icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 11वां देहदान, परिजनों ने पार्थिव देह दान किया

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में आज अब तक का 11 वां देहदान संपन्न हुआ। कोटा जिले के रामगंज मंडी निवासी दिवंगत बुजुर्ग सागरमल विजावत के परिजनों ने झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में पहुंचकर उनकी पार्थिव देह का दान किया। गौरतलब है कि दिवंगत सागरमल विजावत ने अपनी मृत्यु पूर्व देहदान की इच्छा परिजनों के समक्ष व्यक्त की थी। जिसके बाद बीमारी के चलते उनका निधन होने पर उनके परिजनों ने आज झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग पहुंचकर उनके पार्थिव देह का देहदान किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने देहदानी परिवार का आभार जताया। परिजनों ने पहले नेत्रदान करवाया और आज देहदान किया। देहदानी सागरमल विजावत के परिवार के लोग मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज परिसर में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय पोरवाल, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल शर्मा, सीनियर प्रोफेसर डॉ मनोज शर्मा ने दिवंगत के परिजनों से देहदान प्राप्त किया।
0
0
Report

भीलवाड़ा में सामुदायिक भवन को जेसीबी से तोड़ने वाले अज्ञात के विरुद्ध पुलिस जांच शुरू

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बिलिया कलां में बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर रात में अज्ञात लोगों द्वारा उत्पात मचाते हुए जेसीबी मशीन से दीवारें तोड़ दी गईं। समाज के लोगों को जानकारी मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया; मौके पर पुलिस पहुंची, और ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वार्ड पंच नारायण सालवी ने कहा कि गाँव बिलिया कलां में मंदिर के पास सामुदायिक भवन की दीवारें रात को जेसीबी से तोड़ दी गईं; JCB के टायर भी छुपे थे। ग्रामीणों ने कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग की। सुगना देवी ने कहा कि भवन रात में ठीक था, सुबह सूचना मिली कि दीवारें टूट गई हैं। बिलिया कलां तीन नंबर मोहल्ला क्षेत्र में स्थित है।
0
0
Report
Advertisement

भैया दूज पर बूंदी बस स्टैंड पर भारी भीड़, महिलाओं को बसों के लिए परेशानियाँ

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़, व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल बूंदी। भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महिला यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। खासकर कोटा जाने वाली बसों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला यात्रियों ने बताया कि कोटा रूट पर रोडवेज बसों की संख्या पर्याप्त नहीं है। वहीं रोडवेज प्रबंधक घनश्याम गोड़ ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाने की बात कही है। त्योहार के बाद भी बस स्टैंड पर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
0
0
Report

दीपावली रात खोपड़िया में सुबोध सिंह हत्या: पुलिस ने दो गिरफ्तार कर उद्भेदन

Madanpur, Bihar:दीपावली की रात जिले के चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में हुए सुबोध सिंह हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा कोसी-घघरी नदी से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन लीज पर लेने को लेकर चल रहा पुराना विवाद सामने आया है। गुरुवार को चौसा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपावली की रात खोपड़िया गांव निवासी सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था。 एसडीपीओ ने बताया कि मामले के अनुसंधान में एफएसएल, डीआईयू और एसटीएफ की सहायता ली गई। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करने के साथ ही वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में खोपड़िया निवासी राधे सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ प्रीतम कुमार सिंह तथा मोहम्मद मुराद का पुत्र मोहम्मद मोहतसिन उर्फ मोहम्मद आसिफ उर्फ बिल्ला शामिल हैं। एसडीपीओ के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर बाबा विशु राउत स्थान के पीछे कोसी-घघरी नदी में फेंके गए हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा को मछुआरों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बरामद किया गया। हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन लीज पर लेने को लेकर आपसी विवाद की बात सामने आई है। मृतक सुबोध सिंह भी जमीन लीज पर लेते थे, जबकि गिरफ्तार आरोपित भी इसी कारोबार से जुड़ा था। जमीन लीज पर लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रिंस कुमार उर्फ प्रीतम कुमार सिंह के विरुद्ध चौसा थाने में पहले से दो अन्य मामले दर्ज हैं। बाइट : पवन कुमार सिंह, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
0
0
Report

जालौन में एंबुलेंस देरी से प्रसूता प्रसव, निजी कार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में एंबुलेंस की देरी से निजी कार में हुआ प्रसूता का प्रसव, कार के प्रसव होने से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन माया देवी को लेकर पहुंचे थे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद से उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए किया गया रेफर, सरकारी एंबुलेंस सेवा को सूचना देने के बावजूद समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस। परिजन आनन-फानन में प्रसूता को निजी कार से लेकर हुए रवाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जाते समय रास्ते में ही निजी कार के अंदर हुआ प्रसव। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। जालौन तहसील के कुठौंद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निजामपुर का मामला.
0
0
Report
Advertisement

नवादा के छठ घाट पर सुरक्षा तैयारियों में प्रशासन ने किया व्यापक इंतजाम

Nawada, Bihar:नवादा के ऐतिहासिकल मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट का निरीक्षण, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट बिहार के नवादा जिले में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के सबसे बड़े और प्रमुख छठ घाटों में शामिल मिर्जापुर सूर्य मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन मिर्जापुर सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय साह और अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने घाट की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि छठ महापर्व के दौरान जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किस तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खासकर अर्घ्य देने के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया जाता है कि मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। इस बार भी यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए घाट का निर्माण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों और स्थानीय लोगों के सहयोग से घाट को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने का काम किया जा रहा है। मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने छठ महापर्व को लेकर लोगों को संदेश देते हुए आपसी सहयोग, भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छठ आस्था, पवित्रता और लोक आस्था का महान पर्व है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मिर्जापुर सूर्य मंदिर घाट पर मंत्री के निरीक्षण के बाद अब प्रशासनिक तैयारियों को और गति मिलने की उम्मीद है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े
0
0
Report

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर छठ महापर्व के लिए सुरक्षा बढ़ी

Naya Chak, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं, ताकि परिवार के साथ छठ महापर्व मना सकें। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जमालपुर रेल एसपी विद्यासागर ने रेल डीएसपी के साथ भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। छठ पर्व को लेकर दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में भीड़ का फायदा उठाकर कोई असामाजिक तत्व आपराधिक घटना को अंजाम न दे सके, इसके लिए रेल पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। रेल एसपी ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर सुरक्षा से जुड़े हर पहलू की जांच की। वहीं, पिछले दिनों भागलपुर रेलवे स्टेशन पर छिनतई के दौरान अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना को लेकर भी रेल एसपी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रेल एसपी ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व को देखते हुए भागलपुर स्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार मुस्तैद हैं, ताकि घर लौटने वाले यात्रियों को सुरक्षित सफर मिले और किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report

श्रवण कुमार बोले: NDA में सब कुछ ठीक, निशांत कुमार के पक्ष में संकेत

Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा परिसर का निरीक्षण किया। वहीं पूर्व सांसद आनंद मोहन के निशांत कुमार को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया। दरअसल आनंद मोहन ने निशांत कुमार को लेकर कहा था कि उन्हें न नेता बनने दिया गया और न ही राजनीतिक जमीन तैयार करने का मौका मिला, सीधे स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि आनंद मोहन क्या बयान देते हैं, इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। निशांत कुमार को धरातल की पूरी जानकारी है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने की समझ भी है। वहीं एनडीए में खटपट की अटकलों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा। एनडीए से ही बिहार और देश का भला होगा。
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में बसदेव गायकों की अनूठी पहल, लोकगीतों से सहेज रहे छत्तीसगढ़ की सदियों पुरानी परंपरा

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत रखने के लिए पांच बसदेव गायक पारंपरिक वेशभूषा में घर-घर पहुंच रहे हैं। पीले वस्त्र, सिर पर पगड़ी और हाथ में सारंगी व खड़ताल लिए ये लोक कलाकार 'जय गंगान' गीतों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और लोकगाथाओं का मधुर गायन कर रहे हैं। आधुनिकता के दौर में विलुप्त होती इस सदियों पुरानी वाचिक परंपरा को सहेजने के उनके इस प्रयास को स्थानीय ग्रामीणों का भरपूर स्नेह और सम्मान मिल रहा है। Basdeva Folk Singers Preserve Centuries-Old Chhattisgarh Tradition Through Krishna Leela in Dhamtari
0
0
Report

*आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष को अंग वस्त्र व मिठाई भेंट कर सम्मानित

NAGESHWER SINGHNAGESHWER SINGHFollow9m ago
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक ब्लॉक की ग्राम पंचायत जानकी नगर में गुरुवार को आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व संगठन के ज़िला अध्यक्ष पृथ्वीराज सोनकर को श्री श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री राम कथा के आयोजक आलोक दास ने अंग वस्त्र व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा मित्रों के हितों के प्रति उनके निरंतर संघर्ष और समर्पण के लिए दिया गया।ज़िला अध्यक्ष श्री सोनकर ने महंत आलोक दास का आभार व्यक्त किया। बता दें, कि ग्राम पंचायत जानकी नगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन 17 से 25 नवंबर तक होगा। मुख्य यजमान आलोक दास ने बताया, कि श्री राम कथा का रसपान कथा वाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से होगा। इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित अखाड़ों के साधु संतों, महात्मा एवं धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में आध्यात्मिक चेतना के साथ शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है पृथ्वीराज सोनकर,देवेश तिवारी,आनंद घन तिवारी,अजीत सिंह, राजेंद्र वर्मा,देवानंद तिवारी,प्रमोद तिवारी, रीता सिंह, रीना श्रीवास्तव,पुष्पा शुक्ला, दुर्गा त्रिपाठी,किरण यादव, विमलेश पांडे,धर्मेंद्र शुक्ल,विजय यादव,धर्मराज यादव, अंजनी वर्मा,अनिल सिंह,प्रसाद जायसवाल,विजय वर्मा,शिवकुमार,जिलाजीत वर्मा,राम मगन,जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

गृह मंत्री बोले: छठ पूजा हर समुदाय के लिए अधिकार, कानून के दायरे में ही उत्सव

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई- महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने नागपुर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए छठ पूजा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अपने देश में सभी समाज को अपना उत्सव मनाने का परमिशन है ,हर कोई समाज अपना उत्सव जोर-जोर से मना सकता है ,पर यह उत्सव मनाते वक्त समाज के अन्य घटकों को तकलीफ ना हो, जो बंधन जो साउंड के बारे में दिया हुआ है, उसको सभी को पालन करना चाहिए, आर्टिफिशियल लेक में छठ पूजा करने के संबंध में उन्होंने कहा कि, समाज जो करना चाहता है उसको कानून के दायरे में रहकर परमिशन दिया जाएगा रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के गीत बजाने पर उन्होंने कहा हर समाज को अपना उत्सव मनाने का अनुमति है, पर यह उत्सव मनाते वक्त कायदे में रहकर उत्सव मनाना चाहिए, कोई भी पॉलीटिकल पार्टी किसी भी समाज के बारे में विरोध में कार्रवाई करने की मांग करती है तो क्या सत्यता है, कानून में क्या दिया गया है, उसे ही अनुमति दी जाएगी,रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के गाना बजाने के संबंध में उन्होंने कहा कि उस गानों में यदि कोई ऑब्जेक्शन है तो जरूर उसमें बंदी लाई जाएगी, उसमें यदि कोई गलत नहीं है तो बज सकता है म्हाडा कॉलोनी में लगभग 110 फ्लैट को बांग्लादेशीयो को आवंटित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बारे में क्रिट सोमैया ने बातचीत की है, उन्होंने इसकी शिकायत किया है, इसके लिए 17 तारीख को एक बैठक की जाएगी, यह पक्का अपराध है यदि बांग्लादेशीयो को वहां पर दिया गया होगा तो इसकी जांच पूरी की जाएगी सोनिया गांधी के ट्वीटी की मोदी सरकार की जमीन खिसक गई है, इस पर कहा जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी जी पर है ,इसलिए तीन बार मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, बार-बार कांग्रेस को यस नहीं मिल रहा तो फ्रस्ट्रेशन में जाकर कांग्रेस की तरफ से बयान दिया जा रहा है ,
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में छात्रावास अधीक्षक संघ की एक दिवसीय हड़ताल: पांच प्रमुख मांगें

Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय हड़ताल का असर बस्तर जिले में देखने की मिला, अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को छात्रावास अधीक्षक संघ की बस्तर जिला इकाई ने पुरानी मंडी परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की, अधीक्षक संघ की प्रमुख पांच मांगों में 24 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था समाप्त कर निर्धारित कार्य अवधि और साप्ताहिक अवकाश देने, कैडर पुनर्गठन लागू करने तथा विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति का अवसर प्रदान करने की मांग शामिल है, इसके अलावा शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को राहत देने, VSK उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने और HMS पोर्टल की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई है, छात्रावास संचालन के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने और अधीक्षकों पर निजी वेतन से खर्च का आर्थिक बोझ डालने की व्यवस्था बंद करने की मांग भी की गई है, संघ ने शासन से जल्द मांगें पूरी कर समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।
0
0
Report

रायसिंहनगर नगर पालिका ने शहर के विकास के लिए बड़े प्रस्ताव मंजूर कर दिये

Sri Ganganagar, Rajasthan:नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक सोहनलाल नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष विष्णु सोनी सहित पालिका बोर्ड के पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में शहर के विकास, सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई। बैठक में पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों और मार्गों पर कैमरे लगाकर निगरानी व्यवस्था विकसित की जाएगी। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नालों की नियमित सफाई के लिए आधुनिक मशीन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। शहर में एकत्रित होने वाले मलबे के उचित निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर चारों दिशाओं में प्रवेश मार्गों पर आकर्षक मुख्य द्वारों का निर्माण करवाने, शहर में पर्याप्त रोशनी के लिए नई लाइटें खरीदने तथा बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित हुआ। इसके अलावा युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शहर में खेल स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी सहित पालिका के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top