Back
अमित शाह की मुंगेर जनसभा: NDA प्रत्याशियों के लिए सुरक्षा-चौकसी तैयारी
PKPrashant Kumar
Oct 24, 2025 15:22:45
Munger, Bihar
गृह मंत्री अमित शाह 25 अक्टूबर को मुंगेर में करेंगे जनसभा, प्रशासन ने की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था
मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह 25 अक्टूबर को मुंगेर पहुंचेंगे, जहां वे नौवागढ़ी मैदान में आयोजित जनसभा में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को संबोधित करेंगे। खगड़िया में जनसभा करने के बाद गृह मंत्री मुंगेर आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं。
गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नौवागढ़ी क्षेत्र को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है, वहीं नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की sघन जांच की जा रही है। शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。
कार्यक्रम स्थल की एसपीजी टीम स्वयं मॉनिटरिंग कर रही है। आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और केवल पासधारी व्यक्तियों को ही सभा स्थल में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। वाहनों के परिचालन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
बीजेपी जिला प्रभारी विकास कुमार सिंह के अनुसार, गृह मंत्री की जनसभा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत एनडीए के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। सुरक्षा कारणों से सभा स्थल पर फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग पर रोक लगाई गई है。
जनसभा में मुंगेर, जमालपुर, तारापुर, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई और भागलपुर से बड़ी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना है। संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बांस-बल्ला से घेराबंदी और अलग-अलग बैठने की व्यवस्था कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं。
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowOct 25, 2025 03:18:330
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 25, 2025 03:18:220
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 25, 2025 03:18:120
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 25, 2025 03:17:450
Report
MCManish Chaudary
FollowOct 25, 2025 03:17:180
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 25, 2025 03:17:060
Report
SGSagar Gaikwad
FollowOct 25, 2025 03:16:530
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 25, 2025 03:16:310
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 25, 2025 03:16:120
Report
MPManish Purohit
FollowOct 25, 2025 03:15:590
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 25, 2025 03:15:510
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 25, 2025 03:15:26Malda, West Bengal:ছাব্বিশের আগে বড় ধাক্কা ? হাইকোর্টের রক্ষাকবচ প্রত্যাহার শুভেন্দুর। পাঁচটি মামলায় সিট গঠনের নির্দেশ। সিটে থাকবে সিবিআই এবং রাজ্যের প্রতিনিধিও।
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 25, 2025 03:15:170
Report
0
Report
1
Report
