Back
मधुबनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल की अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ समाहरणालय के सामने किया प्रदर्शन।
Madhubani, Bihar
CANGRESS
MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR नौकरी दो या सत्ता छोड़ो के नारे के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मधुबनी समाहरणालय पर प्रदर्शन।
राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आक्रोश फूट पड़ा। "नौकरी दो या सत्ता छोड़ो" के नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल कर रहे थे। प्रदर्शनकारी समाहरणालय पर पहुंचे और मुख्य गेट के सामने नारेबाजी करते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। सुबोध मंडल ने कहा कि बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हैंl
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|