Back
जमालपुर रेलवे अस्पताल निरीक्षण के साथ गंगा में नौका भ्रमण, कारखाने का भविष्य उज्जवल
PKPrashant Kumar
Dec 07, 2025 12:03:23
Munger, Bihar
जमालपुर रेलवे अस्पताल और कॉलोनियों का महाप्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण, गंगा में किया नौका भ्रमण
मुंगेर : दो दिवसीय दौरे पर जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद दाउस्कर ने दूसरे दिन रविवार को पूर्व रेलवे के मुख्य अस्पताल सहित रेलवे की प्रमुख कॉलोनियों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया तथा भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
महाप्रबंधक ने हाई डिपेंडेंसी वार्ड, आईसीयू, सामान्य वार्ड, अस्पताल की रसोई, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रियों एवं कर्मचारियों के परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसके उपरांत महाप्रबंधक रामपुर रेलवे कॉलोनी पहुंचे, जहाँ कॉलनी वासियों ने बाउंड्री वॉल, खेल मैदान, जल निकासी और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं। महाप्रबंधक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए सामुदायिक भवन एवं महिला समिति भवन के निर्माण तथा कॉलोनी को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की घोषणा की।
इसके बाद उन्होंने मुंगेर पहुंचकर अधिकारियों के साथ नाव से गंगा नदी का नौका भ्रमण किया और प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
पत्रकारों से बातचीत में महाप्रबंधक ने कहा कि जमालपुर कारखाने का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री द्वारा पूर्व में 140 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है तथा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। आने वाले समय में जमालपुर कारखाना प्रतिवर्ष 8 से 10 हजार वैगनों का निर्माण कर देश में वैगन निर्माण का अग्रणी केंद्र बनेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report