Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खड़गपुर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे; झील में बोटिंग सुविधा का शुभारम्भ

PKPrashant Kumar
Dec 28, 2025 03:15:52
Munger, Bihar
आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ, झील में वोटिंग का भी उद्घाटन। मुंगेर:हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी 100 शैय्या क्षमता वाले नवनिर्मित हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ करेंगे। साथ ही खड़गपुर झील में वोटिंग (बोटिंग) सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। करीब 11.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जी+2 भवन वाले इस अत्याधुनिक अनुमंडल अस्पताल को उद्घाटन के एक वर्ष बाद वास्तविक रूप में स्वास्थ्य सेवाएं मिलने जा रही हैं। अस्पताल में आधुनिक मेडिकल उपकरणों की स्थापना और जांच का कार्य अंतिम चरण में है। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अस्पताल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआईसीएल) के वरीय अधिकारी, जिला एवं अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। शनिवार की शाम जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने अस्पताल परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्घाटन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को अस्पताल का पूर्ण लाभ मिल सके। नवनिर्मित अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के लिए 8 ओपीडी काउंटर, 3 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 3 एनआईसीयू, 6 पीआईसीयू, 6 आईसीयू, 6 शैय्या वाला इमरजेंसी वार्ड तथा प्रसव के लिए 4 शैय्या की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, आधुनिक जांच सुविधाएं, सीएसएसडी कक्ष, फायर फाइटिंग सिस्टम, मेडिकल गैस पाइपलाइन, ऑक्सीजन सपोर्ट एवं लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि इस अस्पताल भवन का विधिवत उद्घाटन 6 सितंबर 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी थीं। अब सेवाएं शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और गंभीर मरीजों को जिला मुख्यालय जाने की मजबूरी से निजात मिलेगी। मन की बात में होंगे शामिल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दौरे के क्रम में खैरा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनेंगे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन डीपीएम निखिल राज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक उमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 28, 2025 04:51:36
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 04:49:27
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 28, 2025 04:48:30
Noida, Uttar Pradesh:श्री माता वैष्णो देवी – नए वर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था नए वर्ष पर भारी भीड़ को देखते हुए भवन और आधार शिविर कटरा में सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में यात्रा में कमी जरूर देखी गई थी लेकिन नए साल के उपलक्ष्य पर देश के अलग अलग हिस्सों से श्रद्धालु कटरा पहुंच रहे हैं। रोज़ाना 25 से 30 हज़ार श्रद्धालु कटरा पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 31 दिसंबर और 1 जनवरी (नए साल पर) को 50 हज़ार श्रद्धालु रोज़ाना से आने के अनुमान हैं। श्र Shrine बोर्ड, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की है। निगरानी एवं मॉनिटरिंग भवन, यात्रा मार्ग और कटरा शहर में करीब 700 हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से 24×7 लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन की व्यवस्था बनाई गई है。 सुरक्षा तैनाती आधुनिक डॉग स्क्वॉड को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है。 बम निरोधक दस्ते, QRT टीम, और अतिरिक्त अर्धसैनिक बल संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद हैं。 भवन परिसर, भैरव घाटी, सांझी छत, अर्धकुंवारी, बाणगंगा, ताराकोट मार्ग और हेलिपैड क्षेत्र में कड़ी सतर्कता रखी जा रही है। कटरा शहर में कड़ी जांच कटरा शहर के प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जा रही है। वाहनों की गहन तलाशी और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी。 पुलिस और CRPF द्वारा लगातार पैदल गश्त जारी। भीड़ प्रबंधन श्र Shrine बोर्ड ने यात्रा के लिए टाइम स्लॉट आधारित यात्रा पर्ची जारी करने की व्यवस्था की है। बैरिकेडिंग, कतार प्रणाली और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को और मजबूत किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन सहायता केंद्र और फायर सर्विसेज अलर्ट मोड पर। श्रद्धालुओं से अपील सुरक्षा जांच में पूर्ण सहयोग करने की अपील। अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को देने की सलाह। समग्र स्थिति नए साल को देखते हुए कटरा और भवन में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर सुदृढ़ की गई है। उद्देश्य यह है कि लाखों श्रद्धालु निर्भय, सुरक्षित और सुगम वातावरण में दर्शन कर सकें।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 28, 2025 04:47:30
Malda, West Bengal:মালদা জেলার ১২টি বিধানসভার মধ্যে ৮টিতে ফ্যাক্টর সংখ্যালঘু ভোট। মূলতঃ রতুয়া,চাঁচল,মানিকচক, মালতিপুর,সুজাপুর,মোথাবাড়ি, হরিশ্চন্দ্রপুর ও বৈষ্ণবনগর এই বিধানসভাতে প্রার্থীদের ভাগ্য নির্ধারণ করে সংখ্যালঘুরা। আর এই সংখ্যালঘু ভোট নিয়ে বাজিমাত করতে ময়দানে কোমড় বেঁধে নেমেছে মিম থেকে আইএসএফ। ইতিমধ্যে হুমায়ন কবীর বৈষ্ণবনগর বিধানসভাতে তার দলের প্রার্থী ঘোষনাও করেছেন। বাড়ি বাড়ি প্রচার শুরু করেছে মিম। আইএসএফের নওসাদ সিদ্দিকি তার দলের হলে অধিকার যাত্রার সভা করে গেছেন চাঁচলে। ফলে সংখ্যালঘু বিভাজন রাজনীতিতে আসন্ন বিধানসভার আগে সরগরম মালদার রাজনীতি। যদিও তৃণমূল কংগ্রেসের জেলা সভাপতি আব্দুল রহিম বক্সির দাবী সংখ্যালঘুরা বোকা নয়। তারা সচেতন। তৃণমূল কংগ্রেসের সাথে আছেন সংখ্যালঘুরা। আর সংখ্যালঘুদের নিয়ে বিভাজনের রাজনীতি করে ক্ষমতায় আসতে চাইছে বিজেপি। মিমি থেকে আইএসএফ বিজেপিরই সহযোগী দল। অন্যদিকে বিজেপির মুখপাত্র অম্লান ভাদুরী বলেন সংখ্যালঘুদের ভোট নিয়ে ক্ষমতায় রয়েছে তৃণমূল। কিন্তু তাদের জন্য কিছুই করে নি। তাই সংখ্যালঘুরা তৃণমূল থেকে মুখ ফিরিয়ে নিচ্ছে。
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Dec 28, 2025 04:46:53
Delhi, Delhi:दिल्ली के जनकपुरी पंखा रोड पर बीती रात्रि एक मारुति की अर्टिगा कार में अचानक से भीषण आग लग गई और बीच सड़क पर कार धू धू कर जलने लगी हालांकि चालक ने कार से भाग कर अपनी जान बचाई उसके बाद कार पूरी तरह से जलने लगी और बीच सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया इसके बाद लोगों की सड़कों पर भीड़ लग गई हालांकि लोगों ने कार में लगी आग को बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में कार आग की भेंट चढ़ गई और इसके बाद दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन चालक की सूझबूझ से चालक की जान बच गई
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Dec 28, 2025 04:46:25
Jaipur, Rajasthan:चौमूं में उपजे विवाद के बाद अब हालात सामान्य इंटरनेट पर लगी रोक हटी फिर हुई इंटरनेट सेवा इंटरनेट चालू होते ही सोशल मीडिया सक्रिय हुए लोग विवाद से जुड़े कई तरह के वीडियो हो रहे वायरल सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्टों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने पर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई इधर ,सोशल मीडिया पर पत्थर बाजी का वीडियो हो रहा जमकर वायरल एतिहात के तौर पर स्पेशल टास्क फोर्स अभी हैं तैनात चौमूं में उपजे विवाद के बाद अब शांति का माहौल है... इंटरनेट से भी अब पाबंदी हटा दी गई है ...सब स्थितियां सामान्य हो गई है... लेकिन एतिहात के तौर पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता और स्पेशल टास्क फोर्स मौके पर मौजूद है। इंटरनेट से रोक हटने के बाद पत्थरबाजों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ....सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है... स्पेशल ऑपरेशन कमिश्नर राहुल प्रकाश ने कहा कि किसी भी तरह से कोई भी भ्रामक पोस्ट, अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी....
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Dec 28, 2025 04:45:53
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मझौली थाना अंतर्गत चौकी इंदारा क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्र अमन सिंह राजपूत के साथ मारपीट व धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपी राजा चौहान, शिवा राजपूत और राज राजपूत ने बर्रा धाम में छात्र को बुलाकर हॉकी-डंडों से पिटाया, गाली-गलौज की और पैर पड़वाने का वीडियो बनाया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि छात्रों में आपस का कुछ विभाग था जिसको लेकर उनके साथ बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई और उसके बाद पैर पड़वा कर माफी मंगवाई गई।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Dec 28, 2025 04:45:28
Pakur, Jharkhand:एरिया – पाकुड़ रिपोटर – सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट – ABT एंकर इंट्रो--पाकुड़ सदर प्रखंड के पोचाथोल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराजीय फुटबॉल टुनामेंट का भव्य समापन हुआ... तीन दिवसीय फुटबॉल टुनामेंट में पाकुड़ जिले के अलावे झारखंड के अन्य जिलो सहित बिहार, पश्चिम बंगाल की दर्जनों फुटबॉल टीमो ने भी अपना दमखम दिखाया... आयोजित फुटबॉल टुनामेंट के एफसी मरांडी स्टार कोलकाता एवं वन वन ब्लैक टाइगर शहरकोल फुटबॉल टीम के बीच फाइनल मैच हुआ...जिसमें कोलकाता की टीम ने एक गोल से जीत ली...आयोजित फाइनल मैच में हजारो की संख्या में खेल प्रेमी मैदान पहुंचे...फुटबॉल टीमो के बीच जबदस्त मुकाबला हुआ...और कोलकाता की फुटबॉल टीम ने जीत दर्ज किया...विजेता टीम को दो लाख रुपए एवं उपविजेता टीम को एक लाख रुपए पुरस्कार पंचायत के मुखिया पीटर मरांडी के द्वारा दिया गया...इस तीन दिवसीय खेल में कई प्रतियोगिताये आयोजित किया गया...टुनार्मेंट समापन के मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया...
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 04:40:17
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Dec 28, 2025 04:37:58
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद में दो अलग - अलग आग की दुर्घटनाएं देखने को मिली जहां पहला मामला जिले के एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कोयले से लदी ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग का है, जहां बहेरवा गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक से अचानक धुआं उठने लगा। हालात इतने गंभीर थे कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पेट्रोल पंप में मौजूद हजारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ एक बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकता था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। कोयले से लदी ट्रक में आग कैसे लगी। वहीं दूसरा मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है जहां कुसुम पेट्रोलपंप के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में टायर पंचर बनाने वाली दुकान में आग लग गई। इस घटना में भी धू - धू कर दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बरहाल सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू जरूर पा लिया।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Dec 28, 2025 04:37:32
Panna, Madhya Pradesh:-पन्ना में गरीबो के खाद्यान्न की कालाबाजारी, -खाद्य विभाग,राजस्व व पुलिस की टीम ने पकड़ा एक ट्रक से आ रहा खाद्यान्न -पन्ना के जनकपुर स्तिथ एक प्राईवेट दुकान में उतारा गया था खाद्यान्न से भरा ट्रक, 796 बोरी धान , 122 बोरी गेंहू और 25 बोरी चावल जब्त, एंकर-पन्ना जिला मुख्यालय से गरीबों के हक पर डाका डालने का एक बड़ा मामला सामने आया है।जनकपुर स्थित एक निजी दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली(पीडीएस)का भारी मात्रा में खाद्यान्न जब्त किया गया है।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है。 विओ- जानकारी के अनुसार देर रात बड़ागांव वेयरहाउस से अन्नदूत परिवहन ट्रक से जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के लिए भेजा जा रहा खाद्यान्न पन्ना-पहाड़ीखेड़ा सड़क मार्ग पर जनकपुर के पास एक प्राइवेट दुकान में उतार दिया गया।यहां से इसे ब्लैक में बेचने की तैयारी थी।इसी दौरान राजस्व विभाग को सूचना मिल गई। मौके पर संयुक्त कलेक्टर,तहसीलदार, कोतवाली टीआई और खाद्य विभाग की टीम पहुंची。 वाइस ओवर -- पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर जनकपुर के पास निजी दुकानों में धान उपार्जन अवधि के दौरान इसके अवैध भण्डारण सहित पीडीएस खाद्यान्न मिलने पर विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है। खाद्य, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति निगम, वेयरहाउसिंग के अधिकारियों ने लक्ष्मीपुर समिति की किसान टैग लगी हुई नीले रंग के धागे से डबल सिलाई युक्त 796 बोरी धान, पीडीएस का सील पैक बंद 122 बोरी गेहूं एवं 25 बोरी चावल अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जिला कलेक्टर के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकरण में आगामी कार्यवाही की जा रही है。 जप्त खाद्यान्न की अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top