बिहार में फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार की 2 बेटियों की गई जान, तीन अन्य भर्ती
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सती स्थान गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार की दो बेटियों की जान चली गई। 10 वर्षीय और 5 वर्षीय बच्ची की डायरिया से जान गई थी। तीन अन्य बच्चों की इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए दो को भागलपुर रेफर किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
