Back
मुंगेर में घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट और विजिबिलिटी शून्य—कम्पकंपी ठंड जारी
PKPrashant Kumar
Jan 02, 2026 04:19:34
Munger, Bihar
मुंगेर में घना कोहरा, विजिबिलिटी लगभग शून्य, कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी।
जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोग काफी परेशान हैं। ठंडी पछुवा हवाओं के कारण लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिले के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने मुंगेर समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए कोहरा और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिले में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश तक बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी वजह से बिहार के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है, जिससे दिन-रात समान रूप से ठंड महसूस की जा रही है।
घने कोहरे का असर यातायात पर भी साफ देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्घा संख्या-80 पर वाहन चालकों को फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से राहत पाने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष ठंड अधिक पड़ रही है, जो फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाना मजबूरी बन गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 02, 2026 06:04:580
Report
MPManish Purohit
FollowJan 02, 2026 06:04:260
Report
G1GULSHAN 1
FollowJan 02, 2026 06:04:140
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 02, 2026 06:03:480
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 02, 2026 06:03:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 02, 2026 06:03:180
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 02, 2026 06:03:010
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 02, 2026 06:02:120
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowJan 02, 2026 06:01:590
Report
KSKULWANT SINGH
FollowJan 02, 2026 06:01:040
Report
0
Report
ABArup Basak
FollowJan 02, 2026 05:57:250
Report
0
Report