811201
मुंगेर में बरसात से बनी अद्भुत जलप्रपात की स्थिति, सैलानियों का लगा जमावड़ा
Munger, Bihar:मुंगेर में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद जमालपुर प्रखंड क्षेत्र के काली पहाड़ी में जलप्रपात जैसी स्थिति बन गई है। पहाड़ से गिरते पानी के कारण बने झरने को देखने के लिए लोग बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंच रहे हैं। यह स्थान अब सेल्फी प्वाइंट बन गया है जहां लोग इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर और भी लोग जंगल के रास्ते से यहां पहुंचकर इस मनोरम दृश्य का आनंद ले रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में छठ महापर्व के दौरान पुनपुन नदी में चार युवक डूबे, तीन लापता
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग छठ महापर्व के दौरान पटना में बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे 4 युवक दीदरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट पर हुआ हादसा स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से 1 युवक को सुरक्षित निकाला गया 3 युवक अब भी लापता, पुनपुन नदी में तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद, राहत-बचाव कार्य जारी0
0
Report
नवाबाद में 20 लीटर पेंट बाल्टी चोरी: आकाश गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मॉडर्न पेंट स्टोर की दुकान के बाहर सामने रखी पेंट की 20 लीटर की बाल्टी एक युवक चुराकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह लगभग 2 किलोमीटर दूर दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंच गया। इस दौरान ढूंढ़ते हुए दुकानदार भी वहां पहुंच गया। उसने आरोपी को पहचान लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आकाश निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। वहीं पेंट से भरी बाल्टी की चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि एक युवक दुकान के बाहर रखी 20 लीटर पेंट की बाल्टी को उठाकर आराम से चला गया। दुकानदार को जब बाहर रखी पेंट की एक बाल्टी गायब दिखी तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आरोपी दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंचा था, जहां दुकानदार ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
पंचायत चुनाव: 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव चिन्ह आवंटन, कुछ निर्विरोध
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायत में पंच- सरपंच पदों के चुनाव चिन्ह आवंटित, काकलवाड़ ग्राम पंचायत में रामचंद्र गुर्जर बने निर्विरोध सरपंच, चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों का अब घर-घर जनसंपर्क, पंचायत समिति क्षेत्र में नवसृजित 7 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहली बार होगा चुनाव नवसृजित पन्द्राहेड़ा ग्राम पंचायत में 4 वार्ड पंच का निर्विरोध निर्वाचन जबकि एससी आरक्षित पंचायत में सरपंच पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में0
0
Report
Advertisement
NH-52 पर पारदेश्वर महादेव मंदिर: नकाबपोश चोर आधे घंटे में लाखों की नकदी लेकर फरार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं, जयपुर पारदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात NH-52 पर पारदेश्वर महादेव मंदिर को बनाया निशाना जाली तोड़कर 4-5 नकाबपोश घुसे मन्दिर के अंदर करीब आधे घण्टे तक मन्दिर में मचाई धमाचौकड़ी लोहे की रॉड से दानपात्रों के ताले तोड़कर निकाली नकदी पहचान छिपाने के लिए पांच CCTV कैमरों का रुख ऊपर किया बदमाशों की गतिविधियां CCTV कैमरों में हुई रिकॉर्ड चौमूं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच0
0
Report
खंडवा के पंधाना में जनजातीय गौरव दिवस: महाकाल लोक जैसी आदिवी लोक विकास मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए। मांदल की थाप और पारंपरिक उत्साह के बीच विधायक छाया मोरे भी खुद को रोक नहीं पाईं और जनजातीय लोकनृत्य में शामिल हुई। इस दौरान विधायक छाया मोरे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों और वीरांगनाओं के सम्मान का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे महाकाल लोक की तर्ज पर खंडवा में आदिवासी लोक विकसित करने की मांग की जाएगी, ताकि जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत को नई पहचान मिल सके।0
0
Report
बलरामपुर के संधूर नदी किनारे छठ व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व मनाया
Balrampur, Uttar Pradesh:छठ महापर्व के तीसरे दिन आज बलरामपुर जिले के सेंदुर नदी के तट पर काफी संख्या में छठ व्रती पहुँची और डूबते सूर्य को अर्घ देकर पूजा पाठ किये, छठ घाट पर समिति द्वारा बनाये गए पंडालों में छठ व्रती रात भर रुकेगी और सुबह उगते सूर्य भगवान को अर्घ देकर छठ महापर्व का समापन करेगी, चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम भी छठ घाट पर मुस्तैद नजर आई ।0
0
Report
Advertisement
थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में 04 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्ष में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 244/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।0
0
Report
म mandla में बिरसा मुंडा जयंती: जनजातीय गौरव का जबरदस्त उत्साह
Mandla, Madhya Pradesh:1511ZMP_MANDLA_MUNDA_R मण्डला में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब किला परिसर से निकली भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कांग्रेस पर साधा निशाना एंकर - मण्डला में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप में मनाई गई। किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से शामिल हुईं। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली एवं छात्रावासी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान निकली भव्य रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। वहीं, मंत्री संपतिया उइके ने जनजातीय समाज की अनदेखी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। वीओ - धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा मण्डला जनजातीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। किला परिसर में आयोजित भव्य समारोह में पारंपरिक उत्साह और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। रैली में शामिल स्कूली और छात्रावासी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह रैली का स्वागत कर भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कांग्रेस पर जनजातीय समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजातियों को केवल वोट बैंक समझा और देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय वीर बलिदानियों के योगदान को लंबे समय तक आमजन तक नहीं पहुंचाया। मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनजातीय महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को सम्मान और इतिहास में उचित स्थान देने का काम किया है। आज नई पीढ़ी को इन महान नायकों के संघर्ष, शौर्य और बलिदान से परिचित कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास और विरासत को जान सकें। वंही छत्राओं का भी कहना था कि आज से पहले हमारे जनजातीय जननायकों का इतिहास और बलिदान नही पढ़ाया या बताया गया लेकिन बीते कुछ वर्षों से हमे इनके इतिहास से रूबरू कराया गया । बाईट - सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री बाईट - एकता वाड़ीवा - छात्रा आउट्रो – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दे गया।0
0
Report
रायसेन में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कन्या पूजन, भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान का उल्लेख किया। मध्यप्रदेश की धरती को रानी दुर्गावती जी और टंट्या मामा जैसे महान जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत प्राप्त है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और लोक नृत्यों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोककला और नृत्यों के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम: धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार, ट्यूशन के बहाने बच्चों को धोखा
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार निजी कम्पनी में HR महिला अपनी साथियों के साथ मिलकर बच्चों को धर्मांतरण के लिए करती थी प्रेरित सेक्टर 56 इलाके के स्लम एरिया में बच्चों को फ्री शिक्षा देने के बहाने करते धर्मांतरण के लिए प्रेरित बच्चों को खाने पीने के चीजे और पिकनिक घुमाने का देते थे लालच पुलिस थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गांव घाटा में की गई रेड के दौरान चारों महिलाएं मौके से काबू。 मौके से CCTV कैमरा व एक मोबाइल फोन बरामद。 आरोपी महिलाओं में कोई कम्पनी में लीड एनालिस्ट तो अस्पताल में निजी नर्स के तौर पर करती है काम गुरुग्राम के घाटा इलाके में 7 महीनों से फ्री टयूशन के बहाने ईसाई धर्म मे धर्मांतरण कराने के लिए करती थी प्रेरित0
0
Report
गढ़वा में छठ महापर्व की भव्य भीड़, मिथलेश ठाकुर ने घर पर अर्घ्य दिए
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा छठ पूजा और अर्घ्य झारखण्ड के गढ़वा जिले मे धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, शहर के दानरो नदी छठ घाट पर उमड़ी छठवर्तियों की भीड़, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भी दिया अपने आवास पर अर्घ्य。 छठ महापर्व मे आज छठ की छठा गढ़वा जिले मे देखने को मिल रही है आज शहर के दानरो नदी छठ घाट पर लाखो छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ी जहां छठव्रती नदी मे उत्तर कर डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिए। गौरतलब है की गढ़वा का छठ महापर्व कई मायने मे महत्व रखता है ऐसा मानना है की बिहार का पटना और झारखण्ड का गढ़वा जिला का छठ महापर्व देखने को मिलता है यंहा यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लोग आते है यही कारण है की झारखण्ड के पूर्व मंत्री सह जेएमएम के केंद्रीय महासचिव मिथलेश ठाकुर पिछले कई वर्षो से अपने पुरे परिवार के साथ गढ़वा मे छठ महापर्व मनाते आ रहे है अपने आवास पर आयोजित छठ पूजा का वह विधिवत पूजा पाठ करते है जिसमे हजारों की संख्या मे प्रसाद ग्रहण करने आज गढ़वा आ रहे है। आज पहला अर्घ्य के दिन अर्घ्य देते हुए उन्होंने कहा की छठ महापर्व केवल भारत मे ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मे यह पर्व मनाया जा रहा है ऐसा महान पर्व है की जो ढेरो सन्देश देता है जिसमे अध्यात्म और धर्म से जोड़ता है भगवान भास्कर से निवेदन है की यंहा सभी एकता और अखंडता बनी रहे। हर संप्रदाय के लोग एक दूसरे से मिलकर रहे。0
0
Report
नालंदा के घाटों पर छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य
Pariaunna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा नालंदा में देखते ही बन रही है। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई। उन्होंने बताया कि छठघाट पर सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है। वही इस मौके पर विभिन्न छठ घाटों पर आयोजकों की ओर से छठव्रतियों के बीच साड़ी और पूजा सामग्री का वितरण भी किया गया।0
0
Report
Advertisement
घर के आंगन में छठ: डूबते सूर्य को अर्घ्य देते भक्तिमय दृश्य
Nawada, Bihar:कोरोना काल के बाद अब भी छठ महापर्व कई लोग घर के आंगन और छत पर ही अस्थायी तालाब बनाकर छठ कर रहे हैं। शनिवार की शाम ऐसी ही एक भक्तिमय तस्वीर देखने को मिली, जहां व्रती महिला घर में बनाए गए छोटे तालाब में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं। घर के आंगन को गेंदे के फूल, झालर, रंग-बिरंगी झंडियों और दीयों से सजाया गया था। व्रती ने हाथ में पूजा की सामग्री और प्रसाद का दउरा लेकर सूर्य देव की उपासना की। परिवार के सदस्य लोटे से जल डालकर अर्घ्य दिलाने में मदद कर रहे थे। महिलाएं छठ गीत गा रही थीं और पूरा घर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ था।0
0
Report
दुमका में छठ पूजा गतिमय, डूबते सूर्य को अर्ध्य देते भक्त
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर माहौल भक्तिमय है. आज छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया. दुमका शहर और इसके आसपास के इलाको में बनाये गए सभी छठ घाटो में आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला. डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए छठव्रतियो की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी घाटो में छठ पूजा समितियों और गैर सरकारी संस्थाओ द्वारा छठवर्तियो के लिए पूजन सामग्री समेत तमाम अन्य जरुरत की सुविधाए मुहैया करायी जा रही थी. तमाम घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं。0
0
Report
शाहपुरा के त्रिवेणीधाम में सीताराम महायज्ञ श्रद्धा का विशाल उत्सव
Jaipur, Rajasthan:त्रिवेणीधाम में सीताराम महायज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, यजमान जोड़ो ने हवन कुंड में दी आहुतियां, आहुतियों से गूंज उठा यज्ञ मंडप, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों से गुंजायमान हो रहा त्रिवेणीधाम, ग्रामीणों ने झूलों का भी लिया आनंद. शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण स्थित शाहपुरा के निकट प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणीधाम में आयोजित सीताराम महायज्ञ को लेकर इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। पूरा त्रिवेणीधाम परिसर जय श्रीराम और सीताराम के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान पंडितों व यजमानों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जा रही हैं। श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं त्रिवेणीधाम स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से परिवार सहित पहुंच रहे लोग धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। महायज्ञ को लेकर त्रिवेणीधाम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र जगमगा रहा है। सजावट और विद्युत रोशनी के बीच त्रिवेणीधाम की छटा देखते ही बन रही है। धार्मिक आयोजन के साथ श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों का बच्चे और बड़े आनंद ले रहे हैं। मेले जैसा माहौल होने से परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। महायज्ञ में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ साधु-संत भी शिरकत कर रहे हैं। सीताराम महायज्ञ के चलते त्रिवेणीधाम इन दिनों धर्म, आस्था, भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
