Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

मधुबनी वार्ड 15 आदर्श नगर कॉलनी के मुख्य सड़क पर कचरे का अंबार,दो सप्ताह से सड़क पर आवगमन पूरी तरह है बन्द,दर्जनों परिवार परेशान।

Jul 10, 2025 17:48:09
Madhubani, Bihar
ROAD BLOCK,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN मधुबनी वार्ड नंबर 15 के आदर्श नगर कॉलनी के मुख्य सड़क पर कचरे का अम्बार है,विगत दो सप्ताह से है आवागमन पूरी तरह है बन्द।नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश।लोगों की माने तो नगर निगम में मनमानी,कमीशनखोरी भ्रष्टाचार चरम पर है जिसके कारण आदर्श नगर सहित कई मुहल्लों का हाल बदहाल है।आदर्श नगर के मुख्य सड़क पर कचरे का पहाड़ बना हुआ है जिसके कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है,बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।बीमार मरीज को अस्पताल ले जाना मुश्किल है।नगर निगम अधिकारियो को बार बार कहा जा रहा है बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।मामले में जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं।लोगों ने समस्या के निदान को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top