Back
मैट्रिक में मुंगेर टॉपर राखी कुमारी, रितिक कुमार और लोकेश भारद्वाज ने दूसरा-तीसरा स्थान पाया
PKPrashant Kumar
Mar 29, 2026 13:17:21
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर
मुंगेर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) का परिणाम घोषित कर दिया। इंटर परीक्षा की तरह मैट्रिक की परीक्षा में मुंगेर से राज्य के टाप टेन में कोई भी विद्यार्थी शामिल नहीं है। हालांकि संतोष की बात यह है कि जिला के तीनों टापरों को राज्य के टाप टेन से महज तीन से पांच अंक ही कम प्राप्त हुआ है। बताते चलें कि संग्रामपुर प्रखंड के हाई स्कूल मंझगांय की राखी कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। राखी कुमारी को कुल 478 अंक प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर रहे हाई स्कूल लोहची के छात्र रितिक कुमार को 477 अंक तथा तृतीय स्थान पर रहे गांधी उच्च विद्यालय कुतलुपुर के छात्र लोकेश भारद्वाज को कुल 476 अंक प्राप्त हुआ है।वही रहमतपुर वासा की सांभवी जिला में 474अंक प्राप्त कर चौथे स्थान रही
मैकेनिक की बेटी बनी जिला
जिला टांपर राखी कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय मंझगांय की छात्रा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक विद्याधर मिश्रा, चंदन कुमार तथा विभाष कुमार व अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग तथा स्वाध्याय के बल पर उसे यह सफलता मिली है। राखी ने कठिन सवालों का समाधान जानने के लिए मोबाइल का भी सहारा लिया। वह आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बन समाज की सेवा करना चाहती है। राखी के पिता मैकेनिक का काम करते हैं तथा रामपुर में पप्पू इलेक्ट्रानिक नाम की दुकान खोल रखे हैं। राखी के पिता पप्पू कुमार ने बताया की उसे तीन बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी इस बार इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी, लेकिन मंझली बेटी राखी जिला टांपर बनी। यह सुन कर बहुत खुश हूं। मुझे अपने बेटी पर नाज है। राखी की माँ ने कहा की हर बेटी को यही शिक्षा देते है वे जिला में टॉप करे
बाइट : राखी कुमारी जिला टॉपर
बाइट : राखी की माँ
a
बाइट राखी का पिता
किसान पुत्र के प्राप्त किया तीसरा स्थान
----------------------------------------------
जिले का तृतीय टापर लोकेश भारद्वाज सदर प्रखंड के कुतलुपुर दियारा स्थित बहादुरनगर गांव के कचहरी टोला वार्ड संख्या-17 का रहने वाला है। लोकेश के पिता पंकज कुमार सिंह किसान हैं तथा मां बुलबुल देवी गृहणी हैं। पंकज कुमार सिंह वार्ड संख्या-17 के वार्ड सदस्य हैं तथा आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं। पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकेश कुमार बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। परीक्षाफल प्रकाशन से पहले 26 मार्च को बीएसईबी के माध्यम से उसे पटना बुलाया गया था तथा वहां लिखित जांच भी की गई। लोकेश कुमार संसाधन की काफी कमी के बावजूद गांव में ही रहकर पढ़ाई किया तथा अपनी मेहनत के बदौलत इस स्थान को प्राप्त किया है। लोकेश भारद्वाज ने बताया कि उसके माता-पिता, चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे पढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। वह आगे पढ़ाई कर सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहता है।
एनडीए की तैयारी करना चाहता है :रितिक
---------------------------------------------
मैट्रिक परीक्षा में जिला में दूसरा स्थान पाने वाले रितिक को हाई स्कूल लोहची का छात्र है , रितिक ने 477 अंक यानी 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है. रितिक कुमार नाकी पंचायत के लोहची निवासी डिस्को साह का पुत्र है. पिता डिस्को साह की लोहची में एक छोटी सी मिठाई की दुकान है. रितिक पांच बहन और एक भाई है .परिवार के सदस्य बताते है कि रितिक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है. उसका पूरा फोकस पढ़ाई पर ही रहता है जबकि पिता मिठाई दुकान चलाकर अपनी पांच बेटियों की अच्छी परवरिश और उनकी तालीम में कोई कमी नहीं करते. पिता की गैरमौजूदगी में वह भी दुकान चलाता है और पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं करता. रितिक ने कहा की एनडीए की तैयारी करना चाहते है.
बाइट ; रितिक छात्र दूसरा स्थान।
आईएस बनाना चाहती सांभवी,
----------------------------------
असरगंज प्रखंड के रहमतपुर वासा गांव की 16 वर्षीय सुनील चौबे की पुत्री सांभवी, ने 474 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर सांभवी को बधाई दी। सांभवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत मां ब्रजरानी विद्या मंदिर से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा रामानंद एवं परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलालाबाद से पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को देते हुए उसने बताया कि वह प्रतिदिन 16 से 17 घंटे तक पढ़ाई करती थी। साथ ही, उसने कोचिंग भी ज्वाइन की थी। पढ़ाई के दौरान उसने इंटरनेट का उपयोग किया, लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। सांभवी ने कहा कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है.
बाइट : शाम्भवी छात्र
बाइट : प्रवीण कुमार शिक्षक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 14:18:020
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 29, 2026 14:17:530
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 29, 2026 14:17:430
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 14:17:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 14:17:240
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 14:16:450
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 14:16:230
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 29, 2026 14:16:110
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 29, 2026 14:15:58Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी में एक बार फिर बिजली की चिंगारी किसानों पर कहर बनकर टूटी है...
फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देने की तैयारी में जुटा है
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 29, 2026 14:15:510
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 14:15:390
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 14:15:15Noida, Uttar Pradesh:Exceptional height seen among the Dinka people in South Sudan, one of the tallest populations in the world.
0
Report
743
Report