Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

संजय झा अररियाReached पर बिहार चुनाव परिणाम जान चुके; SIR मुद्दे पर बयान

BBBindu Bhushan
Oct 27, 2025 07:06:18
Madhubani, Bihar
सांसद संजय झा पहुंचे अपने पैतृक गांव अररिया संग्राम,कहा एसआईआर को लेकर राहुल गांधी पास के एनएच 27 से ही गुजरे थे लेकिन अभी बिहार में नजर नहीं आ रहे हैं।ऋन्हें बिहार चुनाव का परिणाम पता चल चुका है। हम तो कहते हैं जो SIR और वोट चोरी वाले मुद्दा को लेकर बिहार के चुनावी मैदान में आइए। उन्होंने कहा एसएR मुद्दे को लेकर इसी मिथिलांचल इलाके से गुजरे थे और प्रधान मंत्री के माता जी को गाली दिलवाए ।उन्हें बिहार से कोई लेना देना नहीं है बिहार का परिणाम जान चुके हैं。
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AOAjay Ojha
Oct 27, 2025 10:26:02
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 27, 2025 10:25:24
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी। खूँटी में लोग विभिन्न तालाबों और तजना नदी के बहते जलधारा में आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं अनेक परिवार अपने घर में ही बनाए गये कुण्ड में स्नान करके अर्घ्य अर्पित करेंगे । इसलिए घर के छत में ही आकर्षक कुण्ड निर्माण किया गया है। बिल्डिंग के उपर छत में सिमेंटेड कुण्ड बनाकर सजा दिया गया है। आस्था और भक्ति के साथ साथ खुशियों का संगम भी ऐसे दृश्य से साफ झलक रहा है। छठव्रती काजल जगनानी ने बतायी कि विगत तीन वर्ष से छठ पर्व कर रहे हैं। और घर में ही कुण्ड बनाकर छठ करते हैं। इस बार भी पूरे सगे सम्बन्धी के साथ मिलकर छठ की तैय थी कर रहे हैं। और अपने छत में ही अर्घ्य अर्पित करेंगे。
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Oct 27, 2025 10:25:10
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन नाहन मेडिकल कॉलेज भवन शिफ्ट करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति. बोले मेडिकल कॉलेज को बंद करना चाहती है सरकार. भाजपा प्रवक्ता बोले मेडिकल कॉलेज भवन शिफ्ट करना जनहित में नहीं. नाहन में मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रवक्ता. बोले केंद्र द्वारा जारी बजट का किया गया दुरुपयोग. भवन शिफ्ट करने के नाम पर लोगों को किया जा रहा गुमराह. कैबिनेट बैठक में लिया गया भवन को शिफ्ट करने का फैसला. बाइट: विनय गुप्ता: प्रदेश प्रवक्ता भाजपा भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले तीन सालों से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य रुका पड़ा है और एक ईंट निर्माण कार्य के नाम पर सरकार नहीं लगा पाई है वहीं अब सरकार ने 3 साल बाद मेडिकल कॉलेज भवन को शिफ्ट करने का फैसला केबिनेट में लिया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार नाहन मेडिकल कॉलेज को बंद करना चाहती है और यही कारण है कि कभी जमीन न होने का हवाला तो कभी विवादित भूमि का हवाला सरकार द्वारा दिया जा रहा है जबकि पर्याप्त मात्रा में भवन निर्माण के लिए जमीन मौजूद है और किसी भी तरह का यहां कोई विवाद नहीं है. बाइट: विनय गुप्ता: प्रदेश प्रवक्ता भाजपा भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि नए स्थान पर मेडिकल कॉलेज का भवन बनाया जाता है तो नियमों के मुताबिक एनओसी लेने के लिए लंबा समय लगेगा साथ ही करोड़ो रुपए के बजट को कब स्वीकृति मिलेगी यह कह पाना भी कठिन है. उन्होंने कहा कि इससे पहले मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 261 करोड रुपए की धनराशि दी गई है सरकारी यह भी स्पष्ट करें कि हुई है पैसा कहां खर्च किया गया.
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 27, 2025 10:24:24
Patna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भक्तिमय लहर में इस बार पुलिस जवान भी पीछे नहीं हैं। ड्यूटी से छुट्टी न मिलने के बावजूद बिहार पुलिस के एक हवलदार ने पुलिस कैंपस में ही छठ व्रत आरम्भ किया है। भावनाओं से भरे इस दृश्य में हवलदार स्वयं ठेकुआ बना रहे हैं और छठी मइया के गीत गा रहे हैं, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा से गूंज उठा है। ड्यूटी के साथ भक्ति निभाने की यह अनोखी मिसाल लोगों के दिल को छू रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग हवलदार की आस्था और समर्पण की सराहना कर रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में भी छठ मइया की पूजा का यह दृश्य बताता है कि भक्ति का जज्बा किसी सीमा में नहीं बंधता।
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 10:24:15
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Oct 27, 2025 10:23:27
Cooch Behar, West Bengal:গোষ্ঠী কোন্দলে উত্তপ্ত কোচবিহারের ১ ব্লকের সুকটাবাড়ি অঞ্চল । তৃণমূলের গোষ্ঠী কোন্দল ফের প্রকাশ্যে কোচবিহার সুটকা বাড়িতে। গতকাল রাত থেকেই ব্যাপক বোমাবাজি চলছিল কোচবিহার ১ নং ব্লকের সুটকাবাড়ি এলাকায়।। সোমবার সকাল হতেই ফের বোমাবাজি শুরু হয়। বোমার আঘাতেই গুরুতর জখম হন নুরনাহার বেগম নামে এক মহিলা। এরপরেই ইন্তাজ হক নামে এক ব্যক্তি বাড়ি থেকে বেরিয়ে বাজারের দিকে যাওয়ার সময় রাস্তাতে তাকে কুড়ুল দিয়ে কোপানোর অভিযোগ ওঠে। তড়িঘড়ি ওই ব্যক্তিকে উদ্ধার করে স্থানীয় বাসিন্দারাই কোচবিহার এন জে এন মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে নিয়ে আসেন। বর্তমানে দুজনেই এখানেই চিকিৎসাধীন রয়েছেন।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 27, 2025 10:22:28
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा/वृंदावन: धर्मनगरी वृंदावन में ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शनों के लिए इन दिनों भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। हर रोज़ हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे हैं, जिससे वृंदावन की संकरी गलियाँ पूरी तरह से जाम हो रही हैं। भक्तों की अपार श्रद्धा के बीच, अव्यवस्था का आलम हावी है, और पुलिस-प्रशासन की लचर व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से बाँके बिहारी मंदिर के आस-पास की गलियों में भीड़ का इतना अधिक दबाव है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बना रहता है। इस अनियंत्रित भीड़ का सीधा असर स्थानीय दुकानदारों और उनके व्यापार पर पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि भक्तों की संख्या लाखों में होने के बावजूद उनकी बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। एक दुकानदार ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा, "भीड़ इतनी ज़्यादा है कि लोगों को बस आगे निकलने की जल्दी रहती है। भीड़ के भारी दवाब में भक्त खरीदारी के लिए रुक ही नहीं पाते। डर और जल्दबाजी में लोग सिर्फ दर्शन कर निकलना चाहते हैं, जिससे हमारा व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है।" स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने जिला प्रशासन से यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया, तो आस्था का यह सैलाब किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था भी चौपट हो जाएगी。
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 27, 2025 10:22:09
Gazipur, Dhaka Division:गाजीपुर गाजीपुर जिला जेल में छठ महापर्व की गूंज, 6 महिला बंदियों ने रखा कठिन व्रत, जेल में बना पूजा घाट शासन के मानसा अनुरूप जेल प्रशासन ने व्रती बंदी महिलाओं के लिए छठ पर्व सामग्री का किया गया है इंतजाम जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने दी जानकारी जेल अधीक्षक ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिला जेल में भी छठ पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है जिला जेल में बंद 32 महिला बंदियों में 6 महिला बंदी छठ पूजा कर रही है महिला बंदियों ने छठ पर्व की शुरुआत लौका भात से शुरू हुई और आज सभी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी कल डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रत का समापन करेगी छठ पर्व के मद्देनजर सभी बंदी महिलाओं से पूछा गया था, जिसमें 6 महिला बंदियों द्वारा छठ पूजा किया जा रहा है जिला जेल में छोटा सा तालाब खुदवाया गया है, जहां सभी महिला बंदी छठ पूजा करेंगी गाजीपुर से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। जहाँ आस्था की लौ जेल की दीवारों के भीतर भी जल रही है। गाजीपुर जिला जेल में बंद महिला बंदियों ने छठ महापर्व का व्रत रखा है। जेल प्रशासन ने न सिर्फ उनकी भावनाओं का सम्मान किया, बल्कि उनके लिए विशेष इंतज़ाम भी किए हैं। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि इस समय जेल में कुल 32 महिला बंदी हैं। जिनमें से 6 महिला बंदियों ने छठ पूजा का कठिन व्रत रखा है। जेल परिसर में उनके लिए एक छोटा तालाब खुदवाया गया है। जहाँ सभी व्रती महिलाएँ सूर्य को अर्घ्य देंगी। पिछले तीन दिनों से जेल में छठ की तैयारियाँ चल रही थीं। महिला बंदियों ने व्रत की शुरुआत परंपरा के अनुसार लौका भात (लौकी-भात) से की थी। आज शाम वे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी, और कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। जेल प्रशासन ने शासन की मंशा के अनुरूप पूजा सामग्री से लेकर व्रतियों की सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है। इस अवसर पर पूरी जेल में एक विशेष धार्मिक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। बाइट- जगदंबा प्रसाद दुबे- जेल अधीक्षक, गाजीपुर
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Oct 27, 2025 10:21:48
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखण्ड को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने का दावा करने वाली सरकार के दावें बुरी तरह फैल होते नज़र आ रहे है, जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तो पहले से ही स्वास्थ्य सेवायें लगातार दम तोडती नजर आ रही है। लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुख्य शहरों के अस्पताल भी बीमार दिखने लगे है, लोग इलाज के लिये दर-दर भटकने के लिये मजबूर होंगे इसका अनुमान किसी को नहीं था, हलद्वानी बेस अस्पताल में 4 साल पहले एक ICU 10 बेड का बनाया गया था जो बंद पड़ा है। करोडो की लागत से हल्द्वानी बेस अस्पताल में बना 10 बेड का ICU बंद। वजह: तकनिकी स्टाफ और एक्सपर्ट डॉक्टऱ की तैनाती नही। ICU बंद का असर: गंभीर मरीजों का हायर सेंटर रेफर होना, धूल फाकती मशीने। इस ICU का निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री से लेकर, स्वास्थ्य सचिव तक कर चुके हैं लेकिन 4 साल बाद भी ICU का ताला नही ख़ुल सका हैं, रोना तकनीकी स्टाफ का हैं, कब तैनाती होगी कुछ पता नही, बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का कहना है की विभागों में डॉक्टऱ हैं लेकिन नर्सिंग स्टाफ 100 के सापेक्ष 50 हैं, अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी स्टाफ ना के बराबर है जो की अस्पताल की रीढ़ की हड्डी होती हैं, हल्द्वानी बेस अस्पताल में कोरोना की दूसरी वेव के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 10 बेड का आईसीयू वॉर्ड बनाया गया था. शुरुआत में कुछ दिनों तक इसे संचालित किया गया, लेकिन कुछ समय बाद स्टाफ न होने का हवाला देते हुए इसे बंद कर दिया गया. तब से लेकर आज तक यह ICU वॉर्ड शुरू नहीं हो सका है, ICU वॉर्ड बंद होने से दूरदराज से आए मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों या हायर सेंटर का रुख करना पड़ता है.
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Oct 27, 2025 10:21:05
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੋਸ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਪਾਰਕ ਦੇ ਹਾਲਤ ਖਰਾਬ ਥਾਂ ਥਾਂ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਅਤੇ ਸੈਕੜੇ ਦੀ ਸੰਖਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ ਚੂਹੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦਾ ਚੂਹੇ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰ ਕਮਿਸ਼ਨ ਅਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਗਰੀਨ ਟ੍ਰਿਬੂਨਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜੇਕਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੇ ਨਾ ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ ਤਾਂ ਉਹ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਦਾ ਰੁੱਖ ਕਰਨਗੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਪੌਸ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਪਾਰਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਇੰਨੀ ਖਰਾਬ ਹੈ ਕਿ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੈਂਕੜਿਆਂ ਦੀ ਸੰਖਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੂਹੇ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਨੇ ਚੂਹੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰਦੇ ਨੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਕਾਫੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਨੇ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਥਾਂ ਥਾਂ ਲੱਗੇ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਅਤੇ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਫਲੈਗ ਦੀ ਵੀ ਗੰਦਗੀ ਕਾਰਨ ਬੇਅਦਬੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ ਅਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਗਰੀਨ ਟ੍ਰਿਬਿਊਨਲ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਹ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜੇਕਰ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਹੋਈ ਅਤੇ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਦਾ ਰੁੱਖ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਪਾਰਕ ਦੀ ਜੋ ਵੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੈ ਉਸ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top