Back
अमेरिका ने शिवकुंड को इको मॉडल विलेज बनाकर देशभर में मिसाल कायम की
PKPrashant Kumar
Mar 09, 2026 15:09:49
Munger, Bihar
अमेरिकी संस्था ने शिवकुंड गांव को लिया गोद, बनेगा इको मॉडल विलेज। धरहरा प्रखंड के गंगा किनारे बसे गांव को पर्यावरण संरक्षण का बनाया जाएगा राष्ट्रीय स्तर का आदर्श, विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने भी सराहा प्रयास
मुंगेर : धरहरा प्रखंड के शिवकुंड गांव को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से इस गांव को इको मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की गई है। सोमवार को गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका की संस्था Rejuvenate ने शिवकुंड गांव को गोद लेने की घोषणा की।कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर इंडोनेशिया से पहुंची छह सदस्यीय टीम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और गांव में चल रहे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर प्रीति राव, ऋतुराज बसंत, आनंद कुमार, नीतीश कुमार, अनिल कुमार, अंजनी कुमार और रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर अपने विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान Rejuvenate Ganga Foundation के आरव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने शिवकुंड गांव को इको विलेज के रूप में विकसित करने के लिए संस्था की ओर से गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि गंगा किनारे बसे इस गांव में पहले से ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। अब इन प्रयासों को व्यापक रूप देकर शिवकुंड को देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।आरव सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से मुंगेर जिले के निवासी हैं और अपने जिले में इस तरह की पहल होते देख उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि गांव के लोग मिलकर प्रयास करें तो शिवकुंड पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नई मिसाल बन सकता है।
कार्यक्रम में Bioenzyme Entrepreneurs Academy of India, Switch for Change Foundation, गंगाजली, देव वृक्ष महायज्ञ तथा भोजपुर महिला कला केंद्र सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी संस्थाओं ने मिलकर शिवकुंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल गांव बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक के बजाय कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही फूलों से तैयार होने वाले बायोएंजाइम के उपयोग और उसके पर्यावरणीय लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बायोएंजाइम के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में शिवकुंड को ‘गौरैया विलेज’ के रूप में पहचान दिलाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस पहल से जुड़े नीतीश कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि गांव के लगभग हर घर में गौरैया के लिए घोंसले बनाए गए हैं, जिससे पक्षियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में शिवकुंड में गौरैया अध्ययन केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। इससे पक्षी संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और गांव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यावरण मित्र गांव के रूप में स्थापित हो सकेगी।
बाइट : जुलीन लियोन इंडोनेशिया
बाइट : प्रीति राउ बायो एंजाइम एन्त्रेप्रेंयूर्स एकडेमी ऑफ इण्डिया निदेशक
बाइट : नीतीश कुमार देव बृक्ष महायज्ञ के संस्थापक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSUNIL YADAV
FollowMar 09, 2026 16:20:200
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 16:19:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 09, 2026 16:18:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 09, 2026 16:18:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 16:18:290
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 09, 2026 16:17:340
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 09, 2026 16:15:180
Report
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ:अध्यक्ष एंव मंत्री ने जताया आभार, बोलें- बार और ब
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 09, 2026 16:06:24Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़
कांग्रेस विधायक दल कीबैठक खत्म
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान
कहा कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट
विधायकों को बाहर नहीं भेजा जाएगा। अपने हलके या चंडीगढ़ में ही रहेंगे विधायक
0
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 09, 2026 16:05:230
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 09, 2026 16:05:100
Report
ASAmit Singh
FollowMar 09, 2026 16:04:510
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 09, 2026 16:04:300
Report
0
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 09, 2026 16:00:360
Report