811213
बिहार के मुंगेर में साइबर पुलिस ने ठगी के 7.39 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर में साइबर थाना पुलिस ने ठगी के 7.39 लाख रुपये पीड़ित को वापस लौटाए। सूचना के अनुसार पूरबसराय के एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई द्वारा 16 बार में राशि ट्रांसफर हुई है। वहीं जांच में पता चला कि उनके मित्र आईटीसी कर्मचारी ने धोखाधड़ी की। साथ ही राशि वापस मिलने पर पीड़ित महिला ने खुशी के आंसू बहाते हुए थानाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डोटासरा: कांग्रेस विकास का विजन रखती है, BJP सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाती है
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस पार्टी विकास का विजन रखती है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर लडाने का काम करती है।- डोटासरा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ शहर में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ली। ओर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एकजुटता के साथ तैयारी के दिशा-निर्देश दिए। लक्ष्मणगढ़ के श्याम शरणम गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, विधानसभा चुनाव प्रभारी आनन्द सिंह, फतेहपुर विधायक हाकम अली, लक्ष्मणगढ़ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, निर्वतमान पालिका उपाध्यक्ष बनवारी लाल पाण्डेय, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग सहित पार्टी पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। ओर विकास का विजन रखती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल धार्मिक उन्माद फैलाकर आपस में लड़ाने का काम करती है यहां तो भारतीय जनता पार्टी 15 टुकड़ों में बटी है। उनको विकास से कोई लेना-देना नहीं वो तो कहती हैं हमें तो चुनाव जीता दो जिससे भ्रष्टाचार करें। डोटासरा ने वन स्टैट ओर इलेक्शन के सवाल पर कहा कि भाजपा ने संविधान का उल्लंघन किया है। जब 5 साल से चुनाव कराने का संविधान अनुच्छेद 243 ई ओर यु में पंचायत ओर निकाय के लिए 5 साल से अनिवार्य रूप से कराने का प्रावधान है। डोटासरा ने कहा कि 70 साल में आज तक नहीं हुआ। भाजपा के डरपोक लोग थे काम इन्होंने कुछ किया नहीं,बजट दिया नहीं, ओर काम करने का इनको अनुभव नहीं केवल पर्ची से काम करते थे। ओर कोर्ट ने डंडा कर दिया तो पंचायत ओर निकाय के चुनाव करवाने पड़ रहे हैं।0
0
Report
एटा में सावन के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट; SSP ने कांवड़ सुरक्षा संभाली
Etah, Uttar Pradesh:एटा में सावन के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए खुद मैदान में उतरे SSP डॉ. इलामारन जि, कांवड़ मार्ग पर SSP डॉ. इलामारन जि ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पुलिस सहायता केंद्र और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, SSP ने कांवड़ियों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित यात्रा करें, वहीं SSP ने संदिग्ध व्यक्तियों और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
सूरत के सनिया हेमाड गाँव में बाढ़, घरों में पानी, राहत कर्मी मदद पहुंचा रहे
Surat, Gujarat:એંકર: સુરત: સુરત શહેર પાસે આવેલા સનિયા હેમાદ ગામમાં ખાડી પૂરની કારણે સ્થિતિ અત્યંત ગંભીર बनी છે. સનિયા હેમાદ ખાડી હાલ ભયજનક સપાટીએ વહેતી રહી છે. જેના કારણે ગામના અનેક ફળિયાઓમાં લગભગ ૬ ફૂટ જેટલા પાણી ભરાઈ ગયા છે. ગામના મુખ્ય રસ્તાઓ પણ પાણીમાં ગરકાવ થઈ જતાં લોકો પોતાના ઘરોમાં કેદ થઈ ગયા છે. વાહનવ્યવહાર અસ્પષ્ટ બનતા જીવનજરૂરી વસ્તુઓ લાવવી ખૂબ મુશ્કેલ બની ગઈ છે. આ મુશ્કેલ સમયમાં સારોલ પોલીસે અસરગ્રસ્તોને રાહત સામગ્રી પહોંચાડીને સારવારૂં સહાય કરી છે. ગામમાં પાણી ભરાવાના કારણે લોકોએ જીવનજરૂરી વસ્તુઓ લેવા બહાર નીકળવું અશક્ય બન્યું છે. માહિતી આપવાં આવ્યા મુજબ, ચાલુ ચોમાસાની સિઝનમાં ત્રીજી વખત આ પ્રકારની ખાડી પૂરી થતાં村માં આ અફઝીસભર સ્થિતિ સર્જાઈ છે. સ્થિતિ પર લોકોમાં સુરત મહાનગરપાલિકા (મનપા) સામે ભારે આક્રોશ અને રોષ જોવા મળે છે.0
0
Report
Advertisement
गोरखालैंड मुद्दे पर गुरांग की बैठक: Draft कमेटी बनेगी और गृह मंत्री को भेजी जाएगी
Darjeeling, West Bengal:All Political Parties (State Holder) Meeting For Gorkhaland Issue Called By Bimal Gurung (GJMM) Decision Was Came Out That 'Draft Committee Will Be Form And Draft Will Summit To Amit Shah' All parties meeting which was called by the GJM President Bimal Gurung in which not only the political parties of hills had been called but also the Zen-G and 11 Community Demanding committee had also invited. And all participants had said that this time after 50 years In both place Center and State BJP Had form the govt and this time the Demand for Gorkhaland should be rise. And in today meeting it came out that the Draft Committee will be form in which all political parties representative along with the Zen-G. And the Draft which will be done that will be send to the Home Minister. The Meeting was held in Marwari Bhawan Darjeeling. Where GJM, BGPM, CPRM, IGJF, Other small parties of hills was attend. The meeting was around 6 hours.0
0
Report
चाय स्पेशल: नया फ्लेवर लॉन्च, ग्राहक उत्साहित
Noida, Uttar Pradesh:चाय स्पेशल0
0
Report
जौहर यूनिवर्सिटी नोटिस वापस लेने लिए सपा ने गांधी समाधि पर धरना दिया
Rampur, Uttar Pradesh:जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने के ख़िलाफ़ सपा महिला सभा प्रदेश सचिव नीलम यादव समेत 5 नामज़द सहित कई अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। एंकर: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को दिए गए नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश सचिव नीलम यादव ने गांधी समाधि स्थल पर धरना देने का प्रयास किया, पुलिस के अनुसार यह धरना बिना पूर्व अनुमति के आयोजित किया जा रहा था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम गांधी समाधि स्थल पहुंची और नीलम यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली ले जाया गया, वहाँ आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जमानत मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 117/26 दर्ज किया है, मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2) और 223 के तहत दर्ज किया गया है, पुलिस ने इस मामले में नीलम यादव समेत संदीप मौर्या, आरिफ, आरिफ खान, शाने आलम और के अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है, बताया जा रहा है कि नीलम यादव जौहर यूनिवर्सिटी को जारी नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर गांधी समाधि पर धरना देना चाहती थीं, हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
तुगलकाबाद GEN-G सम्मेलन में पीएम के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल पर बहस
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के युवा मोर्चा द्वारा तुगलकाबाद डीडीए ग्राउंड में GEN-G सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व सांसद दक्षिणी दिल्ली के रमेश बिधूड़ी पहुंचे हुए थे. इस दौरान GEN-G होने का असली मकसद युवाओं को समझाया गया. साथ ही जिस प्रकार से जंतर मंतर पर नीट की प्रश्न पत्र लीक होने पर गलत तरीके से छात्रों को बरगलाकर यह प्रदर्शन कराया गया था जिसमें गलत शब्दों का प्रयोग देश के प्रधानमंत्री के लिए किया गया. जो आज के GEN-G के लिए बहुत ही शर्मनाक है. वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम तुगलकाबाद में GEN-G के कार्यक्रम में पहुंचे हैं जहां बड़ी संख्या में युवा पहुंचे हैं और सभी युवा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं उन्होंने दौरान कहा कि जिस तरह से जंतर मंतर पर गलत तरीके से हमारे और आपके घर के बच्चों को बरगलाकर उनका माइंड वास कर आंदोलन किया जिसमें उनसे गलत भाषा का प्रयोग कर लिया गया जो बेहद शर्मनाक था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत अपशब्दों का प्रयोग किया गया जो बेहद जिंदगी जबकि भारत सरकार के द्वारा नीट की परीक्षा का जब प्रश्न पत्र लीक हुआ उसके तुरंत बाद ही री-नीट परीक्षा का एग्जाम कराया गया जिसका रिजल्ट भी आ गया है जिससे युवा काफी खुश थे इसके बावजूद युवाओं को गलत तरीके से इस आंदोलन में लाया गया जिनका मकसद कुछ और ही था. इतिहास गवाह है किसी भी सरकार को बनाने में यूथ का हाथ सबसे आगे रहा है पहले भी सरकार में मंत्रियों के इस्तीफा हुए हैं लेकिन क्या उससे सिस्टम बदला सिस्टम तब बदला जब उसमें इम्प्लीमेंटेशन किए गए. आज प्रश्न पत्र लीक होने पर कानून बना दिए गए संसद में बिल पास हो गया अब अगर इस तरह का कोई भी कार्य करता है तो उसे कठोर सजा मिलेगी तो यह सिर्फ मोदी सरकार में ही मुमकिन था. वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे Gen -G भव पूरी बताते हैं कि यह कार्यक्रम बहुत ही इनफॉर्मेटिव था जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री पहुंचे हुए थे उन्होंने Gen-G होने का असली मकसद बताया उन्होंने बताया कि किस प्रकार से गलत तरीके से जंतर मंतर पर भारत सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया गया गलत भाषा का प्रयोग देश के प्रधानमंत्री के लिए किया गया जो साफ पता चलता है कि युवाओं को गलत गाइड किया गया था. हम सभी यूथ को गलत के खिलाफ आवाज उठाने का हक है लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से ना कि गलत भाषा का प्रयोग कर हम सरकार के लिए कुछ बोले.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में फ्लाईओवर के नीचे तार टूटने से बड़ा हादसा टल गया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा:- ग्रेटर नोएडा के मंडी श्याम नगर कस्बे में रविवार शाम 4 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। दनकौर रेलवे रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे खड़ी एक स्विफ्ट कार पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना के बाद तार से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। उस समय बारिश भी हो रही थी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।0
0
Report
नगीना के शादीपुर गांव में चुनावी चौपाल, मुस्लिम-दलित बाहुल्य विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन कम
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर जिले के नगीना सुरक्षित विधान सभा के गांव शादीपुर गांव मे की गयी चुनावी चौपाल। ये विधान सभा सीट मुस्लिम और दलित बाहुल्य है यहां पर भाजपा बहुत कम जीती है。0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में अनुसूचित जनजाति परिषद की बैठक, क्षेत्रीय विकास के लिए योजनाओं का समन्वय
Udaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ क्षेत्र के समुचित विकास के लिए कार्य करें, ताकि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने हर 2 महीने में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिषद की बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए。0
0
Report
कटनी में संजय सिंह ने केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा
Katni, Madhya Pradesh:कटनी: राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज कटनी पहुंचे जहां घंटाघर स्थित लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बैनर तले आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते नजर आये. संजय सिंह ने कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की. संजय सिंह ने कहा कि सरकार को प्रत्येक जिले में बेहतर और सुलभ सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बजाय निजी मेडिकल कॉलेज खोलने पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि कटनी में पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज खोली जा रही है जिसके अधीन सरकारी अस्पताल भी आ जाएगी जिससे आम जनों को स्वास्थ्य सुविधाएं महंगा हो जायेगा. इसके साथ शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को बंद करने पर भी सरकार पर निशाना साधते नजर आये.0
0
Report
बहादरपुर कलेक्ट्रेट रोड पर ट्रक चपेट में नाबालिक की मौत, दो घायल
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में कलेक्ट्रेट रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें ट्रक की चपेट में आने से एक नाबालिक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग बाइक से ग्राम बहादरपुर जा रहे थे एक मामा और दो भांजे बाइक पर सवार थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई जिसमें एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
बांदा के मंदिर प्रेमी युगल ने प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
Banda, Uttar Pradesh:शादी करने की मंशा से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने मंदिर के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शत्रुघ्न (20) पुत्र रामचंद्र वर्मा निवासी गांव लखनपुर थाना कमासिन, जनपद बांदा तथा राजमणि (20) पुत्री दीनदयाल वर्मा निवासी पहाड़ी, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों कमासिन क्षेत्र स्थित सिंहवाहनी मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमासिन थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बोकारो रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में युवक की मौत
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत। गोमोह बड़काकाना रेल खंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 02 से रबिवार संध्या को गुजर रही रेलमालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मिली जानकारी के अनुसार युवक प्लेटफार्म संख्या 02 पर बैठा था और अचानक मालगाड़ी के इंजन के समीप छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इस संदर्भ में स्टेशन मास्टर ने कहा कि गोमिया जीआरपी को सूचना दे दी गई है, मृतक काला पैंट और कट्ठा कलर का टी शर्ट पहनता था; समाचार भेजे जाने तक घटना स्थल पर रेल जीआरपी नहीं पहुंची थी।0
0
Report
रतलाम में पत्नी की गला दबाकर हत्या; विवाद नहीं था, फिर क्या हुआ?
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे एक ोति ने पत्नी का गला रेट कर हत्या कर दी,लेकीन हैरानी कि बात कि पति पत्नी मे कोई विवाद ही नाही थां, तो फिर क्या हुआ कमरे मे, सुनिए पूरा मामाला0
0
Report
Advertisement
