/317(2) BNS के तहत थाना हर्ष विहार में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 3 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी घर में चोरी के एक मामले में शामिल रहा है, हालांकि वह घोषित बदमाश (BC) नहीं है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और SBI ATM कंट्रोल रूम से मिले समय पर इनपुट के चलते आरोपी को वारदात के दौरान ही पकड़ लिया गया और ATM में लगे उपकरण समेत सार्वजनिक संपत्ति को और नुकसान होने से बचा लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है。 बरामदगी: चोरी की गई एक AC इनडोर यूनिट वारदात में इस्तेमाल एक आरी का ब्लेड0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े का हार्दिक स्वागत, आस्था और परंपराओं का सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मा. राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी, आस्था, अध्यात्म और समृद्ध परंपराओं की पावन भूमि उत्तर प्रदेश में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!0
0
Report
गंगा जलस्तर बढ़ने से भागलपुर के प्रमुख विकास प्रोजेक्टों की रफ्तार धीमी पड़ गई
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसका असर अब सिर्फ निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर ही नहीं, बल्कि जिले की बड़ी विकास परियोजनाओं पर भी पड़ने लगा है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.15 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं सुल्तानगंज में गंगा 36.25 मीटर पर बह रही है और खतरे के निशान से करीब 1 मीटर 75 सेंटीमीटर ऊपर पहुँच चुकी है। कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर 32.30 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1 मीटर 21 सेंटीमीटर ऊपर है। नवगछिया इलाके में गंगा खतरे के निशान को छू रही है। बढ़ते जलस्तर ने जनजीवन के साथ-साथ विकास कार्यों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे फोरलेन पुल का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं सुल्तानगंज-अगुवानी पुल निर्माण कार्य पर भी गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर पड़ा है। इसके अलावा भागलपुर में बन रहे महत्वाकांक्षी मरीन ड्राइव परियोजना का काम भी प्रभावित हो रहा है। यानी गंगा का बढ़ता जलस्तर एक तरफ लोगों के लिए परेशानी और बाढ़ का खतरा लेकर आया है, तो दूसरी तरफ भागलपुर और आसपास के इलाकों की तस्वीर बदलने वाली बड़ी विकास परियोजनाओं की रफ्तार भी धीमी कर दी है। अब सबकी नजर गंगा के जलस्तर पर टिकी है, क्योंकि पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।0
0
Report
पटना में मानसून धीमा, 8 सितम्बर से मध्यम बारिश की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के साथ झमाझम वर्षा में कमी आई है। बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ 11 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के कारण उमस की स्थिति बने रहने के आसार हैं। राज्य के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 11 जिलों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। पटना में शुक्रवार को दिनभर उमस ने परेशान किया, लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी धूप निकलेगी और बीच-बीच में बारिश भी होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना में 5 से 10 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। खासकर 8 सितंबर को मध्यम बारिश हो सकती है। 9 और 10 सितंबर को एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधि सामान्य रही। पूर्वी बिहार के कई हिस्सों और बाकी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रानीगंज में सबसे अधिक 51 मिमी बारिश दर्ज की गई।0
0
Report
Advertisement
